Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बरसात में गिरी घर की दीवार, मासूम की मौत-नानी घायल

बरसात में गिरी घर की दीवार, मासूम की मौत-नानी घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बर्रा में बारिश के दौरान लोडर चालक के मकान की दीवार ढह गई। उसका बेटा और सास मलबे में दब गए। इलाकाई लोग दोनों को मलबे से निकालकर हॉस्पिटल ले गए। वहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया, जिसका पता चलने से घर में कोहराम मच गया। ऐसी मिली है जानकारी  बताया जाता है कि बर्रा वरुण विहार, कच्ची बस्ती निवासी राहुल लोडर चालक था। परिवार में पत्नी गुंजा और दो साल का बेटा ज्ञानसू था। इन दिनों राहुल के साथ उनकी सास पिंकी देवी भी रह रही है। गुरुवार को पिंकी देवी के साथ ज्ञानशू सो रहा था। दोनों दीवार के पास लेटे थे कि शाम को मकान की दीवार अंदर की ओर ढह गई। उसके मलबे में पिंकी और ज्ञानशू दब गए। पहुंचाया हॉस्‍पिटल  ये सब देखकर वहां शोर शराबा मच गया। इलाकाई लोग दोनों को मलबे से निकालकर हॉस्पिटल ले गए। वहां पर ज्ञानशू को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गुंजा गंभीर रूप से ...
कानपुर स्टेशन पर बहादुर लड़की ने चोर को पकड़कर पटका

कानपुर स्टेशन पर बहादुर लड़की ने चोर को पकड़कर पटका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर सेंट्रल स्टेशन स्थित फुट ओवर ब्रिज पर मोबाइल छीन कर भाग रहे लुटेरे को पीड़ित किशोरी ने फिल्मी स्टाइल में पकड़कर दो पटकनी लगाई। शोर सुनकर वहां मौजूद सफाई कर्मचारियों ने लुटेरे को पकड़ कर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने इस घटना के बारे में बताया कि उन्नाव सिविल लाइन में रहने वाली किशोरी कोमल अपनी मां शिमला सैनी के पास कानपुर आई थी। मां से मिल कर कोमल दोपहर को उन्नाव जाने के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म छह के फुटओवर ब्रिज की सीढिय़ों पर बैठी ट्रेन का इंतजार कर रही थी। ये भी पढ़िएः यहां दिन में ताले में बंद हो जाती है पुलिस चौकी  इसी दौरान एक लुटेरा उसका मोबाइल लेकर भागने लगा। कोमल ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दौड़ाकर उसे पटक दिया। यह नजारा देख यात्रियों की भीड़ लग गई। जीआरपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के साथियों को पक...
सपा विधायक की गुंडागर्दी, गैंगरेप पीड़िता के पिता से कहा कि मुकदमा वापस ले नहीं तो…

सपा विधायक की गुंडागर्दी, गैंगरेप पीड़िता के पिता से कहा कि मुकदमा वापस ले नहीं तो…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, सहारनपुरः भले ही यूपी में भाजपा की योगी सरकार हो। लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा विधायकों की गुंडागर्दी आज भी खुलकर सामने आ रही है। सत्ता के नशे में कभी चूर रहे ये विधायक, सांसद आज भी खुद की हरकतों से जनता के लिए मुसीबत बने हुए हैं। अब ताजा मामला एक गैंगरेप यानी सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित लड़की के पिता को सपा विधायक नाहिद हसन द्वारा आरोपियों पर मुकदमा वापस लेने की धमकी देने का सामने आया है। पीड़िता के पिता ने दिखाई हिम्मत, पुलिस को सौंपा विधायक का धमकी देने वाला आडियो, कार्रवाई की मांग  विधायक ने फोन करके पीड़ित लड़की के पिता को धमकी दी है कि या तो दुष्कर्म के आरोपियों से मुकदमा वापस ले, नहीं तो वह जान से मारा जाएगा और कई झूठे मुकदमों में फंसा दिया जाएगा। दूसरी ओर पीड़ित लड़की के पिता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से मामले की शिकायत की है और धमकी देने वाला आडि...
कानपुर के रामनारायण बाजार में युवक ने दुकान बंद कर लगाई फांसी

कानपुर के रामनारायण बाजार में युवक ने दुकान बंद कर लगाई फांसी

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
कानपुरः फीलखाना थाना क्षेत्र के रामनारायण बाजार में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक की ग्राफिक्स की दुकान थी और उसने शटर बंद करके फांसी लगा ली। मरने वाले युवक का नाम तरुण बताया जा रहा है। वह शहर के खपरा मोहाल का रहने वाला था। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।      ...
ऊर्जा मंत्री ने शिकायत मिलने के बाद किया गांवों संग अन्याय न होने का दावा

