झारखंड में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज जबरन कराए गए क्वारंटाइन, सियासत तेज
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के उन्नाव जिले के सांसद एवं भाजपा के फायरब्रांड नेता कहे जाने वाले साक्षी महाराज को झारखंड के गिरीडीह में जबरन 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है। बताते हैं कि साक्षी महाराज गिरीडीह में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वहां से वे कार से धनबाद के लिए निकले थे। इसी बीच उनको प्रशासनिक अधिकारियों ने रोक लिया। इसके साथ ही सियासत भी तेज हो गई है। बीजेपी ने इसे टारगेट करने वाला कदम बताया है।
आपत्ति पर एसडीएम बोलीं, हमें ऐसे आदेश
चौंकाने वाली बात यह है कि जब क्वारंटाइन किए जाने पर साक्षी महाराज ने आपत्ति जताई तो वहां के अधिकारियों ने साफ कहा कि मुख्य सचिव का आदेश है, ऐसा करना ही होगा।
बताया जाता है कि साक्षी महाराज गिरिडीह के शांति भवन एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वहां से धनबाद लौट रहे थे। रास्ते में प्रशासनिक अधिकारियों ...