Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

अनोखी शादी : 40 बैलगाड़ियों से बारात ले पहुंचे दुल्हे राजा, घुड़सवार भी..

अनोखी शादी : 40 बैलगाड़ियों से बारात ले पहुंचे दुल्हे राजा, घुड़सवार भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू क्षेत्र में एक अनोखी शादी इस समय सुर्खियों में छाई है। भदावरी गांव में सोमवार को हुई यह शादी खास बन गई। दरअसल, बाराती 40 बैलगाड़ियों से बारात लेकर गांव पहुंचे। साथ में 15 घुड़सवार भी मौजूद रहे। करीब 10 किमी का सफर करते हुए यह बारात जहां से भी गुजरी, लोगों ने खूब निहारा। जिसने देखा वह ठहर सा गया। इतना ही नहीं शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन भी बैलगाड़ी में बैठकर ही विदा हुई। अनोखी शादी के सभी हुए दीवाने दरअसल, बबेरू के रहने वाले विजय विक्रम सिंह के भांजे आलोक बचपन से उनके पास रहते हैं। उन्होंने भांजे की शादी भदावरी गांव के पुत्तन सिंह की बेटी सारिका से तय की। सोमवार को अनोखे अंदाज में बारात लेकर गांव पहुंचे। चमक-धमक और लग्जरी गाड़ियों के बजाए बाराती 40 बैलगाड़ी से बारात लेकर गए। बारात में 15 घुड़सवार भी शामिल बारात में 15 घुड़सवार भी साथ ...
हादसा : स्कार्पियों की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, एक गंभीर

हादसा : स्कार्पियों की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, एक गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत हो गई। वहीं उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया गया है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। चिल्ला के पपरेंदा गांव के पास हादसा जानकारी के अनुसार पैलानी कस्बे के रहने वाले कयूम (38) बाइक से सिंधनखुर्द के पूर्व प्रधान कायम अली (80) को लेकर हथौड़ा गांव जा रहे थे। रास्ते में चिल्ला के पपरेंदा के पास सामने से आई तेज रफ्तार स्कार्पियों से टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें : Lucknow : नोटरी के 2500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से.. दोनों बाइक सवार घायल हो गए। लोगों ने स्कार्पियों चालक को पकड़ लिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने पूर्व प्रधान कायम अली को मृत घ...
यूपी बोर्ड मार्कशीट में सुधार के लिए लगाएगा 12 जून से कैंप 

यूपी बोर्ड मार्कशीट में सुधार के लिए लगाएगा 12 जून से कैंप 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी बोर्ड का परिणाम जारी हो चुका है। अब बोर्ड मार्कशीट में जन्मतिथि, नाम, माता-पिता के नाम, जैसी गलतियों को सुधारने के लिए कैंप लगाया जाएगा। यूपी बोर्ड पहली बार ऐसा कोई कैंप लगाने जा रहा है। वरना पहले इस तरह की त्रुटियों में सुधार के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को बोर्ड के चक्कर लगाने पड़ते थे। बोर्ड कैंप लगाकर दूर करेगा खामियां अब बोर्ड जिलों में कैंप लगाकर इस तरह की गल्तियों का तत्काल निस्तारण करेगा। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें : Lucknow : नोटरी के 2500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से.. इसमें क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों के साथ ही डीआईओएस और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भी लगाया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से निर्देश जारी हुआ है। 12 जून से 30 जून ...
Lucknow : नोटरी के 2500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से..

Lucknow : नोटरी के 2500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में नोटरी के नवसृजित एवं रिक्त 2500 पदों पर चयन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए सिर्फ आनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। वहीं प्राप्त हुए सभी आफलाइन आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। आनलाइन आवेदन 1 जून से 21 जून तक स्वीकार्य होंगे। सभी 2500 पदों पर 21 जून तक कर सकेंगे आवेदन प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव-2 ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नोटरी के चयन की पूरी प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित होगी। इसके लिए आनलाइन पोर्टल (http://upnoms.up.gov.in) लांच किया गया है। ये भी पढ़ें : दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, दरिंदे साहिल ने नाबालिग साक्षी की चाकू से गोदकर की नृशंस हत्या प्रदेश के सभी जिलों और तहसीलों में नोटरी के 2500 नवसृजित पदों के सापेक्ष नियुक्ति के लिए आनलाइन आवदेन मांगे जा रहे हैं। पात्र अधिवक्ताओं से ...
बांदा में बैंक लूटने को घुसे बदमाश, तीन पुलिस की गोली पड़ते ही गिरे, चार गिरफ्तार

