Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

भाकियू का मुजफ्फरनगर में रेल रोको आंदोलन, भारी पुलिस बल के बीच रेल रोकी

भाकियू का मुजफ्फरनगर में रेल रोको आंदोलन, भारी पुलिस बल के बीच रेल रोकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, वीडियो
समरनीति न्यूज, मुजफ्फरनगरः दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर रोक के विरोध में भाकियू ने आज रेल रोको अभियान शुरू किया। इस मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के टावर वैगन पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा, डीजल वाहनों के साथ रेलवे डीजल इंजन भी हों बंद  इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में सैकड़ों किसान स्टेशन पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। यूनियन के लोगों की मांग थी कि जब 10 पुराने डीजल के वाहन बंद हो रहे हैं तो रेलवे में 20 साल से ज्यादा पुराने रेल इंजन क्यों चल रहे हैं। ये भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर से शुरू हुई प्रेम- कहानी का कानपुर में दर्दनाक अंत.. भाकियू ने मांग की है कि रेलवे में डीजल इंजन भी बंद किए जाने चाहिए। उधर, भाकियू के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात रह...
रायबरेली जेल में माफियाओं के एेशोआराम के खुलासे के बाद प्रदेश की 12 जेलों के अधिकारियों के तबादले

रायबरेली जेल में माफियाओं के एेशोआराम के खुलासे के बाद प्रदेश की 12 जेलों के अधिकारियों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति नीति न्यूज, लखनऊः हाल ही में रायबरेली जेल में माफियाओं और गैंगस्टरों के ऐशोआराम का वीडिय वायरल होने के बाद जेल विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शासन ने प्रदेशभर की जेलों में तैनात 12 अधिकारियों के तबादले इधर से उधर कर दिए हैं। इनमें यूपी में 12 जेल अधिकारियों के तबादले। इनमें जेल सुप्रीटेंडेंट और जेलर दोनों ही पदों के अधिकारी शामिल हैं। अभी और अधिकारियों पर गिर सकती है गाज  इस दौरान एसएचएम रिजवी को फतेहगढ़ कारागार का वरिष्ठ अधीक्षक बनाया गया है। वहीं उमेश सिंह को मुरादाबाद कारागार का जेल अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह केपी त्रिपाठी को लखनऊ का जेल अधीक्षक बनाया गया है। सुरेश कुमार सिंह को बागपत कारागार का जेल अधीक्षक बनाया गया है। ये भी पढ़ेंः रायबरेली जेल में गैंगस्टरों का वीडियो वायरल मामले में जेल अधीक्षक समेत 6 नपे अवनेंद्र नाभ त्रिपाठी को जेल अधीक्षक  बहराइच और विष्णु कांत म...
मतदाताओं ने तोड़े रिकार्डः मध्यप्रदेश में 74.61 तो मिजोरम में 75 प्रतिशत मतदान

मतदाताओं ने तोड़े रिकार्डः मध्यप्रदेश में 74.61 तो मिजोरम में 75 प्रतिशत मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मध्यप्रदेश और मिजोरम में विधानसभा 2018 के लिए चुनाव संपन्न हो गए। मध्यप्रदेश में जहां इस बार पुराना रिकार्ड तोड़ते हुए मतदान 74.61 प्रतिशत हुआ। वहीं मिजोरम में लगभग 75 प्रतिशत मतदान हुआ। बताते चलें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज मतदान संपन्न हो गया। इसके साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। मध्यप्रदेश और मिजोरम में पुराने रिकार्ड टूटे  आज हुआ मतदान 2013 में हुए (72.13 प्रतिशत) मतदान से ज्यादा 74.61 प्रतिशत रहा। इसके साथ ही पुराने रिकार्ड टूट गए। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने पत्रकारवार्ता में मतदान के आंकड़ों की जानकारी दी। आज मध्यप्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस दौरान 2 हजार 899 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। ये भी पढ़ेंः बाराबंकी में रामपुर महोत्सव में भीड़ ने फेंके ईंट-पत्थर, ...
जन्मदिन पर खासः लाखों दिलों पर राज करने वालीं यामी आज मना रही हैं अपना जन्मदिन..

जन्मदिन पर खासः लाखों दिलों पर राज करने वालीं यामी आज मना रही हैं अपना जन्मदिन..

Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः एक फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली यामी गौतम आज अपना 30वां जन्म दिन मना रही हैं। उनका जन्म 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था। कवर पेज पर दुल्हन के लिबास में मचाया तहलका  इस खूबसूरत अभिनेत्री ने हाल ही में एक मैगजीन के कवर पेज पर दुल्हन के लिबास में पोज देकर तहलका मचा दिया था। पहली बात तो यामी के फैन समझ ही नहीं सके कि उनकी इस पसंदीदा अभिनेत्री की फोटो क्या इमोशन शेयर करें। दरअसल, यामी ने अपना एक्टिंग डेब्यू टेलीविजन शो 'चांद के पार चलो' के साथ शुरू किया था। इसके बाद यामी का फिल्मी करियर कन्‍नड़ फिल्‍म 'उल्‍लासा उत्‍साहा' से शुरू हुआ। ये भी पढ़ेंः जन्मदिन पर खासः आज भी सीधे दिल पर दस्तक देता है “पंचम दा” का संगीत भले ही यह फिल्म बॉक्‍स ऑफिस पर कोई कमाल...
विवेक तिवारी हत्याकांड में नया मोड़ः हत्यारोपी सिपाही ने कोर्ट में दी चश्मीद गवाह सना के खिलाफ कार्रवाई को अर्जी

विवेक तिवारी हत्याकांड में नया मोड़ः हत्यारोपी सिपाही ने कोर्ट में दी चश्मीद गवाह सना के खिलाफ कार्रवाई को अर्जी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बीते दिनों राजधानी में एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस के दो सिपाहियों द्वारा की गई हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है। मामले में आरोपियों में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी प्रशांत कुमार की पत्नी की ओर से मंगलवार को अदालत में एक अर्जी दी गई है। इसमें हत्याकांड की एकमात्र चश्मदीद सना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। आरोपी सिपाही ने पत्नी की ओर से दिलाई अर्जी   दरअसल, हत्या के आरोपी बर्खास्त सिपाही प्रशांत द्वारा पत्नी राखी मलिक के माध्यम से दिलाई इस अर्जी में कहा गया है कि वह वर्ष 2016 से यूपी पुलिस में आरक्षी पद पर तैनात है। थाना गोमती नगर में तैनाती के दौरान 28/29 सितंबर की रात वह अपने साथी सिपाही संदीप सिंह के साथ ड्यूटी पर था। ये भी पढ़ेंः लखनऊ पुलिस की गुंडागर्दी- कार न रोकने पर एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर को सिपाही ने...
यूपी में 29 आईपीएस अफसरों के तबादले, बांदा-प्रतापगढ़, गोरखपुर और झांसी के कप्तान बदले

यूपी में 29 आईपीएस अफसरों के तबादले, बांदा-प्रतापगढ़, गोरखपुर और झांसी के कप्तान बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः सूबे में पुलिस महकमें में भारी फेरबदल हुआ है। बांदा, झांसी, ललितपुर और गोरखपुर के एसएसपी समेत कुल 29 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। मंगलवार देर रात जारी हुई तबादला सूची में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इनमें से कुछ को साइड लाइन कर दिया गया है जबकि कुछ को साइड लाइन से निकालकर महत्वपूर्ण जगहों पर तैनाती दी गई है। गोरखपुर के एसएसपी बने डा. सुनील गुप्ता, शलभ माथुर मुख्यालय संबद्ध  बांदा के पुलिस अधीक्षक एस आनंद को प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया है जबकि उनके स्थान पर देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा को बांदा का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। इसी क्रम में ललितपुर के एसपी डा. ओम प्रकाश सिंह को झांसी का एसएसपी बनाया गया है। ये भी पढ़ेंः बाराबंकी में रामपुर महोत्सव में भीड़ ने फेंके ईंट-पत्थर, कलाकार की लेट-लतीफी मंत्री-नेत...
धमकियों के मद्देनजर साक्षी महाराज ने मांगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

धमकियों के मद्देनजर साक्षी महाराज ने मांगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज को बीते कुछ दिनों से धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। धमकी देने वाले कभी बम से उनका आश्रम उड़ाने की बात कह रहे हैं तो कभी उनकी हत्या करने की। इस सबसे कहीं न कहीं साक्षी महाराज भी सशंकित हैं। गृहमंत्री को भेजा पत्र, जताई आतंकी हमले की आशंका  इसी को देखते हुए साक्षी महाराज ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजा है। इस पत्र के जरिये उन्होंने अपने लिए जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है। साक्षी महाराज ने कहा है कि वह 6 दिसंबर 1992 की घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं और हिंदुत्व के प्रखर वक्त भी हैं। ये भी पढ़ेंः डी-कंपनी के अली अजलोनी ने दी साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी, मस्जिद तोड़ने का दिया था बयान पत्र में लिखा है कि उनकी जान को खतरा है और पिछले कई दिनों से उनको जान से मारने की धमकी मिल...
बुंदेलखंड की नेतागर्दीः पंपलेट पर नहीं छपा विधायक जी का नाम तो समर्थकों ने बंद कराया मैच

