Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंडः महोबा में युवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, सनसनी

समरनीति न्यूज, बांदाः धारदार हथियार से प्रहार कर युवक की नृशंस हत्या की वारदात सामने आई है। बीती देर रात हत्या की वारदात से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना चरखारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुहारी क्षेत्र की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।

घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बड़ी संख्या में गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जुटी रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।