Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

झारखंड में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज जबरन कराए गए क्वारंटाइन, सियासत तेज

Unnao MP Sakshi Maharaj forcibly quarantined in Jharkhand, this reply of the officer on objection

समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के उन्नाव जिले के सांसद एवं भाजपा के फायरब्रांड नेता कहे जाने वाले साक्षी महाराज को झारखंड के गिरीडीह में जबरन 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है। बताते हैं कि साक्षी महाराज गिरीडीह में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वहां से वे कार से धनबाद के लिए निकले थे। इसी बीच उनको प्रशासनिक अधिकारियों ने रोक लिया। इसके साथ ही सियासत भी तेज हो गई है। बीजेपी ने इसे टारगेट करने वाला कदम बताया है।

आपत्ति पर एसडीएम बोलीं, हमें ऐसे आदेश

चौंकाने वाली बात यह है कि जब क्वारंटाइन किए जाने पर साक्षी महाराज ने आपत्ति जताई तो वहां के अधिकारियों ने साफ कहा कि मुख्य सचिव का आदेश है, ऐसा करना ही होगा।

Unnao MP Sakshi Maharaj forcibly quarantined in Jharkhand, this reply of the officer on objection

बताया जाता है कि साक्षी महाराज गिरिडीह के शांति भवन एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वहां से धनबाद लौट रहे थे। रास्ते में प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोका।

ये भी पढ़ें : धमकियों के मद्देनजर साक्षी महाराज ने मांगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

इसके बाद पीरटांड़ थाने के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। वहां मौजूद एसडीएम प्रेरणा दीक्षित ने सांसद साक्षी को 14 क्वारंटाइन सेंटर में रहने को कहा। इसपर सांसद ने आपत्ति जताई। बताते हैं कि एसडीएम ने साफ कहा कि राज्य के मुख्य सचिव का ऐसा आदेश है। इसलिए हर हाल में उनको क्वारंटाइन होना ही होगा। उधर, इस मामले में राजनीतिक गलियारे में भी हलचल दिखाई दे रही है। झारखंड के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार अपना दोहरा चरित्र दिखा रही है। प्रशासन सरकार की कठपुतली बन चुका है। उन्होंने आंदोलन की भी धमकी दी है।

ये भी पढ़ें : दो साल पहले फेसबुक पर बीफ को लेकर पोस्ट लिखने वाले आदिवासी शिक्षक को पुलिस ने भेजा जेल