Sunday, June 21सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

अनपरा के मुख्य महाप्रबंधक ने युवती को लखनऊ के होटल में बंधक बना किया रेप, पुलिस के पहुंचने से पहले फरार

अनपरा के मुख्य महाप्रबंधक ने युवती को लखनऊ के होटल में बंधक बना किया रेप, पुलिस के पहुंचने से पहले फरार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, लखनऊ
किसी काम से दोनों पहुंचे थे लखनऊ हजरतगंज स्थित एक बड़े होटल में, फिर नशीला पदार्थ खिला युवती को बेहोश कर दो दिन तक करता रहा रेप   समरनीति न्यूज, लखनऊः विद्युत विभाग के एक बड़े अधिकारी अखिलेश कुमार के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में देहरादून की युवती ने बंधक बनाकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। बदहवास हालत में कोतवाली पहुंची देहरादून की रहने वाली बताई जा रही 26 वर्षीय इस युवती का कहना है कि हजरतगंज के ही एक होटल में कमरा लेकर अनपरा के मुख्य महाप्रबंधक अखिलेश कुमार ने उसे नशीला पदार्थ देकर दो दिन तक बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध पर मारापीटा और धमकियां भी दीं। आरोपी अधिकारी इस समय झांसी की अनपरा विद्युत योजना से जुड़ा है और वहीं काम कर रहा है। आरोपी के चंगुल से छूटकर देहरादून की रहने वाली 26 वर्षीय युवती बदहवास हालत में पहुंची हजरतगंज थाने, पुलिस को बताई सारी आपबीती   दो दिन तक ...
मैनपुरी में दरोगा की रिवाल्वर से चली गोली से तीन पुलिसकर्मी समेत छह घायल 

मैनपुरी में दरोगा की रिवाल्वर से चली गोली से तीन पुलिसकर्मी समेत छह घायल 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, मैनपुरीः यूपी के मैनपुरी में एक चौकी इंचार्ज की रिवाल्वर से गोली चल जाने से तीन पुलिसकर्मियों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताते हैं कि मैनपुरी के आगरा गेट चौकी इंचार्ज सतेंद्र पाल सिंह आज शहर कोतवाली अपनी रिवाल्वर लेकर पहुंचे थे। वहां अचानक उनकी रिवाल्वर से गोली चल गई। इससे कोतवाली के बरामदे में बैठे एक अन्य दरोगा आरके सिंह भदौरिया, सिपाही रामब्रेश यादव, श्यामवीर सिंह तथा होमगार्ड सुमन कुमारी, धीरेंद्र सिंह, अनिल किशोर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां इनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों से बातचीत करके हालचाल लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दरोगा अपनी पिस्टल की मैगजीन निकाल...
सीतापुर में 7 महीने बाद पिंजरे में फंसा तेंदुआ, डरे-सहमे लोगों ने ली राहत की सांस

सीतापुर में 7 महीने बाद पिंजरे में फंसा तेंदुआ, डरे-सहमे लोगों ने ली राहत की सांस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के ग्रामीण इलाकों में बीते करीब 7 माह से लोगों में दहशत का पर्याय बना चुका तेंदुआ आखिरकार वनविभाग के पिंजड़े में फंस ही गया। बुधवार को सुबह उसको पिंजरे में देखने के बाद उससे खौफजदा इलाके ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वनविभाग को यह सफलता मंगलवार को पिंजड़े का जगह बदलने के बाद मिल सकी। बताते हैं कि बेनीमाधवपुर व सरैयां महीपत सिंह गांवों के बीच बकरी के शिकार के चक्कर में तेंदुआ पिंजडे में आकर फंस गया। मौके पर वनविभाग व सदरपुर डायल 100 व थाने की पुलिस पंहुची हुई है। तेंदुआ को देखने के लिए बडी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर डटी हुई है। तेंदुआ के पिंजरे में फंसने की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटी  सुबह शारदानहर पर टहलने निकले ग्राम पंचायत सरैयां महीपत सिंह के प्रधान प्रतिनिधि शयामलाल वर्मा ने सबसे पहले तेंदुआ को पिंजरे में कैद देखा।...
बुंदेलखंड में बनीं  “मास्साब” ने कॉस्मिक फिल्म फेस्टिवल ऑर्लैंडो फ्लोरिडा में बेस्ट फिल्म अवार्ड जीता  