ऊर्जा मंत्री ने शिकायत मिलने के बाद किया गांवों संग अन्याय न होने का दावा

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश के कुछ गांव तो बदल कर नोएडा हो गए, लेकिन इस नोएडा में बचे कुछ गांव अब भी इस कदर बदहाली की हालत में हैं कि ग्रामीण स्तर की सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के ऐसे ही करीब 118 गांवों का मामला अब ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के पास पहुंचा है। गावों को 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे के बीच ग्रेटर नोएडा के इन गांवों को केवल 10 से 12 घंटे ही बिजली मिलने की शिकायत पर मंत्री ने पावर कॉरपोरेशन से जानकारी तलब करते हुए ग्रामीणों के साथ अन्याय न होने का दावा किया है। बताया लक्ष्‍य के बारे में ऊर्जा मंत्री को बुधवार को बताया गया कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली देने का लक्ष्य रखा है, जबकि निजी क्षेत्र में कार्यरत नोएडा पावर कंपनी अपने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के 118 गांवों में केवल 10 से 12 घंटे की ही आपूर्ति कर रही है, ...
बांदा में धान की नर्सरी संभाल रही महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

बांदा में धान की नर्सरी संभाल रही महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना दुरईमाफी गांव में मंगलवार देर शाम की है। घटना उस वक्त हुई जब महिला घर से खेत पर धान की नर्सरी की देखरेख कर रही थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए महिला बिमला (30) पत्नी नत्थु एक महुआ के पेड़ के नीचे बैठ गई। कुछ देर बाद तेज धमाके के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इससे महिला की मौके पर ही झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। गांव के लोगों के साथ परिजन जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे और महिला के शव को उठाकर घार लाए। उधर, घटना की सूचना पाकर बिसंडा के कानून-गो रामचरन कुशवाह और लेखपाल सिपाही लाल मौके पर पहुंचे और लिखा-पढ़ी की कार्रवाई की। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बाद में सूचना पाकर बिसंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची।   ये भी पढ़िएः बुंदेलखंडः महोबा में य...
इलाहाबाद में दो महिलाओं की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या, सनसनी

इलाहाबाद में दो महिलाओं की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या, सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, इलाहाबादः शहर में हुई दोहरे हत्याकांड की एक घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। दोहरा हत्याकांड में मारी जाने वाली दोनों महिलाएं हैं। दोनों की धारदार हथियार से नृशंस ढंग से हत्या की गई है। हत्यारों ने घर में घुसकर महिलाओं की हत्या की है। हत्या की यह वारदात जिले के थरवई थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज गांव में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं घटना की छानबीन शुरू कर दी है। परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।    ...
लखनऊ के इंदिरानगर स्थित हरिओम कांपलेक्स में भीषण आग, दो झुलसे

लखनऊ के इंदिरानगर स्थित हरिओम कांपलेक्स में भीषण आग, दो झुलसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के इंदिरानगर इलाके में स्थित हरिओम कॉम्प्लेक्स की दुकान में भीषण आग लग गई है। कपड़े की दुकान में लगी इस आग की चपेट में आने से 2 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। कपड़े की दुकान में रखी बैट्री से आग लगई बताई जा रही है। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू पाया है। घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के भूतनाथ मार्केट के पीछे की है। घटना पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।  ...
गोंडा में खनन माफिया पर एनजीटी की तगड़ी कार्रवाई, 212 करोड़ का जुर्माना

गोंडा में खनन माफिया पर एनजीटी की तगड़ी कार्रवाई, 212 करोड़ का जुर्माना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, गोंडाः गोंडा में खनन माफिया पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी ने बड़ी कार्रवाई की है। हाफिज अली नाम के खनन माफिया के खिलाफ एनजीटी ने 212 करो़ड़ का जुर्माना ठोका है। इतना ही नहीं खनन माफिया की जमीन भी जब्त कर ली गई है। जब्त हुई जमीन की कीमत 12 करोड़ रूपए बताई जा रही है। जिले के नवाबगंज क्षेत्र से जुड़े इस मामले में एनजीटी पिछले तीन से सुनवाई कर रही थी। इस मामले में जिले के एसपी-डीएम को भी एनजीटी तलब कर चुका है।     ये भी पढ़ेंः  एमपी-यूपी के बालू माफियाओं में डेढ़ घंटे चलीं गोलियां, 1 घायल, 200 जानें फसीं...
बुंदेलखंडः महोबा में युवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, सनसनी

बुंदेलखंडः महोबा में युवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः धारदार हथियार से प्रहार कर युवक की नृशंस हत्या की वारदात सामने आई है। बीती देर रात हत्या की वारदात से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना चरखारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुहारी क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बड़ी संख्या में गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जुटी रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ...