Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में 10वीं की छात्रा का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला

बांदा में 10वीं की छात्रा का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक 10वीं की छात्रा का शव फांसी पर लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि मृतक छात्रा राजकीय बालिका इंटर कालेज में 10 कक्षा में पढ़ती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों में मचा कोहराम बताया जाता है कि कमासिन कस्बे के राजापुर रोड निवासी सत्यवीर यादव की बेटी सपना (16) का शव शाम को करीब 7 बजे अपने घर के कमरे में फांसी पर लटकता मिला। बताते हैं कि शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने शव लटकता देखा तो चीख-पुकार मच गई। रो-रोकर परिवार के लोगों का बुरा हाल हो गया। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। थाने के एसआई राजेंद्र द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। ये भी पढ़ें : बांदा में छात्राओं ने संभाली कोतवाली की कमान...
बांदा में बाइकों की टक्कर, 1 की मौत और महिला समेत 3 घायल

बांदा में बाइकों की टक्कर, 1 की मौत और महिला समेत 3 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। तीनों घायल अस्पताल में भर्ती बताया जाता है कि कमासिन के कठार गांव के रहने वाले फूल सिंह (40) और मेड़ेलाल (50) अपनी पत्नी शिवकुमारी (45) के साथ गांव से बाइक से कुमेढ़ा गांव जा रहे थे। ये भी पढ़ें : बांदा में घिनौनी वारदात, चाचा ने नाबालिग लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म वहीं दूसरी बाइक से ग्राम बेर्राव निवासी अशोक (17) पुत्र महाबली बाइक से कमासिन की ओर जा रहा था। रास्ते में पन्ना रोड पर कुम्हेढ़ा लिंक मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। हादसे में फूल सिंह की घटनास्थल पर...
Update : बांदा के अजेय कालिंजर दुर्ग के जंगल में भीषण आग, 12 घंटे बाद भी सुलग रही चिंगारी

Update : बांदा के अजेय कालिंजर दुर्ग के जंगल में भीषण आग, 12 घंटे बाद भी सुलग रही चिंगारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के ऐतिहासिक अजेय कालिंजर दुर्ग के जंगल में शुक्रवार सुबह भीषण रूप से आग लग गई। तेज हवा ने आग में घी का काम किया। आग तेजी से फैली और बेकाबू हो गई। सूचना पर बांदा, अतर्रा और कर्वी से फायरब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाया। हालांकि, आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। फिर भी माना जा रहा है कि आग अब आगे नहीं फैलेगी। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पाया गया, लेकिन पूरी तरह से नहीं। सुबह करीब 7 बजे लगी आग की चिंगारी रात साढ़े 7 बजे तक चिंगारी बनकर सुलगती देखी गई। गाड़ियां वापस लौट चुकी हैं। माना जा रहा है कि आग धीरे-धीरे शांत हो जाएगी। बताया जाता है कि किले के सुरक्षा गार्डों ने सुबह करीब 7 बजे जंगल से आग की लपटें उठती देंखी। उन्होंने पुरातत्व विभाग को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बताते हैं कि दुर्ग के ऊपर 7वें फाटक के पास लगी आ...
लखनऊ : सिपाही ने वर्दी के नीचे पहन ली 3 शर्ट, माॅल के सेंसर ने पकड़ी चोरी

लखनऊ : सिपाही ने वर्दी के नीचे पहन ली 3 शर्ट, माॅल के सेंसर ने पकड़ी चोरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक सिपाही ने अपनी हरकत से पूरे पुलिस महकमे का सिर शर्म से झुका दिया। यह सिपाही हुसैनकंज में स्थित एक वी-मार्ट में चोरी करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद किसी ने पिटाई की तो किसी ने कपड़े उतारे। सिपाही के पकड़े जाने से लेकर पिटाई तक का वीडियो वायरल हुआ। उच्चाधिकारियों ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। दरअसल, सिपाही ने चोरी की तीन शर्ट को वर्दी के नीचे पहन लिया और फिर निकलने लगा था। तभी पकड़ा गया। वीडियो वारल होने अधिकारियों को घटना की जानकारी हुई। वीडियो वायरल होने पर निलंबित बताया जाता है कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आदेश कुमार वीमार्ट में खरीददारी के लिए पहुंचा। वहां कुछ देर इधर-उधर घूमता रहा। फिर ट्रायल रूम में जाकर 3 शर्ट पहनकर ऊपर से वर्दी पहन ली। इसके बाद मार्ट से तेजी से बाहर निकलने लगा। तभी गेट पर लगा सायरन बज उठा। सुरक्षा गार्ड ने सिपाही को पकड़...
कानपुर : घर में महिलाओं को बंधक बनाकर 20 लाख की लूट, रिटायर्ड HAL कर्मी के घर वारदात

कानपुर : घर में महिलाओं को बंधक बनाकर 20 लाख की लूट, रिटायर्ड HAL कर्मी के घर वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में आज तड़के सुबह बदमाशों ने एक रिटायर्ड एचएएल कर्मी के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों में घर में मौजूद दो महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों की नगदी और जेवर लूटे। घटना के समय गृहस्वामी घर से बाहर गए हुए थे। घर में महिलाएं ही थीं। उधर, कुछ दूरी पर स्थित चौकी पुलिस के देरी से पहुंचने को लेकर लोगों में नाराजगी रही। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फारेंसिक टीम सबूत जुटा रही है, जल्द घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। सुबह करीब साढ़े 4 बजे घर में घुसे बदमाश बताया जाता है कि चकेरी में सेवानिवृत्त एचएएल कर्मी रामकेवल सिंह अपने परिवार के साथ कालोनी में रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी धर्मशीला देवी व बेटा धीरेंद्र और तीन बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। बताते हैं कि आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे वह रोज की तरह घर से दूध लेने के लिए निकले थे। घर में पत्नी और बहू-ब...
Breaking News Banda : बांदा के अतरहट में कानपुर जा रहे दंपती हादसे का शिकार, महिला की मौत

