Monday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, हर तरफ पानी-पानी

मुंबई में बारिश के दौरान पानी में छई-छप्पा-छई करती युवती। (प्रतीकात्मक फोटो)

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। वहां जोरदार बारिश हुई है। हालात यह हैं कि मौसम विभाग ने 7 से 11 जून के बीच भारी बरसात होने की चेतावनी देते हुए लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2-4 दिनों में मुंबई में 200 मिमी बारिश का अनुमान है।

मुंबई में बारिश के बीच निकलकर जाते लोग।

मानसून को देखते हुए राज्य सरकार और म्यूनिसिपल कार्पोरेशन ने इससे बचने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर, बीएमसी ने अपने अधिकारियों से सप्ताहभर काम करने के आदेश दिए हैं। वहीं नगर निगम के स्कूलों में बनाए गए शेल्टर्स को 24 घंटे खुले रखने का आदेश दिया गया है। बताया जाता है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण 8 से 11 जून तक उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय और असम में तेज बारिश हो सकती है।