Monday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

1975 के आपातकाल से ज्यादा खतरनाक आज के हालात, सरकारी संस्थाओं पर सरकार का कब्जा – शत्रुघ्न सिन्हा

1975 के आपातकाल से ज्यादा खतरनाक आज के हालात, सरकारी संस्थाओं पर सरकार का कब्जा – शत्रुघ्न सिन्हा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, वाराणसीः देशभर में लोकसभा 2019 के चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं रहना चाहती। आप ने तेजी दिखाते हुए दूसरे दलों के बागी नेताओं को एकजुट करने का काम शुरू कर दिया है। वाराणसी में आप द्वारा आयोजित जन अधिकार रैली में पूर्व मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा ने अपनी ही भाजपा सरकार को जमकर निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अपने मंत्रियों पर भी निशाना साधा। चुनाव आयोग और ईवीएम का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार का सभी सरकारी संस्थाओं पर कब्जा है और 1975 की इमरजेंसी से ज्यादा खतरनाक हालात आज देश में है। पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा सेहत खराब होने की वजह से पहुंच नहीं सके। लेकिन उन्होंने मोबाइल फोन पर ही जमकर सरकार पर हमला बोला। चुनाव आयोग निशाने पर, आप के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द करने व गुजरात-ह...
बुंदेलखंड में रात के अंधेरे में वाहनों से करते थे अवैध वसूली, हर रात 1 लाख से उपर थी कमाई, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

बुंदेलखंड में रात के अंधेरे में वाहनों से करते थे अवैध वसूली, हर रात 1 लाख से उपर थी कमाई, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

Breaking News, Today's Top four News, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा पुलिस ने वाहनों से अवैध वसूली करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो रात के अंधेरे में वाहन चालकों को रोककर उनसे अवैध ढंग से वसूली रूप से वसूली करता था। इतना ही नहीं वसूली के बदले वाहन चालकों सेल्सटैक्स और आरटीओ की लोकेशन भी दिया करता था जो वाहन चालक या मालिक इनको वसूली के रूपए नहीं देता था उसको आरटीओ का डर दिखाते थे। रात में गुजरने वाले बालू-गिट्टी के ट्रक चालकों को रोककर आरटीओ व सेल्सटैक्स का डर दिखाकर करते थे वसूली चौंकाने वाली बात यह है कि एक रात में इनकी कमाई 1 लाख रूपए से उपर हो जाती थी जिसे ये लोग आपस में बांट लेते थे। सूत्रों की माने तो इसमें आरटीओ आफिस के भी कुछ लोग शामिल हैं जो इनके वसूली के धंधे में बराबर से शामिल हैं जिनका अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन पुलिस उनके खिलाफ भी एक्शन ले सकती है। एसपी का प्रेसवार्ता में खुलासा, पकड़े गए 2 शहर क...
बांदा में हुए हादसों में कानपुर और मध्यप्रदेश के चार लोगों की दर्दनाक मौत 

बांदा में हुए हादसों में कानपुर और मध्यप्रदेश के चार लोगों की दर्दनाक मौत 

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
  बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्रेन और ट्रक की सामने-सामने भिड़ंत में ट्रक और क्रेन चालक की मौत हो गई। दूसरी घटना में ट्रक का खराब टायर बदल रहे चालक और क्लीनर की तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।  पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फतेहपुर के बाकरगंज निवासी सिदाकत अली (65) पुत्र बरकत अली रविवार की रात बांदा से क्रेन पर टांगकर खराब ट्रक को लेकर फतेहपुर लौट रहा था। इसी दौरान चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और क्रेन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। क्रेन चालक सिदाकत और कानपुर जिले के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के रामसारी गांव निवासी ट्रक चालक सोनू ऊर्फ मोनू (25) पुत्र राजेपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। तिंदवारी क्षेत्र में ट्रक और क्रेन के टकराने से हुआ एक हादसा, दूसरे में तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक के ...
बरेली में 203 सिपाहियों के तबादलों से हड़कंप, कई साल से एक ही थाना-चौकी पर थे जमे

