Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में पोकलैंड चालक समेत दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Accident in Banda, four injured including father and son due to collision of car-Scorpio

समरनीति न्यूज, बांदा : अलग-अलग दो स्थानों पर एक पोकलैंड चालक समेत दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों को पता चला तो कोहराम मच गया। होली पर्व के मौके पर दोनों ही परिवारों में मातम का माहौल छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पैलानी क्षेत्र के सिंधनखुर्द  में घटना

पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनखुर्द गांव निवासी राहुल (21) पुत्र शिवमंगल चौधरी पैलानी बालू खदान में पोकलैंड मशीन चलाने का काम करता था। आज रविवार सुबह उसने अज्ञात कारणों के चलते मवेशीबाड़े में छप्पर की धन्नी के सहारे फांसी लगा ली। परिवार के लोग सोच ही नहीं पाए कि आखिर ऐसा कैसे हो गया।

 कमासिन के छिलोलर में दूसरी घटना

काफी देर के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने देखा तो कोहराम मच गया। मृतक के पिता का कहना है कि आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

ये भी पढ़ें : Update-UP Big News : छात्रा पर फर्जी मुकदमे पर SP नपे, कोतवाल और दरोगा सस्पेंड

मृतक दो भाइयों में बड़ा था। दूसरी घटना में कमासिन थाने के छिलोलर गांव निवासी देवीप्रसाद उर्फ छोटू (20) पुत्र सत्यनारायण शनिवार दोपहर खेत गए थे। काफी देर तक वह खेतों में ही घूमते रहे। इसके बाद शाम के समय फांसी लगाकर जान दे दी। वहां से निकले लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। रोते-बिलखते परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी। मृतक के चाचा भूरेलाल ने बताया है कि देवी प्रसाद मानसिक तौर पर परेशान रहते थे। इसी के चलते उसने पूर्व में भी 3 बार आत्महतया करने का प्रयास किया था। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : UP-COVID-19 : यूपी में लग सकता है नाइट कर्फ्यू , 170 प्रतिशत बढ़ा कोरोना वायरस