Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में नवागत CO सिटी राजीव प्रताप सिंह ने संभाला चार्ज, पढ़िए ! उनकी प्रथामिकताएं..

बांदा में नवागत CO सिटी राजीव प्रताप सिंह ने संभाला चार्ज, पढ़िए ! उनकी प्रथामिकताएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में नवागत पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह ने सीओ सिटी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। तेज तर्रार छवि के पुलिस उपाधीक्षक श्री सिंह वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। वह लखनऊ में सीओ कानून व्यवस्था के पद पर कार्यरत थे। लखनऊ से बांदा स्थानांतरित हुए हैं। 'समरनीति न्यूज' ने उनसे बातचीत करते हुए प्राथमिकता के संबंध में पूछा। सीओ सिटी श्री सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। लखनऊ-बागपत, जालौन और झांसी में रह चुके तैनात इसलिए अपने क्षेत्र में सकुशल-शांतिपूर्ण चुनाव कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए शस्त्र लाइसेंस जमा कराने के साथ-साथ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ पाबंदगी की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें : बांदा की विवादित बरियारी बालू खदान पर बवाल, छात्र को ट्रक ने कुचला-पुलिस ने पहुंचकर.. इससे पहले सीओ सिटी श्री सिंह लखनऊ के ...
Breaking : हर्ष फायरिंग में युवक प्रमोद की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Breaking : हर्ष फायरिंग में युवक प्रमोद की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हर्ष फायिरंग की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। बीती रात मटौंध थाना क्षेत्र के बंशीपुरवा गांव में एक समारोह में हर्ष फायरिंग की गई। एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार जानकारी के अनुसार बंशीपुरवा में एक घरेलू समारोह में सौरभ सिंह नाम के युवक ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। अंधाधुंध गोलियां चलाईं। एक गोली वहां मौजूद प्रमोद पाल (20) पुत्र जमुना पाल के सीने में जा लगी। ये भी पढ़ें : UPNews : बांदा में बेटा ही निकला कातिल, इस बात के लिए बाप को मार डाला.. गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सौरभ पुत्र श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रह...
जालौन : थाने में महिला सिपाही से रेप, आरोपी सिपाही हुआ गिरफ्तार-जेल

जालौन : थाने में महिला सिपाही से रेप, आरोपी सिपाही हुआ गिरफ्तार-जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला सिपाही से उसी की तैनाती वाले थाने में रेप हो गया। महिला सिपाही का कहना है कि सीनियर सिपाही ने कई बार धमकियां देकर रेप किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर सिपाही उसके साथ संबंध बनाता रहा। जान से मारने की धमकी देकर कई बार की मनमानी बाद में सिपाही के दूसरे थाने में तबादला होने पर पीड़िता ने शिकायत की हिम्मत जुटाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया गया है। ये भी पढ़ें : लखनऊ में कानपुर के व्यापारी ने खुद को DCP बताकर महिला सिपाही को छेड़ा, CCTV देख घरवाले भी लौटे जानकारी के अनुसार जालौन जिले के एक थाने में तैनात महिला सिपाही ने दूसरे थाने में तैनात सिपाही पर दुष्कर्म समेत कई संगीन आरोप लगाए। महिला की शिकायत मिलते ...
UPNews : बेटा ही निकला कातिल, इस बात के लिए बाप को मार डाला..

UPNews : बेटा ही निकला कातिल, इस बात के लिए बाप को मार डाला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए किसान के सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, जांच में खुलासा हुआ कि किसान की हत्या उसी के बेटे ने पैसों के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जा रहा है। इस बात की जानकारी बबेरू के सीओ राजवीर सिंह ने दी। 14 मार्च को किसान का खेत पर मिला था शव जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र में बीती 14 मार्च को पिंडारन गांव के प्रेमचंद्र पटेल (60) की हत्या कर दी गई थी। उनका शव खेत पर पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच में मृतक के बेटे नीरज पटेल को https://samarneetinews.com/video-of-young-man-waving-pistol-and-wads-of-notes-goes-viral-in-banda/ पकड़ा। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने पिता से 1 लाख रुपए मांग रहा था। न देने पर उसने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त...
लोकसभा चुनाव 2024 : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी..

लोकसभा चुनाव 2024 : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Lok Sabha Chunav Date : 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही देशभर में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने देश में 7 चरणों में चुनाव कराने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश में भी 7 चरणों में ही वोटिंग होगी। जिलों को अलग-अलग चरणों में बांटा गया है। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग, 4 जून को परिणाम चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। वहीं 4 जून को चुनाव नतीजे आ जाएंगे। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। अंतिम और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा वहीं 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। फिर 7 मई को तीसरे चरण और 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग होनी है। 20 मई को मतदान का पांचवां चरण होगा। इसी तरह छठा चरण 25 मई और सातव...
बांदा की विवादित बरियारी बालू खदान पर बवाल, छात्र को ट्रक ने कुचला-पुलिस ने पहुंचकर..