बरेली में 203 सिपाहियों के तबादलों से हड़कंप, कई साल से एक ही थाना-चौकी पर थे जमे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बरेलीः बरेली में उत्तर प्रदेश पुलिस के  203 सिपाहियों के तबादलों से हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि इनमें से ज्यादातर सिपाही सेटिंग के जरिए एक ही थाने और चौकी पर लंबे समय से जमे हुए थे। इसके चलते कई बार अपराधियों पर कार्रवाई करने में भी दिक्कतें आने लगी थीं। उच्चाधिकारियों ने मामले में कार्रवाई करते हुए सिपाहियों को इधर से उधर कर दिया है। इससे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बताते हैं कि नेताओं के सहारे अपनी पहुंच बनाकर काम करने वाले सिपाहियों के साथ ऐसे सिपाहियों को भी हटाया गया है जिनकी शिकायतें काफी मिल रही थीं। एसएसपी बरेली ने सभी सिपाहियों से दो घंटे के भीतर रवानगी और आमद के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने वाले सिपाहियों को निलंबित करने की चेतावनी भी दी गई है। इस कार्रवाई को बरेली जनपद में पुलिस महकमें में जरूरी और बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।...
बुंदेलखंड में रिश्तों का कत्ल, पत्नी ने भाई-बेटों संग मिलकर पति को मार डाला

बुंदेलखंड में रिश्तों का कत्ल, पत्नी ने भाई-बेटों संग मिलकर पति को मार डाला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में एक शराब के लती व्यक्ति की बुराई ने उसकी पत्नी और बेटों को ही उसका हत्यारा बना डाला। मामले का जब खुलासा हुआ तो पूरे इलाके के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लोग इस घटना पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस मामले का पूरा खुलासा करने में जुटी है। शव मिलने के बाद शव को कैसे इन लोगों ने ठिकाने लगाया और किस तरह से घटना को अंजाम दिया। इसकी बारीकि से तहकीकात की जा रही है। पत्नी ने खुद ही लिखाई थी पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट, पिता ने बेटे की हत्या का बहू और पोतों समेत चार पर लिखाया मुकदमा   सूत्रों की माने तो ग्रामीण दबे मुंह कह रहे हैं कि मरने वाला इंदल शराब पीकर अपने परिवार को हद से ज्यादा परेशान करता था। मामला अभी पुलिस की जांच के दायरे में है और पुलिस ने मृतक की पत्नी व दो बेटों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा मृतक के ...
दूसरे मेजर से नजदीकी रिश्ता बना मेजर की पत्नी की हत्या वजह, आरोपी मेजर मेरठ से गिरफ्तार 

दूसरे मेजर से नजदीकी रिश्ता बना मेजर की पत्नी की हत्या वजह, आरोपी मेजर मेरठ से गिरफ्तार 

Feature, Today's Top four News, भारत
  समर नीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की राजधानी में एक मेजर की पत्नी की दिनदहाड़े गला काटकर हत्या के मामले में ट्रायंगल लव रिलेशन की बात निकलकर सामने आई है। हत्यारोपी एक दूसरे मेजर को पुलिस ने भागते समय मेरठ से उस कार के साथ गिरफ्तार किया है जिसमें आखिरी बार मेजर अमित दिवेदी की 35 साल की पत्नी शैलजा दिवेदी दिल्ली के बेस अस्पताल में बैठकर जाते हुए देखी गई थीं। सिल्वर कलर की यह हांडा सिटी कार पुलिस के निशाने पर थी और दिल्ली पुलिस इसपर लगातार नजर रख रही थी। आखिरकार मेरठ में जब मेजर इस कार में देखा गया तो उसकी गिरफ्तारी के लिए फौरन ही एक टीम रवाना कर दी गई। मेजर को गिरफ्तार करके दिल्ली लाया गया है।     मोबाइल में आखिरी काल और आखिरी बार साथ कार में बैठककर जाते मिले सीसीटीवी फुटैज  पुलिस का कहना है कि मेजर की पत्नी की हत्या से पहले उनके फोन पर आखिरी काल इसी आरोपी मे...
बालू लदा ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद, गोलियां चलने से दहशत

बालू लदा ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद, गोलियां चलने से दहशत