बुंदेलखंड की नेतागर्दीः पंपलेट पर नहीं छपा विधायक जी का नाम तो समर्थकों ने बंद कराया मैच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/महोबाः अभी कुछ दिन पहले बांदा के एक विधायक ने एसपी-डीएम की मीटिंग में बैठने के लिए ऊंची कुर्सी न मिलने पर काफी बवाल किया था। यहां तक कि बुंदेलखंड से राजधानी लखनऊ तक इसके चर्चे हुए थे। अब ऐसा ही मिलता-जुलता एक मामला पास के महोबा जनपद में सामने आया है। चरखारी कस्बे में चल रहा है अंतर्राष्ट्रीय हाकी टूर्नामेंट वहां चरखारी कस्बे में अंतर्राष्ट्रीय हाकी टूर्नामेंट हो रहा है। बताया जाता है कि इस दौरान चरखारी के भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत का नाम पंपलेट में नहीं छपा था। बस फिर क्या था। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड के इस पूर्व मंत्री और 5 बार एमएलए रहे नेता ने घर वापसी कर भाजपा को दिया तगड़ा झटका.. विधायक के समर्थकों ने इससे भड़कते हुए मैच ही रुकवा दिया। बताते हैं कि समर्थक कई गाड़ियां लेकर सीधे खेल के ग्राउंड में घुस गए और वहां चल रहे हाकी मैच को रोक दिया। क्षेत्रीय विध...
बाराबंकी में रामपुर महोत्सव में भीड़ ने फेंके ईंट-पत्थर, कलाकार की लेट-लतीफी मंत्री-नेताओं पर भारी

बाराबंकी में रामपुर महोत्सव में भीड़ ने फेंके ईंट-पत्थर, कलाकार की लेट-लतीफी मंत्री-नेताओं पर भारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बाराबंकी: जिले में हुए रामपुर महोत्सव उस समय हालात खराब हो गए जब लोगों ने मंच पर ईंट-पत्थर उठाकर फेंकने शुरू कर दिए। कार्यक्रम में मौजूद विधायकों को ही नहीं बल्कि कैबिनेट मंत्री को भी भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज करके हालात को संभाला। लोग कार्यक्रम में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में देरी से पहुंचने से भड़क गए थे। भोजपुरी स्टार खेरारी लाल यादव के देर से पहुंचने पर भड़के लोग  दरअसल, कार्यक्रम में कार्यक्रम की तैयारियां बहुत अच्छे ढंग से की गई थीं। सैंकड़ों की कार्यक्रम देखने पहुंची थी। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के साथ ही सांसद प्रियंका सिंह रावत, विधायक बैजनाथ रावत व स्थानीय विधायक उपेंद्र रावत समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे। ये भी पढ़ेंः जाली दस्तावेजों के सहारे पुलिस मे...
स्कूलों की मनमानी पर लगामः नौनिहालों का बचपन बचाने आगे आई सरकार, बस्तों का बोझ कम करने की पहल..

स्कूलों की मनमानी पर लगामः नौनिहालों का बचपन बचाने आगे आई सरकार, बस्तों का बोझ कम करने की पहल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: शिक्षा सुधार के लिए सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। खासकर बच्चों के स्कूली बस्ते के बढ़ते बोझ से उनका बचपन न दब जाए, सरकार ने इसके लिए नई गाइड लाईन जारी कर दी है। नई गाइड लाइन में कक्षा-1 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं के बस्तों का बोझ निर्धारित कर दिया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जारी की नई गाइड लाइन   दरअसल, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने नई गाइड लाइन में कहा है कि स्कूली बस्ते का वजन 5 किलो से ज्यादा नहीं होगा। वहीं कम से कम डेढ़ किलो होगा। सरकार ने 5 किलो वजन 10वीं कक्षा के बच्चों के लिए तय किया है। सरकार ने कक्षा-1 और 2 में पढ़ने वाले बच्चों के स्कूल बस्ते का वजन 1.5 किलो यानी डेढ़ किलो होना निर्धारित किया है। ये भी पढ़ेंः अदालत के आदेश पर दिल्ली के एल्कान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल व 2 टीचरों पर मुकदमा, छात्रा रिक्षा की सुसाइड का मामला...