Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य को धमकी देने वाला बीजेपी विधायक का बेटा गिरफ्तार

कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य को धमकी देने वाला बीजेपी विधायक का बेटा गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः मध्य प्रदेश से कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को जान से मारने की धमकी देने वाला बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसदीप लालचंद खटीक नाम के इस शख्स ने फेसबुक के जरिये कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य को धमकी दी थी। इसके बाद एमपी की राजनीतिक में इसे लेकर काफी हो-हल्ला मचा था। कांग्रेस के नेताओं ने इसे लेकर बीजेपी के लोगों पर ऊंगलियां उठाईं थीं। कांग्रेस ने इसे एमपी में गिरती साख के कारण इसे भाजपा की बौखलाहट का परिणाम बताया था। ये दी थी धमकी विधायक के बेटे ने फेसबुक पर लिखा था कि ‘यदि सिंधिया यहां आते हैं तो उसे गोली मार दूंगा।’ हांलाकि मामले में बीजेपी विधायक एवं धमकी देने वाले की मां ने पोस्ट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था और खुद ही आरोपी बेटे की गिरफ्तारी की बात कही थी। दमोह के हटा विधासभा से हैं विधायक उमा देवी खटीक वर्तमा...
अंतर-कलहः बांदा में असंतुष्ट भाजपा पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा

अंतर-कलहः बांदा में असंतुष्ट भाजपा पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में भारतीय जनता पार्टी में अब अंतरकलह खुलकर सामने आने लगी है। जिलाध्यक्ष के एक फैसले के खिलाफ पार्टी के कई पदाधिकारियों समेत तीन दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की माने तो पार्टी जिलाध्यक्ष समेत प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री को इस्तीफे की प्रतियां भेजी गई हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा, खुद बदला है सभी को, इस्तीफे का सवाल ही नहीं  सूत्र बताते हैं कि नरैनी मंडल के पदाधिकारियों में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि जिलाध्यक्ष द्वारा बगैर उनको विश्वास में लिये या उनसे वार्ता किए एक व्यक्ति को नरैनी मंडल का संयोजक बना दिया गया। जिसे नरैनी के पदाधिकारियों ने अपनी उपेक्षा माना। वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष बांदा का कहना है कि संगठन में बदलाव के क्रम में नई नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है। कुछ लोगों को बदला गया है। ये भी पढ़ेंः बांदा में प...
अमेठी में पत्रकार लापता, तलाश में जुटी पुलिस..

अमेठी में पत्रकार लापता, तलाश में जुटी पुलिस..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पत्रकार के लापता होने का मामला प्रकाश में आ रहा है। बताते हैं कि शिवकरन वर्मा, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गंगागंज कस्बे में रहते हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वह बीती 29 अगस्त को अमेठी से लखनऊ आफिस जाने के लिए निकले थे लेकिन इसके बाद लापता हो गए। पत्रकार की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई  है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लापता पत्रकार दैनिक समाचारपत्र ग्राम्य वार्ता के जिला संवाददाता हैं। ये भी पढ़ेंः बरेली में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत को जान से मारने की धमकी उनकी पत्नी का कहना है कि दिन में एक बार उनसे फोन पर बात हुई थी लेकिन इसके बाद फोन स्विच आफ जा रहा है। पत्नी सविता वर्मा का कहना है कि रिश्तेदारियों व परिचितों से भी पता करने पर कोई जानकारी नहीं हुई है।  ...
गंगा-काबेरी एक्स. में डकैतीः लाखों की लूटपाट, विरोध पर यात्रियों पर चाकूओं से हमला, 3 गंभीर