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव में दो पक्षों में बालू लदा ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर रास्ते का विवाद हो गया। एक पक्ष के गोली चलाने से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। हांलाकि पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव निवासी करन (40) पुत्र रामकिशोर सिंह खुद के ट्रैक्टर से बालू ढोने का काम करता है। शनिवार दोपहर वह दुरेड़ी खदान से ट्रैक्टर में बालू लादकर जा रहा था। चढ़ाई पर पहिए का गुल्ला और बैरिंग टूट जाने से ट्रैक्टर बीच रास्ते में खड़ा हो गया। उसका आरोप है कि इसी बीच लाठी-डंडा लेकर कुछ लोग वहां आ धमके। उन्होंने चालक से वहां ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद किया। चालक का आरोप है कि उक्त लोग रंगदारी मांग रहे थे। इसके बाद मामला किसी...
बुंदेलखंड में पति-पत्नी के झगड़े में “हत्या और जहरीले कीड़े” के बीच उलझी 11 माह की प्रिंसी की मौत

बुंदेलखंड में पति-पत्नी के झगड़े में “हत्या और जहरीले कीड़े” के बीच उलझी 11 माह की प्रिंसी की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदाः पति-पत्नी के आपसी रिश्ते में खुन्नस और विवाद में किस हद तक नीचे गिरते जा रहे हैं इसका जीता-जागता उदाहरण शनिवार को बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र के कल्लाडेरा में देखने को मिला। दरअसल, वहां एक परिवार में 11 माह की नवजात मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार में पहले से विवाद था इसलिए मासूम की मौत पर भी विवाद हो गया।   मां ने कहा बिच्छू के काटने से हुई मौत, पिता ने पत्नी पर लगाया गला दबाकर हत्या करने का आरोप    मृतका की मां का कहना है कि बच्ची को बिच्छू ने काट लिया है जबकि उसका पिता आरोप लगा रहा है कि उसकी पत्नी ने ही अपनी मासूम बच्ची को गला दबाकर मार डाला है। इसका कारण पिता, उसके औऱ पत्नी के बीच आपसी विवाद को बता रहा है। उसका कहना है कि पत्नी उसे छोड़कर जाना चाहती है। इसलिए उसने ऐसा किया है। मामले में विवाद को बढ...
कन्नौज में कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम बोले, कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ

कन्नौज में कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम बोले, कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कन्नौजः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के गढ़ कन्नौज में लोकसभा 2019 के चुनाव का शंखनाथ करते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी पर बेहद ही तगड़ा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि कही चुनाव होते है तो उनको (राहुल गांधी) मंदिर याद आते हैं, जनेऊ याद आता है लेकिन सब जानते हैं कि पिछली चार पीड़ियों से कभी गांधी परिवार ने जनेऊ नहीं पहना। राहुल गाँधी की चार पीड़ियां मंदिरों का अपनाम करती रही हैं। योगी ने कहा कि चुनाव के समय राहुल गाँधी यह दिखाने को यह सब करते हैं कि वह हिंदू हैं।सीएम ने कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस के रुख पर बोलते हुए कहा है कि जब मोदी आतंकवाद को दबाने के लिए कदम उठाते हैं तो कांग्रेस को दर्द होता है। कांग्रेस आतंकी संगठन लश्करे तैयबा की भाषा बोलने लगती है। कांग्रेस, आतंकवाद के सफाये पर पर चुप्पी साथ लेती है। उन्होंंने कहा की कांग्रेस सैनिको का अपमान करत...
हमीरपुर, सीतापुर और वाराणसी, मथुरा के एसपी समेत 11 आईपीएस के तबादले

हमीरपुर, सीतापुर और वाराणसी, मथुरा के एसपी समेत 11 आईपीएस के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर, हमीरपुर
  समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने हमीरपुर, सीतापुर, वाराणसी और मथुरा के पुलिस अधीक्षकों समेत कुल 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। कुछ को पुलिस मुख्यालय भी बुला लिया गया है। सहारनपुर के एसएसपी रहे बबलू कुमार को अब मथुरा का एसएसपी बनाया गया है। वहीं मथुरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को सीतापुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। सीतापुर के एसपी रहे सुरेशराव आनंद कुलकर्णी अब वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। लखनऊ में मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में तैनात रहे आईपीएस उपेंद्र कुमार अग्रवाल को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है। वहीं हमीरपुर के एसपी दिनेश कुमार पी को पुलिस अधीक्षक शामली बनाकर भेजा गया है। शामली के एसपी रहे देव रंजन वर्मा का तबादला 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर में सेनानायक के पद पर हुआ है। 37वीं वाहिनी कानपुर के सेनानायक रहे दिनेश पाल सिंह को एसपी जौनपुर के...