Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

शारदा, घाघरा और बनबसा बैराज पर भारी बारिश, नदियों में उफान से तबाही की आशंका तेज

शारदा, घाघरा और बनबसा बैराज पर भारी बारिश, नदियों में उफान से तबाही की आशंका तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः पहाड़ों पर बारिश से शारदा और घाघरा नदियों का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है। इससे लखीपुर व आसपास के तराई इलाके में बाढ़ जैसी तबाही की आशंका बढ़ गई है। विभाग की मानें तो शारदा बैराज से पानी का डिस्चार्ज भी बढ़ गया है। शारदा बैराज से करीब 1.26 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। वहीं गिरिजा बैराज से घाघरा में 1.3 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। शारदा बैराज से करीब 1.26 लाख क्यूसेक और गिरिजा बैराज से घाघरा में 1.3 लाख क्यूसेक पानी का हो रहा डिस्चार्ज  वहीं लगातार बारिश से पानी का स्तर उपर उठता जा रहा है जो आने वाले दिनों में भारी तबाही मचा मचा सकते हैं। इससे लखीमपुर ही नहीं आसपास के तराई इलाके व सीतापुर, बहराइच और अन्य जिलों में भी नदियों के आसपास वाले इलाकों में भारी तबाही मचा सकते हैं। इसे लेकर प्रशास ने सतर्क हो गया है। प्रशासन ने बचाव कार्यों को और ...
बांदा में नकली एसपी के साथ असली सिपाही गिरफ्तार, पिस्टल, 23 कारतूस और इनोवा गाड़ी बरामद

बांदा में नकली एसपी के साथ असली सिपाही गिरफ्तार, पिस्टल, 23 कारतूस और इनोवा गाड़ी बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज एक चौंकाने वाला घटनाक्रम के तहत पुलिस ने एक नकली एसपी यानि पुलिस अधीक्षक को असली सिपाही और उसके साथी के साथ गिरफ्तार करते हुए अवैध वसूली के गौरखधंधे का खुलासा किया। इतना ही नहीं नकली एसपी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह नीली बत्ती लगी इनोवा कार से ट्रकों से अवैध वसूली कर रहा था। कार को भी बिल्कुल असली पुलिस अधिकारी की गाड़ी की तरह तैयार कर रखा गया था। पुलिस को इन लोगों के पास से एक 32 बोर का पिस्टल और दो मैग्जीन के साथ 24 कारतूस भी बरामद हुए हैं। तीनों को धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करके जेल भेजा जा रहा है। पकड़ा गया सिपाही अमेठी जिले में तैनात था जिसका तबादला लखनऊ हो चुका है। अमेठी में तैनात है पकड़ा गया सिपाही, लखनऊ तबादले के बाद साथी को नकली एसपी बनाकर शुरू कर दी वसूली   बांदा पुलिस को खबर मिली थी कि एक नीली बत्ती लगी गाड़ी जिले में...
क्या सरकार नागरिकों के व्हाट्सएप संदेशों को टैप करना चाहती है – सुप्रीमकोर्ट

क्या सरकार नागरिकों के व्हाट्सएप संदेशों को टैप करना चाहती है – सुप्रीमकोर्ट

Feature, Today's Top four News, भारत
- केंद्र सरकार के  'सोशल मीडिया हब' बनाकर देश के नागरिकों के आनलाइन डेटा पर निगरानी करने के फैसले पर सुप्रीमकोर्ट सख्त, व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे मंचों की निगरानी चाहती है सरकार   जरनल डेस्कः केंद्र सरकार द्वारा आम नागरिकों के आनलाइन डेटा की निगरानी के लिए सोशल मीडिया हब बनाने के फैसले पर सुप्रीमकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक की जनहित याचिका पर सुप्रीमकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, जस्टिस ए एम खानविलकर व जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने केंद्र सरकार से यह बात कही। चीफ जस्टिस वाली पीठ ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक महुआ मोइत्रा की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया है। साथ ही अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल से इस मामले में सहयोग भी मांगा है। पीठ ने पूछा है कि क्या सरकार देश के नागरिकों के व्हाट्सएप संदेशों को टैप करना चाहती है। क्या यह निगर...
बुंदेलखंडः मासूम लाडलों को टारगेट बना रहीं बीमारियां, रहें सतर्क और बरतें सावधानियां 

बुंदेलखंडः मासूम लाडलों को टारगेट बना रहीं बीमारियां, रहें सतर्क और बरतें सावधानियां 

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बदलते मौसम में चिपचिपाहट और उमस भरी गर्मी में तमाम तरह के संक्रमण सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में बुंदेलखंड में इस समय बच्चों में संक्रामक बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं। खासकर आपके मासूम लाडलों को बीमारियां ज्यादा आसानी से टारगेट बना लेती हैं। ऐसे में डाक्टर की सलाह है कि अपने बच्चों का ज्यादा ख्याल रखें। खुद सतर्क रहें और सावधानियां भी बरतें। ताकि बीमारियां घर के आसपास न भटक सकें और आपके हंसते-खेलते बच्चों को बीमार न बना सकें। कौन सी बीमारियां किन वजहों से और किन हालातों में आपको परेशान कर सकती हैं और इनको कैसे रोका जा सकता है और बीमार होने पर बच्चों को सबसे पहले कैसे संभाला जाए, क्या घरेलू ट्रीटमेंट दिया जाए। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हमने बांदा के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर विक्रम से बातचीत की। आइये जानते हैं उन्होंने बातचीत में बच्चों के पैरेंट्स को क्या ...
फेतहपुर में खनन माफियाओं का बड़ा खेल, डीएम के फर्जी साइन से जारी कर लिया खनन का लाइसेंस, मुकदमा