बांदा में बैंक लूटने को घुसे बदमाश, तीन पुलिस की गोली पड़ते ही गिरे, चार गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सोमवार को एक बड़ी दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। 7 सशस्त्र बदमाशों ने क्षेत्र के कोर्रही गांव में स्थित आर्यावर्त बैंक पर धावा बोलते हुए पर्स और चाबियां लूट लीं। हालांकि, बदमाश लूट में पूरी तरह सफल नहीं हो सके। बैंक कर्मियों के शोर मचाने से ग्रामीण अलर्ट हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरते हुए ललकारा। बताते हैं कि तबतक बदमाश बैंक कैशियर से चाबियां और पर्स लूट चुके थे। खुद को ग्रामीणों से घिरता देख बदमाश वहां से भाग निकले। हालांकि, एक बदमाश को ग्रामीणों ने धर दबोचा। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने खुद मोर्चा संभाला। बदमाशों की घेराबंदी में कई थानों का फोर्स और एसओजी टीमें लगा दीं। बांदा एसपी अभिनंदन ने खुद संभाला मोर्चा बताते हैं कि एसपी के निर्देशन में पुलिस ने तीन बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने गोलियां चलाईं तो जवाब में पुलिस ने भी फाय...
MLC Chunav : भाजपा के मानवेंद्र और पदमसेन जीते, CM Yogi ने दी बधाई

MLC Chunav : भाजपा के मानवेंद्र और पदमसेन जीते, CM Yogi ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : यूपी में विधान परिषद (MLC) की दो सीटों के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है। सोमवार को हुए मतदान में पदमसेन ने सपा के रामकरन निर्मल को 163 वोटों से हराया। वहीं बीजेपी के मानवेंद्र सिंह ने सपा के रामजतन राजभर को 164 वोटों से हराया। उप चुनाव के लिए विधानमंडल के तिलक हॉल में सुबह 9 बजे ही मतदान शुरू हो गया था। कांग्रेस और बसपा ने बनाई दूरी शाम 4 बजे तक विधानसभा के 403 सदस्यों में से 396 सदस्यों ने वोट डाल दिए। सपा विधायक इरफान सोलंकी, रमाकांत यादव और सुभासपा के अब्बास अंसारी जेल में बंद हैं। इसलिए ये लोग वोट नहीं डाल सके। सपा विधायक मनोज पारस अस्वस्थ रहे। ये भी पढ़ें : आजम खां ने फिर बदला रंग, CO से पूछा अखिलेश का अहसान याद है, मिला यह जवाब.. इसलिए वोट डालने नहीं पहुंच पाए। वहीं...
दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, दरिंदे साहिल ने नाबालिग साक्षी की चाकू से गोदकर की नृशंस हत्या

दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, दरिंदे साहिल ने नाबालिग साक्षी की चाकू से गोदकर की नृशंस हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। मोहम्मद साहिल नाम के एक दरिंदे ने नाबालिग लड़की साक्षी पर चाकुओं से 30 वार किए। इसके बाद पत्थरों से उसके सिर और चेहरा कूचा। हत्या के बाद दरिंदा सीना चोड़ा कर भीड़ के बीच से निकल गया। पुलिस ने दरिंदे हत्यारे साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। पहले चाकुओं से गोदा, फिर पत्थर से सिर कुचला दरअसल, दिल्ली के शाहबाद डेरी के मोहम्मद साहिल नाम के दरिंदे युवक ने नाबालिग लड़की साक्षी पर चाकू लेकर हमला कर दिया। दरिंदे साहिल ने साक्षी पर चाकू से ताबड़तोड़ 30 बार उसके सिर, चेहरे और पेट में चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए। पुलिस ने हत्यारे को बुलंदशहर से किया गिरफ्तार इसके बाद पास में पड़ा बड़ा पत्थर उठाकर उसके चेहरे पर दे मारा। फिर पत्थर उठाकर उसका सिर और चेहरा कुचलने लगा। हत्या की पुष्टि होने के बाद ही हत्या...
UP : मां-बाप की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, 4 बीघा ज़मीन के लिए बेटा बना दरिंदा

