Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

मतदाताओं ने तोड़े रिकार्डः मध्यप्रदेश में 74.61 तो मिजोरम में 75 प्रतिशत मतदान

समरनीति न्यूज, डेस्कः मध्यप्रदेश और मिजोरम में विधानसभा 2018 के लिए चुनाव संपन्न हो गए। मध्यप्रदेश में जहां इस बार पुराना रिकार्ड तोड़ते हुए मतदान 74.61 प्रतिशत हुआ। वहीं मिजोरम में लगभग 75 प्रतिशत मतदान हुआ। बताते चलें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज मतदान संपन्न हो गया। इसके साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।

मध्यप्रदेश और मिजोरम में पुराने रिकार्ड टूटे 

आज हुआ मतदान 2013 में हुए (72.13 प्रतिशत) मतदान से ज्यादा 74.61 प्रतिशत रहा। इसके साथ ही पुराने रिकार्ड टूट गए। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने पत्रकारवार्ता में मतदान के आंकड़ों की जानकारी दी। आज मध्यप्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस दौरान 2 हजार 899 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है।

ये भी पढ़ेंः बाराबंकी में रामपुर महोत्सव में भीड़ ने फेंके ईंट-पत्थर, कलाकार की लेट-लतीफी मंत्री-नेताओं पर भारी

उधर, मिजोरम में कड़ी सुरक्षा के बीच 40 सीटों के लिए मतदान हुआ। इस दौरान 7.7 लाख मतदाताओं ने मतदान किया। अब मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी। शाम लगभग 5 बजे तक 75 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी है।