Saturday, June 27सही समय पर सच्ची खबर...

मुरादाबाद

बरेली में परिवार के 5 लोग जिंदा जले, बाहर से लगा था ताला-हत्या की आशंका

बरेली में परिवार के 5 लोग जिंदा जले, बाहर से लगा था ताला-हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बरेली में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। जिस घर में यह घटना हुई है, उसमें बाहर से ताला लगा था। इसलिए आशंका है कि घटना हत्या की भी हो सकती है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। वहीं घटना से आसपास के लोग बुरी तरह से सहम से गए हैं। लोगों का कहना है कि उनको विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा कैसे हो गया। वहीं परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाहर से लगा था ताला, हत्या की आशंका जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीती रात यह बड़ी घटना हुई। बताते हैं कि फरीदपुर कस्बे के रहने वाले अजय गुप्ता उर्फ टिंकल हलवाई का काम करते थे...
Bijnor : नगीना में राम भक्तों ने किया प्रसाद वितरण..

Bijnor : नगीना में राम भक्तों ने किया प्रसाद वितरण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, बिजनौर : बिजनौर के नगीना कस्बे में राम भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने पहले भगवान की आरती करते हुए भोग लगाया। फिर आम लोगों को प्रसाद वितरण शुरू किया। प्रसाद वितरण का यह कार्यक्रम नगीना कस्बे में रोडवेज बस अड्डे के सामने हुआ। इस मौके पर एमएम कालेज के शिक्षक ब्रजमोहन सिंह और उनकी पत्नी कमलेश, सुशील कुमार, डा. नीता, रेखा, सुनीता, सारिका, सर्वेश, गौरव शर्मा, विपुल मोहन, पारस कटारिया, दिव्यांश शर्मा, कुमार मंथन आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : अमरोहा : स्टेट हाइवे पर युवकों का जानलेवा बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, एक्शन में पुलिस..  ...
अमरोहा : स्टेट हाइवे पर युवकों का जानलेवा बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, एक्शन में पुलिस..

अमरोहा : स्टेट हाइवे पर युवकों का जानलेवा बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, एक्शन में पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सख्ती के बावजूद यूपी में स्टंटबाजी पर लगाम नहीं लग रही। कानपुर के बाद अब पश्चिमी यूपी के अमरोहा जिले में युवकों का स्टेट हाइवे पर जानलेवा बाइक स्टंड का वीडियो वायरल हो रहा है। हांलाकि, वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। यह वायरल वीडियो अमरोहा के हसनपुर-संभल मार्ग का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहीं बाइकों और युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। अमरोहा-संभल रोड का बताया जा रहा वीडियो जानकारी के अनुसार शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि स्टेट हाइवे पर अलग-अलग 6 बाइक एक साथ चल रही हैं। इनमें से 5 बाइक सवार हेलमेट लगाए हैं। वायरल वीडियो की जांच में जुटी अमरोहा पुलिस एक युवक बिना हेलमेट लगाए बीच में बाइक चला रहा है। इसी बीच बीच वाला युवक अचानक ...
बिजनौर : राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट, इरशाद समेत 3 गिरफ्तार

बिजनौर : राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट, इरशाद समेत 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बिजनौर : बिजनौर जिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर हिंदू धर्म और राम मंदिर पर कुछ अराजकतत्वों ने आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दी। जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले में तेजी से काम करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामला बिजनौर के धामपुर थाना कोतवाली क्षेत्र का है। धामपुर कोतवाली क्षेत्र का है मामला धामपुर कोतवाल किशन अवतार का कहना है कि आरोपियों ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करते हुए वायरल किया। तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान धामपुर के मोहल्ला नई सराय के इरशाद पुत्र अब्दुल्ला, अजमल पुत्र असगर और भूरा पुत्र शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों को जेल भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ें : UP : युवक का गुप्तांग काटा, कानपुर रेफर-दो भाइयों ने इसलिए की वारदात.....
अमरोहा : हाइवे पर दर्दनाक हादसा, पत्नी की मौत-पति की हालत गंभीर

अमरोहा : हाइवे पर दर्दनाक हादसा, पत्नी की मौत-पति की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुरादाबाद से अमरोहा जा रहे बाइक सवार दंपती को हाइवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। बताते हैं कि टक्कर के बाद महिला ट्रक के नीचे गिरी। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर है। जानकारी के अनुसार अमरोहा के कांठ रोड पर गुरुवार दोपहर यह हादसा हुआ। मुरादाबाद से अमरोहा जा रहे थे दंपती मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव छज्जा नगला के पुष्पेंद्र (40) पत्नी रुचि के साथ अमरोहा जा रहे थे। रास्ते में देहात थाना क्षेत्र के गांव छावि के पास पीछे से आ रहे ट्रक के उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बताते हैं कि महिला ट्रक के नीचे गिरी। https://samarneetinews.com/up-weather-melting-and-chill-will-haunt-you-more-red-alert-for-these-18-districts/ वहीं बाइक चला रहा व्यक्ति दूसरी ओर। महिला की मौके पर ही मौत हो ...
Breaking : यूपी के बिजनौर में बड़ा हादसा, गंगा में पलटी आल्टो कार, चार की मौत

Breaking : यूपी के बिजनौर में बड़ा हादसा, गंगा में पलटी आल्टो कार, चार की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर जिले में आज मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के हरेवली बैराज पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गंगा में जा गिरी। बताते हैं कि कार में पांच लोग सवार थे। इनमें से चार की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की जान बच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हरेवली बैराज आज रात हुआ हादसा जानकारी के अनुसार अफजलगढ़ शेरकोट की सीमा पर रामगंगा पर बने हरेवली बैराज पुल से एक कार गंगा नदी में जा गिरी। घटना रात 20:30 बजे के आसपास हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। बताते कार में सिकंदर, खुर्शीद, राशिद, फैसल और महरुफ निवासी ग्राम नगला नत्था उर्फ छीपरी सवार थे। ये भी पढ़ें : मेरठ में बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी, कार चोरी करके भागते समय की वारदात..  इनमें से सिकंदर नाम के व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस का ...
UP : दोस्तों में उबला अंडा एक बार में खाने की शर्त ने ली इकलौते बेटे की जान..

UP : दोस्तों में उबला अंडा एक बार में खाने की शर्त ने ली इकलौते बेटे की जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दोस्तों के बीच लगी एक अजीबो-गरीब शर्त ने परिवार के इकलौते बेटे की जान ले ली। दरअसल, कुछ दोस्तों में एक बार में उबला अंडा खाने की शर्त लग गई। अंडा खाते ही युवक की तबियत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना पश्चिमी यूपी के हापुड़ के घौलाना कस्बे की है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी दौड़ पड़ी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि अंडे के साथ उनके बेटे को जहर दिया गया है। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी है। दोस्तों में लगी थी शर्त, खाते ही बिगड़ी तबियत जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम कस्बा धौलाना में हंसी-मजाक में दोस्तों के बीच शर्त लग गई। धौलाना कस्बे के कुलदीप ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि उनके 17 साल के इकलौते बेटा...
UP : अमरोहा के मंडी धनौरा में शिक्षक ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया, दरवाजा तोड़कर निकाले शव..

UP : अमरोहा के मंडी धनौरा में शिक्षक ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया, दरवाजा तोड़कर निकाले शव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले के मंडी धनौरा में एक कोचिंग संचालक शिक्षक ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। जानकारी के अनुसार मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव हलूपुरा में यह घटना हुई। वहां रहने वाले कोचिंग सेंटर संचालक विनय शर्मा (26) ने अपनी पत्नी आंचल शर्मा (24) की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। कोचिंग संचालक था मृतक विनय जानकारी के अनुसार हलूपुरा गांव में किशोरी लाल शर्मा का परिवार रहता है। वह मंडी धनौरा में सुरक्षा गार्ड का काम करते हैं। उनका बेटे की विनय की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। पत्नी पेली तगा में रहने वाले नरेंद्र शर्मा की बेटी आंचल शर्मा थी। बताते हैं कि दोनों के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 4 साल की और छोटा बेटा 2 का है। नरेंद्र भी आए हुए थे बेटी की ससुराल विनय धनौरा में कोचिंग सेंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करत...
अमरोहा : मंडी धनौरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां बरसाकर हत्या, प्लाट में घेरकर मारा

अमरोहा : मंडी धनौरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां बरसाकर हत्या, प्लाट में घेरकर मारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा में एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बताते हैं कि रविंद्र उर्फ कलुआ (34) प्रापर्टी डीलिंग की काम करते थे। आज बुधवार सुबह उनकी गोलियों बरसाकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भागने पर प्लाट में घेरकर मारी गोलियां बताते हैं कि बदमाशों ने 4 से 5 गोलियां चलाईं। पुलिस को मौके से एक मैगजीन भी मिली है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाते हुए हंगामा किया। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। https://samarneetinews.com/murderer-ceo-maa-suchana-seth-arrested-while-carrying-dead-body-in-bag-in-goa/ बता...
UP : तीन सगे भाइयों ने लगाई फांसी, दो की मौत-तीसरे की हालत गंभीर

UP : तीन सगे भाइयों ने लगाई फांसी, दो की मौत-तीसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के संभल जिले में तीन सगे भाइयों ने फांसी लगा ली। इनमें से दो की मौत हो गई। वहीं तीसरे को परिवार के लोगों ने बचा लिया। हालांकि, उसकी भी हालत इलाज के दौरान चिंताजनक है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार संभल के धनारी क्षेत्र के दो भाइयों ने फांसी लगा ली। तीसरे को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने भी फांसी लगा ली। पारिवारिक विवाद में घटना, परिवार में कोहराम  बताते हैं कि धनारी में रहने वाले 3 भाइयों में मुनीश (25) हरियाणा में नौकरी करते थे। वहीं दो भाई बृजेश (19) और पान सिंह (22) गांव में ही रहककर खेतीबाड़ी का काम देखते हैं। ये भी पढ़ें : UP New DGP : यूपी पुलिस के नए DGP होंगे प्रशांत कुमार, 1 जनवरी को संभालेंगे पद बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम पिता विजय सिंह ने पत्नी को किसी बात पर डांट दिया। गाली-गलौज सुनकर सबसे छोटे बेटे बृजेश ने...