Wednesday, August 19सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

UP : टमाटर की सुरक्षा में बाउंसर-महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, अखिलेश का BJP पर तंज..

UP : टमाटर की सुरक्षा में बाउंसर-महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, अखिलेश का BJP पर तंज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : टमाटर का भाव इस समय आसमान छू रहा है। प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल से ज्यादा महंगा टमाटर बिक रहा है। इसी बीच वाराणसी में सब्जी दुकानदार अजय फौजी ने महंगाई का विरोध जताने का अनोखा तरीका अपनाया है। लंका क्षेत्र के नगवां सब्जी बेचने वाले सपा कार्यकर्ता अजय ने अपनी दुकान पर दो बाउंसर तैनात किए हैं। पूरे शहर में इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी इसके वीडियो और फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। उधर, सपा ने सरकार को घेरने की कोशिश की है। अखिलेश यादव ने मांगी टमाटर को Z+ सुरक्षा, बीजेपी पर कसा तंज इतना ही नहीं दुकानदार ने दुकान पर पोस्टर भी लगाए हैं। इनमें लिखा है कि पहले पैसे दें फिर टमाटर लें। दूसरे पोस्टर पर लिखा है कि टमाटर और मिर्च को न छूएं। सब्जी विक्रेता अजय फौजी का कहना है कि महंगाई की मार में लोग 100 और 50 ग्राम ही टमाटर ले रहे हैं।...
बांदा हार्पर क्लब चुनाव संपन्न, इनके सिर पर सजा जीत का सेहरा..

बांदा हार्पर क्लब चुनाव संपन्न, इनके सिर पर सजा जीत का सेहरा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्थानीय हार्पर क्लब के लिए आज सचिव और क्रीड़ा सचिव पद और वर्किंग कमेटी में वार्ड नंबर-4 के सदस्य के लिए चुनाव हुआ। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने पूरी ताकत झोंकी। वहीं सदस्यों का उत्साह भी काफी उछाल मारता दिखा। घोषित परिणाम के अनुसार सचिव पद पर मनीष श्रीवास्तव और क्रीड़ा सचिव पद पर रामेंद्र शर्मा विजयी घोषित हुए। वार्ड नंबर 4 से मनोज पुरवार ने धमाकेदार जीत हासिल की। प्रतिद्वंदी को महज 6 वोटों में ही समेट दिया। मतदान के तुरंत बाद शुरू हुई मतगणना के बाद परिणाम का भी ऐलान हो गया। सचिव पद पर विजयी प्रत्याशी को 135 वोट मिले, जबकि क्रीड़ा सचिव विजयी प्रकत्याशी को 127 वोट मिले। निर्विरोध सदस्य घोषित हुए ये सभी.. हार्पर क्लब चुनाव में कोषाध्यक्ष समेत 8 वर्किंग कमेटी सदस्य पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका था। रविवार को उनकी जीत का ऐलान निर्वाचन अधिकारी न...
पिता के थप्पड़ पर बेटी ने लांघी मर्यादा, युवकों ने किया गैंगरेप, FIR..

पिता के थप्पड़ पर बेटी ने लांघी मर्यादा, युवकों ने किया गैंगरेप, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : गलती पर पिता का थप्पड़ एक बेटी को इतना बुरा लगा कि वो मर्यादा लांघ गई। बहन के घर जाने की बात कहकर निकल पड़ी। रास्ते में दो युवकों ने उसे बातों में फंसाया। फिर गांव तक छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में बदहवास हालत में गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित लड़की ने खुद आपबीती फोन करके अपने जीजा को बताई। इसके बाद मामला बांदा के बिसंडा थाना पुलिस के पास पहुंचा। युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 साल की लड़की ने घर में रखे करीब 75 किलो गेहूं चोरी से बेच दिए। जानकारी होने पर पिता ने उसे डांटा और एक थप्पड़ लगा दिया। पिता की मार बेटी को इतनी बुरी लगी कि उसने मर्यादा लांघ...
UP : 4 IAS के तबादले, रवि कुमार एनजी बने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के CEO

UP : 4 IAS के तबादले, रवि कुमार एनजी बने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के CEO

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार ने चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गोरखपुर के मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ पद पर नियुक्ति दी गई है। अबतक ग्रेटर नोएडा सीईओ का अतिरिक्त प्रभार नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी के ही पास था। रंजन कुमार बने सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य इसी तरह मंडलायुक्त गोरखपुर का अतिरिक्त प्रभार फिलहाल जिलाधिकारी गोरखपुर को सौंपा गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही गोरखपुर के नए मंडलायुक्त की तैनाती होगी। इसी क्रम में सचिव नगर विकास रंजन कुमार का तबादला सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पद पर हुआ है। सचिव स्वास्थ्य रविंद्र कुमार को सचिव नगर विकास के पद पर नियुक्ति दी गई है। ये भी पढ़ें : UP Weather : अमरोहा-बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के 7-10 जिलों में तेज आंधी-बिजली बारिश की चेतावनी  ...
Breaking : बांदा में मवेशियों को बचाने में पलटा आटो, वृद्ध की मौत

Breaking : बांदा में मवेशियों को बचाने में पलटा आटो, वृद्ध की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अन्ना मवेशियों को बचाने के चक्कर में एक आटो पलट गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित पलटे आटो में सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी तिराहे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज चल रहा है। हादसा मवेशियों को बचाने के चक्कर में हुआ है। ये भी पढ़ें : Banda : रात में खेत में शराब पार्टी तो सुबह मिला शव, हत्या का आरोप-जांच में जुटी पुलिस  https://samarneetinews.com/in-banda-liquor-party-in-farm-at-night-deadbody-found-in-morning-accused-of-murder-police-engaged-in-investigation/...
Banda : रात में खेत में शराब पार्टी तो सुबह मिला शव, हत्या का आरोप-जांच में जुटी पुलिस

Banda : रात में खेत में शराब पार्टी तो सुबह मिला शव, हत्या का आरोप-जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास खेत में रात में कुछ लोगों ने शराब पार्टी की। सुबह वहीं किसान का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत का कारण किसी जंगली जानवर का हमला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी सच्चाई मृतक के सिर और शरीर पर चोटों के निशान हैं। हालांकि, असलियत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के कृष्णा प्रजापति (68) शाम को घर से पांच किलोमीटर दूर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास खेत पर मौजूद थे। ये भी पढ़ें : Banda : ओवरलोडिंग में ट्रक चालकों की जानलेवा चालाकी, नंबर प्लेट में गड़बड़ी का खुलासा, RTO ने कराई FIR.. बताते ...
बांदा पहुंची विशेषाधिकार समिति, जनप्रतिनिधियों से बेहतर तालमेल के निर्देश..

बांदा पहुंची विशेषाधिकार समिति, जनप्रतिनिधियों से बेहतर तालमेल के निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक की अध्यक्षता में बांदा पहुंची। समिति में विधान परिषद सदस्य के रूप में पवन सिंह, कुंवर महाराज सिंह, सत्यपाल सिंह शामिल रहे। इस दौरान समिति सदस्यों और जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल समेत अन्य अधिकारियों संग बैठक हुई। अधिकारियों से ली योजनाओं के बारे में जानकारी बैठक में श्री पाठक ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर शिष्टाचार, तालमेल व बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर समय से कार्रवाई की जाए। साथ ही विधान परिषद समितियों के प्रश्नों का विधान परिषद को समय से सूचनाएं उपलब्ध कराने पर प्रसन्नता जताई गई। कहा, अलग रजिस्टर बनाकर निस्तारण का रखें लेखा-जोखा उन्होंने कहा कि सासंद व विधायकों से प्राप्त होने वाले पत्रों के संबंध में एक प्रत...
Banda : ओवरलोडिंग में ट्रक चालकों की जानलेवा चालाकी, नंबर प्लेट में गड़बड़ी का खुलासा, RTO  ने कराई FIR..