बांदा की विवादित बरियारी बालू खदान पर बवाल, छात्र को ट्रक ने कुचला-पुलिस ने पहुंचकर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की विवादित बरियारी बालू खदान पर आज एक छात्र की संदिग्ध हालात में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बताते हैं कि छात्र खदान पर मजदूरी करने वाले अपने पिता को खाना देने गया था। तभी एक मिनी ट्रक ने उसे कुचल दिया। परिजनों ने खदान संचालकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव नहीं उठने दिया। परिजनों के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने भी हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। चौंकाने वाली बात यह है कि खदान पर कई ट्रक बिना नंबर प्लेट के मिले। नरैनी क्षेत्र में घटना, बिना नंबर की गाड़ी पर बालू बताया जाता है कि बरियारी के कोलावल मौरंग खदान में गांव के रामशरण मजदूरी करते हैं। शनिवार दोपहर उनका बेटा 17 साल का अंकित पिता को खाना देने पहुंचा था। तभी खदान में बैक हो रहे मिनी ट्रक ने उसे कुचल दिया। ये भी पढ़ें : ‘बालू किंग मल्होत्रा’, MP का वो माफिया जिसके आगे घुटनों पर UP क...
UP : दो-दो तमंचे और नोटों की गड्डी दिखाते युवक का वीडियो वायरल

UP : दो-दो तमंचे और नोटों की गड्डी दिखाते युवक का वीडियो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तेजी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक दो तमंचे हाथों में लेकर लहरा रहा है। वहीं एक जगह नोटों की गड्डियां लेकर साथी के साथ कार में बैठा है। वीडियो देखने से साफ लग रहा है कि तमंचे लहराने वाला युवक और वीडियो में दिखने उसका साथी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चर्चा है कि वीडियो बांदा शहर का है। ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी..  ये भी पढ़ें : BreakingNews : दर्दनाक हादसे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार सवार समेत 5 लोगों की मौत...
आज 3 बजे लोकसभा चुनाव का ऐलान, आयोग की प्रेस कांफ्रेंस..

आज 3 बजे लोकसभा चुनाव का ऐलान, आयोग की प्रेस कांफ्रेंस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज 3 बजे हो जाएगा। चुनाव आयोग शनिवार दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। इसमें लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होना तय है। खुद चुनाव आयोग ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा होगी। ये भी पढ़ें : लखनऊ : पेपर लीक मामले में STF ने मास्टर माइंड समेत 3 को पकड़ा, डीजीपी ने प्रेसवार्ता में.. ये भी पढ़ें : चुनाव आयुक्त : सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार बने नए चुनाव आयुक्त...
‘मिट्टी बने सोना’ विषय पर किसानों की गोष्ठी, जैविक खेती से पर दिया जोर

‘मिट्टी बने सोना’ विषय पर किसानों की गोष्ठी, जैविक खेती से पर दिया जोर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बड़ोखरखुर्द में प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह की बगिया में किसानों की एक गोष्ठी आयोजित हुई। किसानों को लगातार कम होती मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने के उपाय बताए गए। जैविद खेती और जैविक खाद की उपयोगिता समझायी गई। किसानों को आत्मनिर्भर बनने व खाद में खर्च कम करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने दिए किसानों को टिप्स इस मौके पर कृषि विशेषज्ञों ने रासायनिक और जैविक खाद के अंतर को बताया। साथ ही इसके फायदे और नुकसान भी बताए। सर्वेश सिंधू ने कहा कि जैविक खाद मिट्टी के स्वास्थ्य और उपजाऊपन को बेहतर बनाकर उसका पोषण करता है। मिट्टी में वायु संचार बढ़ाकर पानी को धारण करने की क्षमता बढ़ाता है। किसान प्रेम सिंह ने रासायनिक खाद से दूर रहकर जैविक खाद अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से कहा कि रासायनिक खाद से दूर रहें। यह मिट्टी की उर्व...
लखनऊ : पेपर लीक मामले में STF ने मास्टर माइंड समेत 3 को पकड़ा, डीजीपी ने प्रेसवार्ता में..

लखनऊ : पेपर लीक मामले में STF ने मास्टर माइंड समेत 3 को पकड़ा, डीजीपी ने प्रेसवार्ता में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आज एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस परीक्षा पेपर लीक मामले में मास्टर माइंड समेत 3 लोगों को पकड़ा गया है। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी। इस मौके पर एडीजी कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ मुखिया अमिताभ यश भी मौजूद रहे। बताते चलें कि पेपर लीक मामले की जांच सरकार ने एसटीएफ को सौंपी है। बताते चलें कि यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में अबतक बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके खिलाफ एक्शन लिया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साफ कह चुके हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। मास्टर माइंड समेत गाजियाबाद से 3 गिरफ्तार आज प्रेसवार्ता के दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले गैंग के...