बुंदेलखंड में बनीं “मास्साब” ने कॉस्मिक फिल्म फेस्टिवल ऑर्लैंडो फ्लोरिडा में बेस्ट फिल्म अवार्ड जीता  

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के कलाकार और उनकी प्रेरणा से सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर बनकर तैयार हुई फिल्म "मास्साब" ने अमरिका में अवार्ड जीता है। इस फिल्म को अमरिका में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह कॉस्मिक फिल्म फेस्टिवल ऑर्लैंडो (फ्लोरिडा) के लिए चुना गया था। वहां इस फिल्म का प्रर्दशन 17 जून को हुआ। हांलाकि फिल्म को इस फिल्म फेस्टिवल में दो अवार्ड्स के लिए चुना गया। पहला फाइनलिस्ट बेस्ट एक्टर(शिवा सूर्यवंशी) और दूसरा फाइनलिस्ट बेस्ट फिल्म। 17 जून की रात आयोजित अवार्ड समारोह में यह फिल्म बेस्ट फिल्म (ड्रामा) का अवार्ड जीतने में कामयाब रही। यह इस फिल्म का भारत से बाहर पहला अवार्ड है। फिल्म को फ्लोरिडा में आयोजित फेस्टिवल में आलोक शर्मा ने रिप्रीजेंट किया। यह जानकारी फिल्म के हीरो शिवा सूर्यवंशी से बातचीत में निकलकर सामने आई। फिल्म ने कॉस्मिक फिल्म फेस्टिवल ऑर्...
महोबा में जानलेवा बनी बालू की ओवरलोडिंग, फिर एक मौत

महोबा में जानलेवा बनी बालू की ओवरलोडिंग, फिर एक मौत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः सूखे से जूझ रहा बुंदेलखंड बालू माफियाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। वहीं पुलिस और प्रशासन के कुछ लोग भी इसमें अपनी जेबें गरम कर रहे हैं। दूसरी ओर आम आदमी आए दिन हादसों का शिकार होकर अवैध खनन और ओवरलोडिंग की भेंट चढ़ रहा है। बुंदेलखंड में तेज रफ्तार दौड़ते बालू लदे ट्रैक्टर आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं और चालक व उन पर सवार लोग अपनी जानें गवां रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव ज्योरैया के पास हुआ। खदानों से ओवरलोड कर ट्रैक्टरों से भेजा जा रहा बालू , बन रहा काल  वहां का रहने वाला संतोष शिवहरे (40) परिवार पालने को इलाके की डिगरिया बालू खदान में मजदूरी करता था। सूत्रों की माने तो खदान संचालक ट्रैक्टरों पर ओवरलोड बालू लदवाते हैं। संतोष को भी ट्रैक्टर ट्राली पर ओवरलोड बालू लादकर भेजा गया। तड़के सुबह करीब 3 बजे ओवरल...
घर से निकले युवक की हत्या, हादसे में एक अन्य की मौत

घर से निकले युवक की हत्या, हादसे में एक अन्य की मौत

Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
 समरनीति न्यूज, सीतापुरः  जिले में बीते 24 घंटों में अलग-अलग जगहों पर दो युवकों की मौत के मामले सामने आए हैं। इनमें से एक की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं दूसरे की हादसे में मौत हो गई। पहली घटना जिले के रामकोट थाना क्षेत्र की है वहां के सहरोई कालिका निवासी बक्श निवासी त्रिवेणी (35) पुत्र छेद्दू का शव गांव के बाहर खेत में मंगलवार सुबह बरामद किया गया है। रामकोट में घर से निकले युवक का शव मिला, परिजनों को हत्या की आशंका   परिजनों के अनुसार त्रिवेणी सोमवार दोपहर पड़ोस के गांव महमूदपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का लती था। थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। मिश्रिख थाना क्षेत्र में हादसे में आम...
सीतापुर में बारातियों की कार पलटी 1 की मौत 5 घायल 