फेतहपुर में खनन माफियाओं का बड़ा खेल, डीएम के फर्जी साइन से जारी कर लिया खनन का लाइसेंस, मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः बुंदेलखंड में बालू खनन माफियाओं का दुस्साहस किसी से छिपा नहीं है। कानून को ताक पर रखकर अवैध खनन का सिलसिला जारी है। सत्ताधारी नेताओं के इशारों पर चल रहा अवैध खनन रोकने की हिम्मत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अधिकारी इक्का-दुक्का वाहनों पर कार्रवाई करके खुद की पीठ थपथपा लेते हैं। दूसरी ओर बालू माफियाओं का दुस्साहस इतना बढ़ चुका है कि अब अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। बुंदेलखंड के फतेहपुर जिले में जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से बालू खनन की अनुज्ञप्ति जारी कराने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एक दो बालू ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बताते हैं कि फतेहपुर जिले में अढावाल निवासी शिवकुमार और फैजाबाद निवासी शेषनाथ पांडे बालू का खनन कर रहे हैं जिस बालू खंड का ये लोग संचालन कर रहे हैं उसकी अनुज्ञप्ति जारी न...
नोएडा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा 

नोएडा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर की थी अभद्र टिप्पणी, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराया मुकदमा  टिप्पणी करने वाले का नाम साहिल खान उर्फ अनीस अहमद बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह मुकदमा हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की ओर से दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद नोएडा सेक्टर 20 कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  ...
इंकमटैक्स आफिसर पीडी साहू को रिश्वत लेते सीबीआई टीम ने किया गिरफ्तार

इंकमटैक्स आफिसर पीडी साहू को रिश्वत लेते सीबीआई टीम ने किया गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सीबीआई की टीम ने गुरूवार को इंकमटैक्स अधिकारी पीडी साहू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायत पर जांच को पहुंची टीम ने साहू को 20 हजार की घूस लेते हुए पकड़ा। बताते हैं पकड़ा गया अधिकारी 20 दिन बाद ही सेवानिवृत हो रहा था। सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।...
बांदा से मऊ तक डर और चिंताः 3 दिन से बैरक से नहीं निकला मुख्तार अंसारी, बेटे ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया

बांदा से मऊ तक डर और चिंताः 3 दिन से बैरक से नहीं निकला मुख्तार अंसारी, बेटे ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद जेलों में बंद माफियाओं में दहशत कायम है। अब उनके परिवार के लोगों की चिंताएं भी सामने आने लगी हैं। कहीं न कहीं परिजन जेल में बंद अपनों (माफियाओं-बाहुबलियों) की सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं। ताजा मामाल बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी से जुड़ा सामने आया है। विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने यूपी की कानून-व्यवस्था को फेल करार दिया है। साथ ही अपराधियों को बेलगाम बताया है। मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के बाद से डरा हुआ है बाहुबली मुख्तार अंसारी, हर किसी को देख रहा शक की नजर से  अब्बास ने प्रेसकांफ्रेंस करते हुए कहा है कि यूपी में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हैं। पत्रकारों से मुखातिब माफिया विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने योगी सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि इस सरकार में अ...
आयोध्या में सरयू के तट पर 150 मुस्लिम वज़ू कर पढ़ेंगे कुरान, राममंदिर बनाने को मांगेंगे दुआ

आयोध्या में सरयू के तट पर 150 मुस्लिम वज़ू कर पढ़ेंगे कुरान, राममंदिर बनाने को मांगेंगे दुआ

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, फैजाबादः रामनगरी आयोध्या में राम मंदिर बनाने के पक्ष में यहां मुस्लिम मंच ने घोषणा की है कि वह सरयू नदी के तट वज़ू के बाद कुरान की आयतें पढ़कर राम मंदिर बनने के लिए दुआ करेंगे। मुस्लिम मंच की इस घोषणा के बाद एकाएक आयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस कार्यक्रम के लगभग 3 बजे शुरू होने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि मौसम के कारण समय में परिवर्तन संभव है। बताते चलें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस के सह वैचारिक संगठन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। संघ के राष्ट्रीय संयोजक इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में 150 से ज्यादा मुस्लिम समाज के लोग सामूहिक वज़ू के बाद कुरान की आयतें पढ़ेंगे। उधर, कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इसका विरोध भी शुरू हो गया है। राम मंदिर के संत राजू दास महाराज ने कहा है कि वे इस कार्यक्रम का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि सरयू ...
उन्नाव में युवती की नग्न लाश मिली, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका

उन्नाव में युवती की नग्न लाश मिली, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में नहर में झाड़ियों में फंसा हुआ मिला है। महिला का शव नग्न हालत में था और उसके शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि सफीपुर के पीखी गांव के पास अज्ञात शव नहर में झाड़ियों में फंसा हुआ था तभी एक व्यक्ति की नगर उसपर पड़ गई। लोगों की इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। कहा कि ऐसा लग रहा है कि किसी ने हत्या करके शव को नहर में बहा दिया है। लोगों का कहना है कि शव की हालत देखकर लग रहा था कि महिला की हत्या की गई है और हत्या से पहले उससे रेप भी किया गया है। ...