Breaking News Banda : बांदा के अतरहट में कानपुर जा रहे दंपती हादसे का शिकार, महिला की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह एक दंपती हादसे का शिकार हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इसमें महिला की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं वहीं बाइक सवार उनके पति भी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं ट्रक चालक की पहचान करके उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। बाइक से दोनों जा रहे थे कानपुर बताया जाता है कि खप्टिहाकला के रहने वाले अशोक कुमार अपनी पत्नी रानी देवी के साथ अतरहट से कानपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच अतरहट गांव में हादसे का शिकार हो गए। ये भी पढ़ें : पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 3 बच्चों की मौत, 12 घायल  वहां एक ट्रक ने उनको टक्कर मारते हुए रौंद दिया। बाइक पर बैठी रानी देवी ...
बांदा डकैती कांड : 60 घंटे बाद भी ग्रामीण और पीड़ित डरे-सहमे और पुलिस खाली हाथ

बांदा डकैती कांड : 60 घंटे बाद भी ग्रामीण और पीड़ित डरे-सहमे और पुलिस खाली हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के मर्का थाना क्षेत्र में हुई डकैती की वारदात के 60 घंटे बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस टीमें बदमाशों का पता लगाने में जुटी हैं, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं दूसरी ओर वारदात को लेकर गांव के लोग थोड़े डरे से हैं। वहीं पीड़ित परिवार भी सहमा हुआ है। बदमाशों की पिटाई से घायल गृहस्वामी, उनकी पत्नी और मां का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। मंगलवार रात हुई थी डकैती की वारदात बताते चलें कि मंगलवार की रात बांदा के मर्का थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ मजरा कुसुमिहन पुरवा में संतोष गौतम के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया था। करीब एक दर्जन बदमाश घर में सीढ़ी लगाकर घुसे थे। ये भी पढ़ें : Police Failure : बांदा में कहां टूटे कोतवाली के पास बैंक के ताले, ...
बांदा डीएम का तगड़ा एक्शन, गबन करने वाले अधिकारी के खिलाफ FIR

बांदा डीएम का तगड़ा एक्शन, गबन करने वाले अधिकारी के खिलाफ FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं को लेकर बेहद गंभीर रहने वाले बांदा के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह खुद स्थिति की मानिटरिंग कर रहे हैं। गड़बड़ी करने वाले लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ लगातार सख्त एक्शन भी ले रहे हैं। आज गुरुवार को जिलाधिकारी ने गबन के मामले में एक अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि वर्ष 2020-21 में केंद्रीय बीज भंडार बड़ोखर खुर्द में तैनात प्रभारी मुन्नीलाल वर्मा के खिलाफ कोतवाली नगर में धारा 406 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, इस बीज भंडार प्रभारी पर गबन का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। बीज बिक्री की पूरी रकम नहीं की जमा बताते हैं कि बीज भंडार प्रभारी ने रबी वर्ष 2020-21 में कृषकों को बीज विक्रय किया। लेकिन बीज बिक्री से प्राप्त ध...
मनचले ने महिला सिपाही से पूछा, इतनी पतली सी हो, राइफल कैसे संभालती हो, और फिर..

मनचले ने महिला सिपाही से पूछा, इतनी पतली सी हो, राइफल कैसे संभालती हो, और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी में लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन अब एक थोड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मनचले ने महिला सिपाही पर ही टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ कर दी। हालांकि, महिला सिपाही ने उसकी जमकर धुनाई की और बाद में फोर्स बुला लिया। आरोपी धक्का देकर मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। मामला यूपी के बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही पर टिप्पणी करने वाले मनचले को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र का मामला बताया जाता है कि फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक गली से गुजर रही महिला सिपाही पर मनचले ने टिप्पणी कर दी। मनचले ने कहा कि देखने में इतनी दुबली-पतली हो, राइफल कैसे संभालती होगी। महिला सिपाही ने मनचले को पकड़ा और उसकी धुनाई शुरू क...
दिल्ली के फाइव स्टार होटल में माडल से रेप, FIR दर्ज

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में माडल से रेप, FIR दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : दिल्ली के फाइव स्टार होटल में एक 22 साल की माडल से रेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। लड़की ने थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने लड़की का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, लड़की आरोपी की पुरानी परिचित बताई जा रही है। बताया जाता है कि एक 22 साल की लड़की माडलिंग करती है। उसने दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है कि उसका जानने वाले एक युवक 20 फरवरी को दिल्ली आया था। मुंबई का रहने वाला है आरोपी युवक युवक ने पहले उससे 30 जनवरी को मैसेज करके दिल्ली आने की बात कही थी। इसके बाद 20 फरवरी को सुबह 5 बजे उसका मैसेज आया कि और उसने लड़की को दोस्त के यहां मिलने को बुलाया। पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने आने से मना कर दिया। बाद में लड़के ने उसे खान मार्केट बुलाया और फिर वहां से फाइव स्टार होटल ले गया। वहां ...