समरनीति न्यूज, कानपुर : रविवार को कानपुर में महिला डाक्टर समेत दो महिलाओं से लूट की घटनाओं ने पुलिस चौकसी की पोल खोलकर रख दी। इनमें से एक महिला फीजियोथेरेपिस्ट हैं तो दूसरी कांग्रेस नेता की पत्नी हैं। एक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं दूसरी घटना में महिला बाइक से गिरकर घायल हुई हैं।
रविवार को हुईं घटनाओं से सनसनी
पुलिस दोनों मामलों में छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि बर्रा थाना क्षेत्र में 80 फीट रोड पर मार्निंग वाक से लौट रहीं फीजियोथेपेपिस्ट के गले से सोने की चैन खींच ले गए। पूरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
एक अन्य घटना में आज चकेरी थाना क्षेत्र में श्यामनगर निवासी चाणक्यपुरी के रहने वाले नितेश चंद्र बाजपेई उर्फ़ निन्नी कांग्रेस से वार्ड 47 के अध्यक्ष हैं।
ये भी पढ़ें : कानपुर में केमिकल फैक्ट्री में ब्वायलर फटा, 6 मजदूर झुलसे-3 गंभीर
उनका कहना है कि रविवार दोपहर वह पत्नी स्वाति के साथ पास के अस्पताल गए थे। वहां से रामपुरम स्थित ससुराल के लिए निकले।
रास्ते में सी ब्लॉक के पास पीछे से बाइक सवार बदमाश आए और पत्नी स्वाति के गले से सोने की चैन पर झपट्टा मारा। महिला ने बदमाशों को झटकने की कोशिश की। छीना-झपटी में महिला बाइक से गिरकर घायल भी हो गईं।
इसके बाद नितेश बाजपेई ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश तमंचा हवा में लहराते हुए फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि सफेद अपाचे में सवार बदमाश न मास्क लगाए थे न हेलमेट। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें : Update : खूबसूरत हसीना की कुत्ते के पिल्ले से क्रूरता, FIR दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस