बड़ी खबर : बांदा में कोरोना से PWD ठेकेदार की मौत, 38 नए केस मिले
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में जानलेवा हो चुके कोरोना से 11 वीं मौत की खबर आई है। कोरोना संक्रमण से शहर के रहने वाले पीडब्ल्यूडी ठेकेदार ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, देर शाम आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 38 नए कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 952 हो गई है। इनमें 535 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि संक्रमित लोगों को आइसोलेट करके इलाज कराया जा रहा है।
कुल संक्रमितों की संख्या 952 पर पहुंचीं, सीएमओ बोले,
सीएमओ डा. शर्मा ने कहा कि सभी संक्रमित मिले लोगों की कांटेक्ट लिस्ट भी तैयार की जा रही है, ताकि उनकी भी जांच कराई जा सके। बताते चलें कि कोरोना से अबतक जिले में 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें : Big News : मेडिकल कालेज की छत से कूदा बीजेपी विधायक का कोरोना संक्रमित भाई, मौत
ग...