गंगा-काबेरी एक्स. में डकैतीः लाखों की लूटपाट, विरोध पर यात्रियों पर चाकूओं से हमला, 3 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः चेन्नई से पटना जा रही गंगा कावेरी एक्स. ट्रेन बुंदेलखंड के बीहड़ के इलाके के बीच चित्रकूट में लुट गई। ट्रेन में सवार दर्जनों यात्रियों से बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। विरोध पर कई यात्रियों को चाकुओं से हमला करके उनको घायल भी कर दिया। घायलों में तीन को गंभीर हालत में उसी ट्रेन से इलाज के लिए इलाहाबाद भेजा गया। घटना रात करीब 1 बजे उस वक्त हुई जब ट्रेन मानिकपुर जंक्शन से आगे पनहाई रेलवे स्टेशन के आउटर पर पहुंची। वहां ट्रेन में सवार बदमाशों ने चैनपुलिंग करके ट्रेन को रोक लिया। चैन पुलिंग करके रोकी ट्रेन, पहले से सवार बदमाशों ने लगभग सवा घंटे तक की लूटपाट  इसके बाद नीचे खड़े बाकी बदमाश भी ट्रेन में घुस आए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घने जंगल की ओर भाग निकले। उधर, भारी पुलिस बल घटना के बाद इलाके में कांबिग कर रहा है और बदमाशों की तलाश में सर्च आपरेशन चल रहा है। म...
देश के लिए सोना जीतने वाले बाक्सर की दिली इच्छा धर्मेंद्र से एक मुलाकात..

देश के लिए सोना जीतने वाले बाक्सर की दिली इच्छा धर्मेंद्र से एक मुलाकात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, खेलकूद
समरनीति न्यूज, डेस्कः एशियन गेम्स में मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाले बॉक्सर अमित पंघाल ने अपनी जीत से पूरे देश का सिर ऊंचा कर दिया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खिलाड़ी ने अपनी इस शानदार जीत के बाद सबसे पहले जो ट्विट किया उसमें किसको याद किया। आइये हम बताते हैं आपको। बाक्सिंग में सोना जीतने के बाद सबसे पहले ट्विट में जाहिर की अपनी इच्छा  दरअसल, पूरे एशिया में भारत की जीत का झंडा बुलंद करने वाले इस मुक्केबाज ने जकार्ता से किए अपने ट्विट में अपने धरम पा जी को याद किया। जी हां, मुक्केबाज अमित पंघाल ने ट्विट में लिखा है कि उनके कोच, पिता और वह खुद अभिनेता धर्मेंद्र के बड़े फैन हैं। अगर इस अभिनेता से मुलाकात हो जाए तो जीत का खुशी दोगुनी हो जाएगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस उभरते सितारे में अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने की कितनी इच्छा है। देश के लिए सोना जीतने वाले हर...
नदी में नहाते समय तेज बहाव में बहा और बाद में मिली लाश

नदी में नहाते समय तेज बहाव में बहा और बाद में मिली लाश

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः चन्द्रावल नदी में नहाने गया एक व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बह गया। इसके बाद लोगों के तलाश करने पर उसकी लाश बरामद हुई। मरने वाला आर्थिक तंगी से गुजर रहे परिवार का मुखिया था। उसकी मौत से परिवार के लोगों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे कमल   बताते हैं कि मौदहा के इचौली के नायकपुरवा के रहने वाले कमल रैकवार (50) बीती शाम चन्द्रावल नदी में नहाने गए थे। तभी वहां नदी के तेज बहाव में वह खुद को संभाल नहीं पाए और बह गए। उनके घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। ये भी पढ़ेंः बाढ़ के पानी में गेंद खेलते-खेलते मौत से हार गए दो युवक आज सुबह परिवार के लोग उनको तलाशते हुए नदी के किनारे पहुंचे। रविवार को गांव से तकरीबन एक किलोमीटर दूर नदी के किनारे ...
राखी बांधने पहुंची चचेरी बहन को बंधक बनाकर करता रहा रेप..

राखी बांधने पहुंची चचेरी बहन को बंधक बनाकर करता रहा रेप..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मानवीय रिश्तों शर्मशार करने वाली एक बेहद घिनौनी वारदात बांदा जिले में सामने आई है। जहां एक हैवान ने राखी बांधने पहुंची अपनी चचेरी बहन को तीन तक बंधक बनाकर उससे रेप किया। परिवार के लोग यह समझते रहे कि नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ रिश्तेदारी में गई है। परिवार वालों को दी रिश्तेदारी में जाने की सूचना    बाद में किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी नाबालिग लड़की ने परिवार के पास पहुंचकर आपबीत बताई तो लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना तिंदवारी जिले के एक गांव की है। जहां एक 15 वर्षीय लड़की पड़ोस में रक्षाबंधन (26 अगस्त) के दिन चचेरे भाई (दादा के लड़के) मोहित को राखी बांधने गई थी। ये भी पढ़ेंः इलाहाबाद में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, फ्रिज-अलमारी और अटैजी में मिली लाशें वहां आरोपी मोहित ने चचेरी बहन से राखी बं...
कवियों ने अपनी शैली में दी अटल जी को श्रद्धांजलि, मंत्रियों ने भी चढ़ाए फूल

कवियों ने अपनी शैली में दी अटल जी को श्रद्धांजलि, मंत्रियों ने भी चढ़ाए फूल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में नेशनल मीडिया क्लब द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया। हांलाकि यह कार्यक्रम पूरी तरह से अटल जी को श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित बताया जा रहा है कवि सम्मेलन के राजनीतिक मतलब भी निकाले गए  लेकिन चुनावी साल में चुनावी गणितिज्ञ इसके कई राजनीति मायने भी निकालने में लगे हैं। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता रमेश अवस्थी रहे, जो कि वरिष्ठ पत्रकार भी हैं औऱ भाजपा में लखनऊ से दिल्ली तक गहरी पैठ भी रखते हैं। यही वजह है कि कुछ लोग इसे श्री अवस्थी की बुंदेलखंड में सक्रियता के रूप में देख रहे हैं। इतना ही नहीं इस कवि सम्मेलन में आम आदमी जहां तालियां बजाकर उत्साहित था वहीं दूसरी ओर भाजपा के कुछ धुरंधरों के चेहरों से हवाइयां उड़ी सी नज...
जकार्ता से लौटीं खिलाड़ी ज्योति शुक्ला का जोरदार स्वागत

जकार्ता से लौटीं खिलाड़ी ज्योति शुक्ला का जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के बाद आज कानपुर की बेटी ज्योति शुक्ला वापस लौटीं। उनके लौटने की जानकारी होने पर सेंट्रल स्टेशन पर उनके परिजन और प्रशंसक बड़ी संख्या में वहां पहुंचे। ये भी पढ़ेंः अच्छी खबरः देश की बेटी विनेश फोगाट ने जकार्ता में दिखाया दम, जीत लाई सोना सभी ने माला पहचानकर हैंडबाल की इस खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया। साथ ही उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। ज्योति भी इस दौरान काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में खेल आयोजन के लिए वह अपनी तैयारियां जारी रखेंगी।  ...
बाढ़ के पानी में गेंद खेलते-खेलते मौत से हार गए दो युवक

बाढ़ के पानी में गेंद खेलते-खेलते मौत से हार गए दो युवक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पानी में गेंद खेलने की नादानी में दो युवाओं ने जान गवां दी। इससे हंसते-खेलते परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों में हाहाकार मचा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताते हैं कि इस वक्त गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। पानी में गेंद खेलते समय गहराई में पहुंचा एक युवक डूबा, दूसरा बचाने में डूब गया  इससे गंगा से सटे नीचले इलाकों में काफी पानी भरा है। बताते हैं कि जाजमऊ से सटे मुख्तारनगर में दोनों युवा पानी में गेंद खेल रहे थे। इसी दौरान पानी में गेंद गहराई की ओर चला गया। ये भी पढ़ेंः थम रहीं मौत की छलांग, काल के गाल में मासूम जानें इससे गेंद को उठाने के लिए मैनुदीन (26) पुत्र अफजल, निवासी नई बस्ती, अंबेडकरनगर जाजमऊ पानी में आगे बढ़ता चला गया। इसी दौरान गहराई में पैर पड़ने से वह पानी म...