UP : मां-बाप की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, 4 बीघा ज़मीन के लिए बेटा बना दरिंदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : संपत्ति के विवाद में एक कलयुगी बेटे ने दरिंदगी की हदें पार कर दीं। बीच सड़क पर बाइक से जा रहे मां-बाप को गोली से उड़ा दिया। बात सिर्फ 4 बीघा जमीन के विवाद को लेकर फंसी थी। मां-बाप अपने बिगड़ैल बेटे को न देकर एक किसान को बटाई पर दे रहे थे। बिगड़ैल बेटा जबरन जमीन को अपने कब्जे में रखना चाहता था। पुलिस का कहना है कि दरिंदे बेटे का साथ उसके साले ने भी दिया। अब पुलिस ने उनकी तलाश कर रही है। छोटे बेटे की तरहरीर पर पुलिस ने एफआईआर लिखी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। दिनदहाड़े वारदात से फैली दहशत जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जिले के थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हथौली के पास एटा रोड पर बड़ी वारदात हुई। दिनदहाड़े दोपहर करीब 2 बजे बाइक से जा रहे एटा के गांव रमिया निवासी राकेश यादव (60) और उनकी पत्नी गुड्डी को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या राकेश के ही बड़े बेटे योग...
साली को कालेज से ही भगा ले गया जीजा, पेपर देकर नहीं लौटी घर

साली को कालेज से ही भगा ले गया जीजा, पेपर देकर नहीं लौटी घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक जीजा और साली का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जरा भी भनक किसी को नहीं थी। इसी बीच साली पेपर देने के लिए घर से निकली। पेपर दिलाने के बाद जीजा उसे लेकर रफूचक्कर हो गया। बेटी घर नहीं लौटी तो पिता समेत परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। पहले तो कहीं कुछ पता नहीं चला। पिता ने दामाद के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट बाद में जानकारी हुई कि पीड़ित पिता का दामाद ही उनकी बेटी को भगा ले गया है। पीड़ित पिता ने अपने दामाद के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा लिखाया है। हालांकि, आरोपी दूर के रिश्ते का दामाद है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के थनैल गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट लिखाई है। ये भी पढ़ें : क्या यहां खनिज विभाग की मिलीभगत से दम तोड़ रहे सरकारी आदेश..? आरोप है कि उनकी 20 साल की बेटी घ...
कोर्ट ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह के भाई का अवैध कब्जा हटवाने के दिए आदेश, श्री नाथ विहार कालोनी और..

कोर्ट ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह के भाई का अवैध कब्जा हटवाने के दिए आदेश, श्री नाथ विहार कालोनी और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की एक कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि अधिवक्ता की जमीन से पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के छोटे भाई का अवैध कब्जा हटवाया जाए। दरअसल, मामला श्रीनाथ विहार कालोनी और भागवत प्रसाद मेमोरियल एजुकेशन इंस्टीट्यूट की जमीन से जुड़ा है। इतना ही नहीं कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस कब्जे को हटाकर जमीन अधिवक्ता के सिपुर्द की जाए। कोर्ट के आदेश के बावजूद शनिवार को पुलिस बल न होने के कारण अवैध कब्जा नहीं हटाया जा सका है। कोर्ट ने माना है कि अवैध कब्जा हुआ है। श्रीनाथ विहार कालोनी व भागवत प्रसाद मेमोरियल एजुकेशन इंस्टीट्यूट से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा के छोटे भाई शिव शरण कुशवाहा ने चिल्ला रोड पर स्थित 133 बीघा जमीन पर श्रीनाथ विहार कॉलोनी और भागवत प्रसाद मेमोरियल एजुकेशन इंस्टीट्यूट बना रखा है। यह निर्माण कार्य 2008-...