Banda : ओवरलोडिंग में ट्रक चालकों की जानलेवा चालाकी, नंबर प्लेट में गड़बड़ी का खुलासा, RTO ने कराई FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ट्रक चालकों की खतरनाक चालाकी सामने आई है। चालक नंबर प्लेट को आधा मिटा ओवरलोड ट्रक चला रहे हैं। आरटीओ ने ऐसे ही एक ट्रक के खिलाफ FIR लिखाई है। चालक नंबर प्लेट को आधा पोत देते हैं, ताकि उनके ट्रक का नंबर स्पष्ट न दिखाई दे। इससे अगर आरटीओ या पुलिस उनकी गाड़ी को सीसीटीवी या दूसरे रास्ते पकड़ना भी चाहे तो पहचान न कर सके। चालकों की यह चालाकी जानलेवा इसलिए है क्यों कि पहचान छिपने के बाद वे अंधाधुंध रफ्तार में वाहन दौड़ाते हैं। बांदा के बबेरू थाने में एफआईआर ऐसी ही एक गाड़ी के खिलाफ बांदा के आरटीओ अनिल कुमार ने बबेरू थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरटीओ ने बताया कि उन्होंने वाहन चेकिंग के दौरान इस ट्रक को पकड़ा। ये भी पढ़ें : Banda : युवती का अश्लील वीडियो वायरल, जबरन उठाकर कमरे में ले गया था युवक, FIR.. बताया कि नंबर प्लेट से चालक और मालिक ने जानबूझकर आधे नंबर मि...
UP Weather : अमरोहा-बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के 7-10 जिलों में तेज आंधी-बिजली बारिश की चेतावनी

UP Weather : अमरोहा-बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के 7-10 जिलों में तेज आंधी-बिजली बारिश की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बारिश का मौसम लगातार कहर ढा रहा है। मौसम विभाग ने इसी बीच अगले दो दिनों में पश्चिमी यूपी के 7 से 10 जिलों में तेज आंधी-बिजली बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कानपुर, लखनऊ में भी बारिश जारी है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी यूपी में बदली छाई रहेगी। इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट आंचलिक मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने पश्‍च‍िमी यूपी के गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताते चलें कि सहारनपुर और आसपास के जिलों में रात से ही रुक-रुककर बारिश जारी...
शर्मनाक : मवेशियों के साथ दुष्कर्म करने वाला अधेड़ गिरफ्तार, पुलिस ने की यह कार्रवाई.. 

शर्मनाक : मवेशियों के साथ दुष्कर्म करने वाला अधेड़ गिरफ्तार, पुलिस ने की यह कार्रवाई.. 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में गुजैनी क्षेत्र में मवेशियों के साथ दुष्कर्म करने वाले एक अधेड़ का घिनौना चेहरा सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में उसकी करतूत कैद हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बर्रा-8 c-ब्लॉक में रहनेवाले मयंक पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था 'उम्मीद एक किरण' के सदस्य हैं। उनका कहना है कि करीब 10 दिन पहले उनके मित्र ने मोहल्ले में रहने वाले अधेड़ बृजेश मिश्रा को देर रात एक जानवर के साथ दुष्कर्म करते देखा। जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था के सदस्य ने पकड़वाया हालांकि साक्ष्य न होने पर किसी ने कुछ नहीं बताया। एक दिन एक दूसरे मवेशी के साथ दुष्कर्म करते दिखाई दिया तो उसने वीडियो बना लिया। बुधवार रात पास के पार्क में एक मवेशी बैठा था। ये भी पढ़ें : इस नासमझी को क्या कहें ! पति-पत्नी की खाने से शुरू बात-जहर पर खत्म,...