Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बड़ी खबर : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तगड़ा एक्शन, CMO सस्पेंड-डाॅक्टर बर्खास्त

बड़ी खबर : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तगड़ा एक्शन, CMO सस्पेंड-डाॅक्टर बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : विभागीय कार्यों में शिथिलता और चिकित्सा सेवाओं में लापरवाही के खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तगड़ा एक्शन लिया है। सिद्धार्थनगर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार बाजपेयी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही अयोध्या में डॉ. मेराज अहमद को बर्खास्त कर दिया गया है। सिद्धार्थनगर में CMO सस्पेंड, अयोध्या में डाक्टर बर्खास्त दोनों ही कार्रवाई डिप्टी सीएम के निर्देशों पर हुई हैं। निलंबन की कार्रवाई के बाद सिद्धार्थनगर के सीएमओ डॉ. बाजपेयी को सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) कार्यालय से संबद्ध किया गया है। https://samarneetinews.com/deputy-cm-brajesh-pathak-said-lord-ram-is-visible-in-every-person/ डॉ. बाजपेयी पर चिकित्सकीय सेवाओं से संबंधित जिले में संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में गंभीर लापरवाही बरतने समेत कई...
प्राण प्रतिष्ठा : अयोध्या में 3 संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद हाई अलर्ट

प्राण प्रतिष्ठा : अयोध्या में 3 संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद हाई अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या : प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को है। इसके लिए सभी तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। वहीं गुरुवार को 3 संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद राम नगरी हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा चाक-चौबंद कर दी गई है। वहीं सीएम योगी अयोध्या पहुंच रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों की एक और टुकड़ी पहुंची बताया जाता है कि आतंकियों से जुड़े 3 संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई है। इसके बाद एटीएस हाई अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को एटीएस कमांडो ने वाहनों के काफिले के साथ रामनगरी में रिहर्सल करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को परखा। https://samarneetinews.com/pm-modi-inaugurates-redeveloped-railway-station-and-valmiki-air-port-in-ayodhya/ इसके साथ ही नयाघाट से श्रीरामजन्मभूमि तक महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। प्राण प्रतिष्ठा समार...
UP : भाजपा दिग्गजों संग प्रत्याशी ने कराया नामांकन, यूपी विधान परिषद उपचुनाव..

UP : भाजपा दिग्गजों संग प्रत्याशी ने कराया नामांकन, यूपी विधान परिषद उपचुनाव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधान परिषद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में दारा नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : रेल में TT की गुंडागर्दी, यात्री पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल हुआ तो सस्पेंड    ये भी पढ़ें : UP : भाजपा ने दारा सिंह चौहान को बनाया प्रत्याशी, 18 को नामांकन   ये भी पढ़ें : मायावती का ऐलान : अकेले लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश गिरगिट, EVM में धांधली.., पढ़िए पूरी खबर...
UP : रेल में TT की गुंडागर्दी, यात्री पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल हुआ तो सस्पेंड

UP : रेल में TT की गुंडागर्दी, यात्री पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल हुआ तो सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सोशल मीडिया पर आज एक वायरल हुए वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में ट्रेन के अंदर टीटीई एक यात्री थप्पड़ बरसा रहा है। उससे मारपीट कर रहा है। वीडियो में यात्री के साथ इस टीटीई की गुंडागर्दी साफ दिखाई दे रही है। यात्री बार-बार कह रहा है कि साहब हमसे क्या गलती हो गई, मार क्यों रहे हैं। फिर भी टीटीई नहीं मान रहा और मारपीट कर रहा है। वहीं वीडियो में दिख रहा है कि टीटीई टोकने पर एक अन्य यात्री से भी गाली-गलौज करने लगा। वीडियो वायरल होने पर यूजर्स ने लगाई क्लास एक अन्य यात्री ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल हुआ तो रेलवे में खलबली मच गई। फिर कुछ ही घंटे बाद रेलवे ने गुंडे टीटीई को सबक सिखाया और उसे सस्पेंड कर दिया। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए। बरौली-लखनऊ एक्स. में गोरखपुर रूट पर घटना टीटीई की गुंडागर्दी का यह पूरा घटनाक्रम बरौनी-लखनऊ एक्सप्...
Breaking : पत्नी को ससुराल लेने जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

Breaking : पत्नी को ससुराल लेने जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक युवक की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। घटना के समय युवक बाइक से अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान उसे ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। बिसंडा के चौंसड़ गांव के पास हादसा जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हिनौता गांव के रहने वाले कपिल अहिरवार (25) शाम को बाइक से अपनी ससुराल तेंदुरा गांव जा रहे थे। बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में चौंसड़ गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मारते हुए रौंद दिया। https://samarneetinews.com/fraud-case-filed-against-bdo-pradhan-grampanchayatofficer-in-banda/ गंभीर हालत में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वह...
बांदा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 23 जनवरी तक बंद

