Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News : बांदा में यमुना नहाने गए 3 मासूम भाई-बहन डूबे, एक की मौत

Breaking News : 3 innocent brothers and sisters drown in Yamuna bath in Banda, one dead

समरनीति न्यूज, बांदा : होली के दिन जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन भाई-बहन यमुना में नहाने के दौरान डूब गए। इनमें एक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने बताया कि नदी से निकाले गए दो बच्चों को अस्पताल भिजवाया गया। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। वहीं बच्चों के परिवार में मातम छा गया है। उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

गोतोखोरों ने दो बच्चों को सुरक्षित निकाला

बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव के रहने वाले रामसेवक का बेटा 8 साल भरत होली के दिन सोमवार को घर से अपनी 10 साल की बहन मानीऔर 6 साल के दूसरे भाई दानी के साथ यमुना नदी गया था। वहां गांव के दूसरे बच्चे भी नहा रहे थे। बताते हैं कि नहाते समय तीनों भाई-बहन गहरे पानी में चले गए। तीनों डूबने लगे तो अन्य बच्चों ने मदद के लिए शोर मचाया।

ये भी पढ़ें : फतेहपुर में बड़ी घटना : होली के दिन 5 दोस्त डूबे-दो की मौत-दो लापता, एक गंभीर

आसपास के लोग बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। बताते हैं कि गांव के राजा ने मानी और दानी को डूबने से बचा लिया। वहीं भरत पानी में समा गया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा। घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी में बच्चे भरत का शव पड़ा मिला। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मां आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें : बांदा में कुएं में गिरे व्यक्ति की मौत, बालिक की हालत गंभीर