Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

उन्नाव में पेड़ से लटकती मिली अधेड़ की लाश, गंगाघाट क्षेत्र का मामला

उन्नाव में पेड़ से लटकती मिली अधेड़ की लाश, गंगाघाट क्षेत्र का मामला

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात शव पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मामला गंगाघाट के गांव बदुआखेड़ा के पास का है। गांव के लोगों ने सुबह खेतों में एक पेड़ से अज्ञात व्यक्ति का शव रस्सी के सहारे लटकता हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। मृतक कीशिनाख्त करने की काफी कोशिश की गई। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक को पहले क्षेत्र में नहीं देखा गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।...
यूपी में आंधी-बारिश से 26 मौतें, अब भी आंधी-बारिश की आशंका  

यूपी में आंधी-बारिश से 26 मौतें, अब भी आंधी-बारिश की आशंका  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के कुछ जिलों में आंधी-बारिश ने पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। प्री मानसून इस बारिश के साथ आंधी और तूफान जैसे हालातों ने बीते 24 घंटों में अलग-अलग 11 जिलों में कुल 26 लोगों की जान ले ली। पेड़ टूटने से बिजली-पानी की व्यवस्था कई जिलों में पूरी तरह से ठप सी हो गई है। योगी सरकार ने आंधी-बारिश से प्रभावित जिलों में तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के जिलों में आ सकती है आंधी-बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट  बीते की दिनों से आंधी-बारिश और तूफान जैसे हालातों ने कई जिलों में आमजन जीवन को प्रभावित कर दिया है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के कुछ जिले इसकी चपेट में आने से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। वहीं दो दिन से रुक-रुककर हो रही र...
सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश मारा गया

सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश मारा गया

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में 8/9 जून की रात हुई एक पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए हैं। इनमें दो गोली लगने से और एक गिरकर घायल हुआ है। इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी सीतापुर ने एक प्रेसवार्ता भी की है। लखीमपुर के मितौली क्षेत्र के बंजारनपुरवा का  रहने वाला था मुठभेड़ में मारा गया बदमाश   एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया है कि बीता रात इमलिया थाना पुलिस थाने की सीमा पर ग्राम रोहिला के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से बड़ा गांव की ओर से आ रहे 3 लोगों को रुकने का इशारा किया। लेकिन मोटरसाइकिल रोकने की बजाय तीनों पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भागने लगे। बदमाश वहां से मुंशीगंज की ओर भागे। इसकी सूचना इमलिया थानाध्यक्ष ने वायरलेस सेट से कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ...
फिर नहीं आई एंबुलेंस 108, चादर में घायल छात्रा को अस्पताल ले गई पुलिस

फिर नहीं आई एंबुलेंस 108, चादर में घायल छात्रा को अस्पताल ले गई पुलिस

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
नया नहीं है बांदा में एंबुलेंस व्यवस्था का यह हाल, अक्सर बुलाने पर नहीं पहुंचती 108  समरनीति न्यूज, बांदाः अभी दो दिन नहीं बीते जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों तक सस्ती दवाएं और बेहतर स्वास्थ सेवाएं पहुंचाने को लेकर एक एप्अस पर बात करते हुए अपनी चिंता जाहिर की थी। खुद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गरीबों तक बेहतर स्वास्थ सेवाएं पहुंचाने के प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों को दंडित भी कर रहे हैं। इस सबके बावजूद राजधानी से लगभग 220 किमी दूर बुंदेलखंड के बांदा मुख्यालय पर स्वास्थ्य सेवाएं किस कदर लापरवाही और गैरजिम्मेदारी की भेंट चढ़ी हुई हैं इसका जीता-जागता उदाहरण बीती रात हत्या की एक घटना के बाद देखने को मिला। पुलिस ने दिखाई मानवता, बिना देरी चादर में घायल छात्रा को उठाकर ले गई अस्पताल  शहर के कटरा मुहल्ले में एक एएनएम की पढ़ाई कर रही छात्रा को गोली मार दी गई। वह घर में पड़...
गोरखपुर जेल से रिहा हुई यूक्रेन की शातिर माडल डारिया मोलचन

गोरखपुर जेल से रिहा हुई यूक्रेन की शातिर माडल डारिया मोलचन

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, गोरखपुरः गोरखपुर की जेल में बीते कई दिनों से बंद यूक्रेन की शातिर माडल डारिया मोलचन को हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया। इससे पहले जिलाजज की कोर्ट से उसकी जमानत खारिज हो गई थी। इस शातिर माडल के हाई प्रोफाइल संबंधों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोलकता के दो बड़े व्यापारी प्राइवेट प्लेन से न सिर्फ डारिया की जमानत लेने गोरखपुर आए। बल्कि उनकी तैयारी डारिया को प्लेन से साथ ले जाने की थी।   कोलकता के दो व्यापारियों ने दी जमानत, प्राइवेट प्लेन से आए थे लेने   डारिया की जमानत के लिए पहले गोरखपुर और कानपुर के दो-दो व्यापारी अर्जी लगा चुके थे लेकिन बाद में जांच होने पर इन चारों व्यापारियों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद कोलकता के दो बड़े व्यापारियों ने उनकी जमानत ली। दोनों प्लेन से जमानत के कागज जमा करने आए थे और फिर रिहाई वाले दिन उसे...
बांदा के अतरहट में घर की दीवार तो़ड़कर घुसा ट्रक, दो बच्चे घायल