सीतापुर में बारातियों की कार पलटी 1 की मौत 5 घायल 

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के लहरपुर क्षेत्र में बरात में जाते समय कार पलटने से 5 लोग हुए जख्मी हो गए। जबकि 1 की मौत हो गई। बारात देवरिया पोस्ट सुपौली से परसेंडी जा रही थी। बताते हैं कि रात लगभग 9 बजे बारात में आए राहुल यादव (19) निवासी मंगू चौराहा,  रेउसा तथा सुपौली निवासी रघुवर दयाल (41) निवासी सुपौली, हेमंत सक्सेना (54), अंकित (17) तथा अभिषेक (14), देशराज (22) सवार थे। कार चालक के नशे में होने के कारण हुआ हादसा   बताया जाता है कि कार चालक देशराज ने शराब पी रखी थी और कार अनियंत्रित होकर सूरजकुंड के पास खाई में जा गिरी। सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं रघुवर दयाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर 100 नंबर वाहन मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। घायलों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।...
लखनऊ में चारबाग के होटल विराट इंटरनेशनल में भयंकर आग में बच्ची व महिला समेत 5 की मौत, 3 गंभीर

लखनऊ में चारबाग के होटल विराट इंटरनेशनल में भयंकर आग में बच्ची व महिला समेत 5 की मौत, 3 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊः लखनऊ के चारबाग इलाके में स्थित होटल विराट इंटरनेशनल में भयंकर आग लग गई। आग में सबकुछ जलकर राख हो गया। वहीं पांच लोग गंभीरू रूप से झुलस गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण होटल के बेसमेंट में शार्टसर्किट को माना जा रहा है लेकिन जांच के बाद ही पूरी बात निकलकर सामने आएगी। इस घटना में एक महिला, एक बच्ची समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। बताया जाता है कि घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहां महिला और बच्ची समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।     बताते हैं कि सुबह करीब सवा पांच बजे के आसपास होटल से लोगों ने धुआं निकलते हुए देखा। इसकी जानकारी होने पर होटल प्रबंधन और कर्मचारियों ने जाकर देखा तो आग भयंकर रूप से फैल च...
बांदा में ट्रांसफार्मर फटा, बाइक से जा रहे सेवानिवृत दरोगा घायल

बांदा में ट्रांसफार्मर फटा, बाइक से जा रहे सेवानिवृत दरोगा घायल

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी कस्बे में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिंदवारी कस्बे में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास गरम तेल फेल गया और आग लग गई। इसी दौरान वहां से पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर बाइक से अपने घर जा रहे एक सेवानिवृत दरोगा बुरी तरह से झुलस गए। उनके कपड़ों में भी आग लग गई। आसपास मौजूद लोग धमाके की वजह से सहम गए। लोगों ने किसी तरह वहां पहुंचकर उक्त व्यक्ति की के कपड़ों में लगी आग बुझाई। तबतक वे बुरी तरह से झुलस चुके थे। बाद में उनको स्थानीय स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। वहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद बांदा रिफर कर दिया गया। बताया जाता है कि तिंदवारी कस्बे में पेट्रोल पंप के पास लगा ट्रांसफॉर्म तेज धमाके के साथ फट गया। पेट्रालपंप के पास हुई घटना, पेट्रोल डलवाकर घर जा रहे थे सुखलाल चौधरी  पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर उसी वक्त निकल रहे...
सीतापुर में बंद कमरे में मिली मकान मालिक की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

सीतापुर में बंद कमरे में मिली मकान मालिक की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के सिंधौली कस्बे में एक बंद मकान के कमरे में मकानमालिक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कस्बे के विवेक नगर मोहल्ले में एक मकान मालिक की  लाश मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मकान मालिक रवि पांडे (32) मृत अवस्था में अपने घर के एक कमरे में बंद पाया गया। मकान में ही किराएदार फुरकान भी रहता था। उसने उसके मकान का एक हिस्सा चूड़ी गोदाम के लिए ले रखा था। बताते हैं कि शव तीन से चार दिन पुराना होने की आशंका जाहिर की जा रही है क्यों शव की हालत काफी खराब हो गई थी। किराया देने गए किराएदार ने लाश देखी तो पुलिस को दी मामले की सूचना  अंदेशा है कि घर में अकेले होने के कारण बीमारी से उसकी मौत हो गई है और किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी है। दरअसल, किरायदार मकान का किराया देने तीसरी मंजिल पर गया था। वहां शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत ही मामले की जा...