Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

दूसरी पत्नी ने नए प्रेमी से कराई थी दरोगा पच्चालाल की हत्या, इश्क, पेंशन और नौकरी बनी कारण

दूसरी पत्नी ने नए प्रेमी से कराई थी दरोगा पच्चालाल की हत्या, इश्क, पेंशन और नौकरी बनी कारण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा था। थाने में दरोगा पच्चा लाल की हत्या किसी अपराधी ने रंजिश में नहीं की थी बल्कि उनके द्वारा की गई दूसरी शादी वाली पत्नी ने अपने नए प्रेमी संग मिलकर कराई थी। यही वजह थी कि हत्या करने वालों को यह भी डर नहीं रहा कि दरोगा को थाने के भीतर मारना कितना बड़ा जुर्म है क्यों कि दरोगा की दूसरी पत्नी ही हत्या के षड़यंत्र में शामिल रही इसलिए उसके प्रेमी और दोस्तों का दुस्साहस इतना बढ़ा हुआ था कि उन्होंने पच्चा लाल को थाने में आकर सरकारी आवास में ही ठिकाने लगा दिया। बताते चलें कि कानपुर में बीती 2 जुलाई को सजेती थाने में एक दरोगा की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। दरोगा का लहूलुहान शव थाने परिसर स्थित उसके आवास में अद्र्धनग्न हालत में पड़ा मिला था, वंही एसएसपी द्वारा बनाई गई टीम ने घटना का खुलासा करते हुए मृतक दरोगा की दूसरी पत्नी सहित 3 ...
हमीरपुर में छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुमेरपुर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के क्रासिंग की घटना

हमीरपुर में छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुमेरपुर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के क्रासिंग की घटना

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन क्रासिंग की है। आसपास मौजूद लोगों ने बताया है कि छात्रा ने अचानक ट्रेक आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। छात्रा ने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा। हांलाकि दबे मुंह कुछ लोगों का कहना है कि छात्रा ने घर वालों के पढ़ाई बंद करने के बाद आहत होकर यह कदम उठाया है। हांलाकि पुलिस ने अभी कुछ ऐसा नहीं बताया है।  ...
लखनऊ के एसएसपी बने कलानिधि नैथानी, दीपक मिश्रा भेजे गए पीएसी

लखनऊ के एसएसपी बने कलानिधि नैथानी, दीपक मिश्रा भेजे गए पीएसी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बरेली के एसएसपी रहे कलानिधि नैथानी अब राजधानी लखनऊ के एसएसपी होंगे। कालनिधि नैथानी को लखनऊ का एसएसपी बनाया गया है। वहीं अबतक एसएसपी लखनऊ रहे दीपक मिश्रा को गाजियाबाद पीएसी में स्थानांतरित कर दिया गया है। वे 1 साल से ज्यादा समय तक लखनऊ रहे।
आरटीआई न देने वाले प्रदेश के 19 अधिकारियों पर सूचना आयुक्त का डंडा, 4 लाख 60 हजार अर्थदंड

आरटीआई न देने वाले प्रदेश के 19 अधिकारियों पर सूचना आयुक्त का डंडा, 4 लाख 60 हजार अर्थदंड

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः आरटीआई देने में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को अबकी बार तगड़ी मार सहनी पड़ी है। प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने सूबेभर के 19 अफसरों पर सूचना न देने पर 4 लाख 60 हजार का अर्थदंड ठोका है। इन सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा है कि अफसरों को 30 दिन के अंदर सूचना देना, अनिवार्य है। कहा कि जिन अधिकारियों ने सूचना देने में देरी की है और जान-बूझकर वादी को परेशान किया है, उनको आदेश दिया गया है कि पीड़ित वादी को क्षतिपूर्ति भी दी जाए। प्रदेशभर के ऐसे अधिकारियों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अफसर बड़े संख्या में शामिल हैं। इन अधिकारियों पर गिरी गाज -  अधिशासी अभियन्ता, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. बिजनौर पर 25,000 रूपए।  जिला परिवहन अधिकारी, सम्भल पर 10,000 रूपए।  वस्त्र निरीक्षक (हथकरघा) विकास भवन,...
तो क्या; वाकई शादी से पहले ही मिथुन के बेटे की हो जाएगी गिरफ्तारी

तो क्या; वाकई शादी से पहले ही मिथुन के बेटे की हो जाएगी गिरफ्तारी

Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, इंटरटेनमेंटः बॉलीवुड एक्‍टर मिथुन चक्रवती की फैमिली के सिर पर से मुश्‍किलों के बादल छंटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. अब देखिए न, दिल्‍ली में बेटे मिमोह और पत्‍नी योगिता बाली के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज होने के बाद महाअक्षय की शादी मुश्‍किलों में पड़ी. बड़ी जद्दोजहद के बात फिर एक राहत भरी खबर सुनाई दी कि मिमोह की सास ने ये कन्‍फर्म किया है कि कुछ भी हो, शादी निर्धारित तारीख 7 जुलाई को ही होगी. वहीं अब एक बार फिर से इस कहानी में नया मुश्‍किल भरा मोड़ आ गया है. सुनने को मिला है कि 7 जुलाई से पहले मिमोह की गिरफ्तारी हो सकती है. क्‍या होगा, आगे देखते हैं। ऐसा लगाया था आरोप    यहां एक बार फिर से याद दिला दें कि शादी से ठीक 5 दिन पहले मिथुन के बेटे मिमोह के खिलाफ दिल्ली की एक कोर्ट ने एक पीड़िता की याचिका पर फआईआर दर्ज करने का...
Release हुआ ‘फन्नेे खां’ का धमाकेदार trailer, अभी तक नहीं देखा तो यहां देखिए

Release हुआ ‘फन्नेे खां’ का धमाकेदार trailer, अभी तक नहीं देखा तो यहां देखिए

Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=uxLR6529mdw समरनीति न्यूज, इंटरटेनमेंटः Finally release हो चुका है ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, अनिल कपूर और राजकुमार राव starrer movie ‘फन्‍ने खान’ का official trailer. ज़ाहिर सी बात है कि movie के बारे में पहले ही इतनी चर्चा सुनने को मिल चुकी है कि इन तीनों बड़े stars की movie देखने के लिए fans पलकें बिछाए बैठे हैं. खैर, अभी आप काम चलाइए movie के trailer से, बाकी पूरी movie के लिए करना होगा आपको 3 अगस्‍त का इंतजार. This is the News खबर है कि आज मेकर्स ने ऐश्‍वर्या राय, अनिल कपूर और राजकुमार राव की जल्‍द रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘फन्ने खान’ का ट्रेलर इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. ऐसे में आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर बेहद जबरदस्‍त और इंट्रेस्‍टिंग है. ट्रेलर में आपको दिखाई देगा कि अनिल कपूर आज भी कॉमेडी...
उन्नाव में छेड़छाड़ ही नहीं महिला से हुआ था गैंगरेप, सामने आई पीड़िता ने खोला राज, 3 गिरफ्तार

उन्नाव में छेड़छाड़ ही नहीं महिला से हुआ था गैंगरेप, सामने आई पीड़िता ने खोला राज, 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में एक महिला से छेड़खानी वीडियो बनाकर वायरल करने वाले मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दिख रही महिला को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला है। डरी-सहमी महिला ने आरोपियों के डर और वीडियो के भय से पुलिस से मामले की शिकायत नहीं की थी। पीड़ित महिला का कहना है कि घटना वाले दिन चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। पीड़ित उन्नाव के ही एक गांव की रहने वाली है। इस प्रकरण में उन्नाव के गंगाघाट (शुक्लागंज) थाने में थानाध्यक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की संख्या कुल छह बताई जा रही है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य फरार बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर राजधानी लखनऊ से डीआईजी ला एंड आर्डर ने बयान दिया है कि मामले में महिला के आरोपों के आधार पर दोषियों के खिलाफ गैंगरेप क...
भ्रष्टाचार में नवाज को 10 साल और बेटी मरियम को 7 साल की कैद