बांदा के अतरहट में घर की दीवार तो़ड़कर घुसा ट्रक, दो बच्चे घायल

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
बांदा-चिल्ला मार्ग पर अतरहट गांव की घटना, बाल-बाल बचा परिवार  समरनीति न्यूज, बांदाः मुख्यालय से चिल्ला जाने वाले मार्ग पर अतरहट गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने एक घर में घुस गया। इससे दो बच्चे भी घायल हो गए। बताते हैं कि आठ डाला ट्रक तेज रफ्तार से आठ डाला ट्रक चिल्ला से बांदा की ओर जा रहा था। रास्ते में अतरहट के जयराम यादव के घर की दीवार तोड़ते हुए उसमें घुस गया। घर के बाहर मौजूद जयराम की बेटी निशा (13) तथा बेटा अजय (11) भी मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के समय गृहस्वामी भी पास में अपनी साइकिल ठीक करने की दुकान में काम कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन के चालक को हिरासत में लिया  लोगों ने किसी तरह भागकर बच्चों को बचाया। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। लोगों का कहना था कि ग...
विभाग की सुस्त रफ्तार के चलते बांदा में 10 घंटे गुल रही बत्ती

विभाग की सुस्त रफ्तार के चलते बांदा में 10 घंटे गुल रही बत्ती

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बिजली विभाग की लापरवाही के चलते शुक्रवार को बांदा शहर 10 घंटे से ज्यादा समय बिना बिजली के रहा। इससे पूरे शहर की व्यवस्था लड़खड़ा गई। व्यवसाय पर तो असर पड़ा ही साथ में आम आदमी भी भीषण गर्मी में बुरी तरह से तिलमिला गया। लोगों को गर्मी में पंखे और कूलर का सहारा नहीं मिला। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चिल्ला रोड पर 132 केवीए के पावर हाउस में तकनीकि खराबी आ गई है जिसे दुरुस्त कराया जा रहा है। बताया जाता है कि सीटी नामक उपकरण फुंक गया था जिसे बदला जाना था। इस काम को पूरा करने में विभाग के कर्मचारियों ने 10 घंटे लगा दिए। लोगों को सही बात नहीं बताई गई। कभी कहा 2 बजे तक बिजली आ जाएगी। कभी 4 बजे का समय बताया। इसके बाद कहा गया कि 7 भी बज सकते हैं। इस कारण आम जनता परेशानी में घिरी नजर आई। शाम को साढ़े पांच बजे के बाद बिजली आई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। साथ ही व...
ललितपुर में मार्निंग वाक पर निकले एक परिवार के 3 की मौत, 3 घायल

ललितपुर में मार्निंग वाक पर निकले एक परिवार के 3 की मौत, 3 घायल

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः ललितपुर में सुबह मार्निंग वाक पर निकले एक ही परिवार के छह सदस्यों को अनियंत्रित बुलेरों ने मारी टक्कर। तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत। घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। घटना थाना मड़ावर के डाक बंगला के सामने की बताई जा रही है। बताया जाता है कि ललितपुर के थाना मड़ावरा में स्थानीय कस्बा निवासी सपा नेता गौर शंकर सोनी के चाचा नत्थुराम (55) अपनी पत्नी चंदा (50) और नाती अंकुर के साथ सुबह की सैर पर निकले थे। उनके साथ उनके भाई कमलेश सोनी की पुत्री निक्की (15), राधिका (11), पुत्र राज (11) भी थे। ये लोग सुबह करीब साढ़े 4 बजे घर से निकले थे। घूमकर करीब 6 बजे सुबह वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बुलेरो गाड़ी ने डाक बंगला के पास सभी को रौंद डाला। इससे नत्थुराम और उनकी पत्नी समेत नाती अंकुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ...
कानपुर हैलट अस्पताल के आईसीयू के एसी खराब, चार मरीजों की मौत 

कानपुर हैलट अस्पताल के आईसीयू के एसी खराब, चार मरीजों की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News
  कई दिन से खराब थे एसी, शिकायत पर भी नहीं जागा हैलट प्रबंधन  समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के हैलट अस्पताल केे आईसीयू के दो एसी प्लांट खराब हो जाने से चार मरीजों की मौत का मामला प्रकाश में आने से हड़कंप मच गया है। वहीं हैलट के अधिकारी भी अब एसी ठीक कराने में अब तेजी दिखा रहे हैं। बताते हैं कि हैलट के मेडिसिन विभाग के इंसेटिव केयर यूनिट यानी आईसीयू के दोनों एसी प्लांट बुधवार रात से खराब पड़े थे। इसकी शिकायत भी ड्यूटी पर तैनात सिस्टर ने की थी लेकिन फिर भी इसे हल्के में लिया गया। लापरवाही के चलते हालात इतने बिगड़ गए कि बुधवार रात को ही 2 मरीजों की मौत हो गई। बात यहीं नहीं रूकी बल्कि हरदोई के संडिला निवासी एक अन्य व्यक्ति रसूल बख्श व उन्नाव के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति की भी गुरूवार को मौत हो गई। इसके बावजूद हैलट प्रबंधन पूरी तरह बेफ्रिक होकर बैठा रहा। आईसीयू के एसी फेल होने ...
मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, हर तरफ पानी-पानी

मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, हर तरफ पानी-पानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। वहां जोरदार बारिश हुई है। हालात यह हैं कि मौसम विभाग ने 7 से 11 जून के बीच भारी बरसात होने की चेतावनी देते हुए लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2-4 दिनों में मुंबई में 200 मिमी बारिश का अनुमान है। मानसून को देखते हुए राज्य सरकार और म्यूनिसिपल कार्पोरेशन ने इससे बचने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर, बीएमसी ने अपने अधिकारियों से सप्ताहभर काम करने के आदेश दिए हैं। वहीं नगर निगम के स्कूलों में बनाए गए शेल्टर्स को 24 घंटे खुले रखने का आदेश दिया गया है। बताया जाता है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण 8 से 11 जून तक उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय और असम में तेज बारिश हो सकती है।...