बांदा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 23 जनवरी तक बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भीषण ठंड और शीतलहर से पूरा बुंदेलखंड कांप रहा है। ऐसे में बांदा जिले में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को 20 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षण की ओर से सभी वि्दयालयों को निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में अब स्कूल 23 जनवरी को खुलेंगे। दरअसल, 20 जनवरी तक स्कूलों में ठंड के चलते छुट्टी घोषित कर दी गई है। अब स्कूल 23 जनवरी को खुलेंगे। पहले 1 से 15 तक घोषित हुईं थीं छुट्टियां 21 जनवरी को रविवार है। 22 को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के कारण सार्वजनिक अवकाश है। इसलिए स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में अब 23 जनवरी को ही स्कूल खुलेंगे। बताते चलें कि स्कूलों में पहले 1 से 15 तक छुट्टियां घोषित की गई थीं। https://samarneetinews.com/10-thousand-rupees-blown-away-in-moment-banda-district-hospital-b...
बांदा में 19 तारीख को काले कपड़े पहन विरोध दर्ज कराएंगे शिक्षक

बांदा में 19 तारीख को काले कपड़े पहन विरोध दर्ज कराएंगे शिक्षक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक टीचर्स सोसाइटी में हुई। इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में शिक्षकों की ड्यूटी गैरशैक्षणिक कार्यों में लगाने का विरोध हुआ। निर्णय लिया गया है कि उच्चाधिकारियों से मिलकर विरोध दर्ज कराएंगे। साथ ही विरोध में 19 जनवरी को बांदा के सभी शिक्षक/शिक्षिका काले कपड़े पहनकर कार्यस्थल जाएंगे। इस बात की जानकारी शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री जय किशोर दीक्षित ने दी। ये भी पढ़ें : बांदा : मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महोबा-चित्रकूट-हमीरपुर के इन कलाकारों को अवार्ड..  ये भी पढ़ें : बांदा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 23 जनवरी तक बंद https://samarneetinews.com/banda-these-artists-of-mahoba-chitrakoot-hamirpur-got-awards-in-cultural-competition/...
बांदा में BDO, प्रधान समेत 3 के खिलाफ FIR, धोखाधड़ी के आरोप..

बांदा में BDO, प्रधान समेत 3 के खिलाफ FIR, धोखाधड़ी के आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कोर्ट के आदेश पर तिंदवारी ब्लॉक बीडीओ, सचिव और प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़ित ने तीनों पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम काटने के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तिंदवारी थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव से जुड़ा है। वहां रहने वाले कालिका सिंह का आरोप है कि वह भूमिहीन किसान हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में उनका नाम शामिल था। https://samarneetinews.com/due-to-cold-schools-from-1-to-8-in-banda-closed-till-23-january/ ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पा पटेल ने बिना बैठक बुलाए फर्जी तरीके से 25 लोगों के नाम पात्रता सूची से काट दिए। इसमें उनका नाम भी शामिल था। कोर्ट ने ...
बांदा : मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महोबा-चित्रकूट-हमीरपुर के इन कलाकारों को अवार्ड..

बांदा : मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महोबा-चित्रकूट-हमीरपुर के इन कलाकारों को अवार्ड..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : संस्कृति उत्सव की मंडलीय प्रतियोगिता 16 जनवरी को जीजीआईसी मैदान में संपन्न हुई। इसमें प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। अवार्ड पाने वाले प्रतिभागियों में बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर के कलाकार शामिल हैं। इसमें निर्णायक के रूप में चित्रकूट के डा. गोपाल मिश्रा चित्रकूट और बांदा के डा. धनंजय सिंह शामिल रहे। मंजू और महोबा के जयनारायण प्रथम जानकारी के अनुसार शास्त्रीय एकल गायन में मंजू देवी को प्रथम स्थान मिला। वहीं उपशास्त्रीय गायन में महोबा के जयनारायण सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरिनारायण मिश्रा को द्वितीय पुरस्कार मिला है। इसी तरह एकल सुगम गायन में महिला वर्ग में शक्ति सोनी तथा वैभव कुमार (चित्रकूट) को पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मिला है। वहीं दयाराम दूसरे स्थान पर रहे। https://samarneetinews.com/echo-of-jai-shri-r...
दिव्य महापुरुष थे गुरु गोविंद सिंह जी, खालसा पंथ बना मुगलों के पतन का कारण-सीएम योगी

दिव्य महापुरुष थे गुरु गोविंद सिंह जी, खालसा पंथ बना मुगलों के पतन का कारण-सीएम योगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को लख-लख बधाइयां दीं। सीएम योगी डीएवी डिग्री कॉलेज में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी एक दिव्य महापुरुष थे। उनका इस धराधाम पर निश्चित प्रायोजन से आगमन हुआ था। कहा, गुरु गोविंद सिंह जी देश के लिए प्रेरणाश्रोत उन्होंने कहा कि खालसा पंथ की स्थापना ही मुगल साम्राज्य के पतन का कारण बनी। सीएम योगी ने कहा कि आज पूरा देश दशमेश गुरु महाराज के प्रकाशोत्सव से जुड़कर उनकी स्मृतियों को नमन कर एक नई प्रेरणा ले रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी महाराज ने सत्य और न्याय की स्थापना के लिए शहादत दी। बाद में गुरु गोविंद सिंह महाराज ने भी चारों पुत्र साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह को धर्म और देश के लिए कु...