भ्रष्टाचार में नवाज को 10 साल और बेटी मरियम को 7 साल की कैद

Feature, Today's Top four News, दुनिया
समरनीति न्यूज, डेस्कः भ्रष्टाचार के एक मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान की अदालत ने हाई प्रोफाइल पनामा पेपर्स स्कैंडल के मामले की सुनवाई के बाद नवाज शरीफ को 10 साल का कठोरतम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उनकी बेटी मरियम नवाज को 7 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने उनके दामाद कैप्टन (सेवानिवृत) सफदर को भी 1 साल की सजा सुनाई है। बताते हैं कि अदालत ने पनामा पेपर्स स्कैंडल को लेकर दर्ज तीन मामलों में एक में यह सजा सुनाई है। सजा बंद कमरे में सुनाई गई। सजा में नवाज पर 73 करोड़ और बेटी मरियम पर 18.2 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है। नवाज के बेटे भगोड़े घोषित  नवाज शरीफ के बेटे हसन और हुसैन भी इस मामले में अभियुक्त हैं लेकिन दोनों ही कभी अदालत के सामने पेश नहीं हुए हैं। दोनों को अदालत भगोड़ा घोषित कर चुकी है। बताते चलें कि सजा सुनाए जाने के दौरान ...
खिदमत-हजूरीः मंत्री जी के स्वागत को सरपट दौड़े अफसर, कोई बना रसोइया तो कोई वेटर

खिदमत-हजूरीः मंत्री जी के स्वागत को सरपट दौड़े अफसर, कोई बना रसोइया तो कोई वेटर

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः नेताओं की चरण वंदना के लिए अधिकारियों का अपने पद की मर्यादा दरकिनार कर खुशामदगिरी में नीचे गिर जाना कोई नई बात नहीं है। अक्सर इस तरह के मामले जनता के सामने सुर्खियां बटोरते मिल जाते हैं लेकिन इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है जब मंत्री जी की खिदमत-हजूरी में नाक पर मक्खी न बैठने देने वाले अधिकारियों खुद वेटर और रसोइया बनकर काम कर डाला। अफसरों ने पत्र जारी कर मंत्री की सेवादारी का जारी किया ड्यूटी चार्ट     एडीओ से लेकर अपर संख्याअधिकारी तक डेढ़ दर्जन अधिकारी और कर्मचारी मंत्री जी के लिए वेटर से लेकर रसोइया बनकर खूब दौड़े। मंत्री जी के कार्यक्रम में ये अधिकारी अपना पद भी भूल गए और पूरी तरह सेवादार बनकर सेवादारी में लगे रहे। ये भी पढ़ेंः अब सीतापुर में भाजपा नेता समेत दो पर गैंगरेप का मुकदमा दरअसल, मामला बीती 5 मई 2018 को सहकारिता मंत्री/ प्रभारी मंत्री मुकुट...
अगर आप वैष्णों देवी दर्शन को जा रहे हैं तो जरूर जाने..

अगर आप वैष्णों देवी दर्शन को जा रहे हैं तो जरूर जाने..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नेशनल डेस्कः अगर आप माता वैष्णोदेवी के दर्शन को जा रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है क्योंकि वहां कटड़ा से लेकर मां के भवन लगभग 13.5 किमी की यात्रा घोड़े से करने के दौरान परिवार की सुरक्षा को लेकर आपकी चिंता लाजमी है लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है। श्री माता श्राइन बोर्ड ने यह फैसला किया है कि इस घोड़ा यात्रा करने वालों को अब निशुल्क हैल्मेट उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि अगर फिसलन या किसी अन्य कारण से घोड़ा सवार श्रद्धालु गिर जाता है तो उसे गंभीर चोट न लगे। बताते चलें कि अक्सर इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु बरसात के मौसम में फिसलन व अन्य कारणों से घोड़े से गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। इतना ही नहीं हैल्मेट की यह व्यवस्था कटड़ा से 75 किमी दूर भगवान शिव के धाम शिवखोड़ी में रहेगी। वहां भी आधार शिविर रनसू से 3 किमी का सफल हैल्मेट पहनकर ही होगा।  ...