Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

लखनऊ में विधानसभा के सामने पीड़ित दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

लखनऊ में विधानसभा के सामने पीड़ित दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने एक पीड़ित दंपति ने परिवार समेत आत्मदाह का प्रयास किया। हांलाकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने इस दंपति को समय रहते बचा लिया। बाद में इनको हिरासत में ले लिया। उधर, घटना की जानकारी होने के बाद हड़कंप मच गया। बेटियों से रेप करने वाले के आतंक से परेशान, सब्र टूटा  बताया जाता है कि नगराम निवासी पीड़ित अशोक खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने जा रहे थे कि तभी वहां पास में सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उनको रोक लिया। अशोक के साथ पत्नी और बच्चे भी आए हुए थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। मामले को लेकर पीड़ित अशोक का कहना था कि उनकी नाबालिक दो बेटियों के साथ मोहम्मद इसरत नाम के व्यक्ति ने रेप किया था जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः भाजपा विधायक ने खनिज अधिकारी को सर्किट हाउस के कमरे में बंद करके प...
योगी आदित्यनाथ बोले, हिंदू और सिखों में दरार डालने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, नहीं होंगे सफल

योगी आदित्यनाथ बोले, हिंदू और सिखों में दरार डालने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, नहीं होंगे सफल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज लखनऊः राजधानी लखनऊ में राजभवन पास विश्वेसरैया हॉल में गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व के मौके पर सिख सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा ने सिख समाज के लोगों को संबोधित किया। सिख समुदाय के सम्मेलन में बोले सीएम  इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदू और सिख परिवारों में कोई अंतर नहीं है। कहा कि केसरिया सिख परंपरा का ध्वज है और यह ध्वज कोई भी बसपाई, कांग्रेसी या सपाई नहीं फहरा सकता। इसे कोई भाजपाई ही फहरा सकता है। कहा कि हम जैसे लोग ही इसे लगा सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि हिंदूओं और सिखों के बीच में दरार डालने की कोशिश हो रही है। ये भी पढ़ेंः कानपुर में सिख तीर्थ यात्रियों को संगत ने दी लंगर सेवा ऐसे लोग सफल नहीं होंगे। कहा कि आज अफगानिस्तान में सिर्फ 100 सिख बचे हैं औ...
प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन होंगे बंद

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन होंगे बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली :  प्रदूषण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली में बाहर से आने वाले 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को बंद किया जाए। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा, ऐसे वाहनों की सूची हो आनलाइन  साथ ही अदालत ने मामले में दिल्ली सरकार को ऐसे वाहनों को वेबसाइट सूची डालने का निर्देश दिया है जिनके रजिस्ट्रेशन की समय सीमा खत्म हो चुकी है। अब सुप्रीम कोर्ट के इस आदेशों के बाद दिल्ली सरकार को समाचार पत्रों में भी इसे प्रकाशित कराना होगा। ये भी पढ़ेंः बांदा थाने में सुसाइड प्रकरणः 10 लाख और विरोधियों पर मुकदमे की बात पर सुलटा मामला बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से संबंधित शिकाय...
लखनऊ में बदमाशों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी के कैशियर की गोली मारकर हत्या कर लूटे 10 लाख

लखनऊ में बदमाशों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी के कैशियर की गोली मारकर हत्या कर लूटे 10 लाख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः एक और पुलिस की सख्ती और दूसरी ओर राजधानी लखनऊ में अपराधियों का सिर चढ़कर बोलता दुस्साहस। इसी के बीच आज बेखौफ बदमाशों ने राजधानी लखनऊ में एक गैस एजेंसी के कैशियर को लूट के इरादे से गोली मार दी। इसके बाद बदमाश उससे 10 लाख रुपए लूट ले गए। गोली कैशियर के सीने को चीरती हुई पार निकल गई। इससे कैशियर की मौत हो गई। बैंक में रुपए जमा करने गया था कैशियर  अफसोस की बात यह रही कि सूचना के बावजूद न समय पर पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस। लिहाजा लोगों ने निजी वाहन से कैशियर को अस्पताल पहुंचाया। वहां कैशियर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ेंः रिटायर्ड सिपाही को बेटे ने पहले गोली मारी फिर बांके से रेता गला, फरार बताया जाता है कि गैस एजेंसी के कैशियर श्याम सिंह (45) सुबह लगभग साढ़े 10 बजे लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया में 10 लाख रुपए जमा करने...
रसोई गैस कालाबाजारीः न पुलिस का डर और न प्रशासन की फिकर, चौकी के गेट पर जानलेवा करतूत

रसोई गैस कालाबाजारीः न पुलिस का डर और न प्रशासन की फिकर, चौकी के गेट पर जानलेवा करतूत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंडल मुख्यालय पर महाराणा प्रताप चौराहे पर स्थिति सिविल लाइन्स पुलिस चौकी के बिल्कुल नजदीक की यह तस्वीर कई महकमों और जिम्मेदारों की पोल खोल रही है। इसमें एक ठेले वाला इंडेन कंपनी के रसोई गैस सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग कर रहा है। यह तस्वीर एक साथ कई तरह की व्यवस्थाओं की खामियों को उजागर कर रही है। कुछ दिन पहले हुआ था हादसा   एक गैंस एजेंसियों के संचालकों की कालाबाजारी को। जो ज्यादा पैसे लेकर दुकानदारों और ठेलेवालों को रसोई गैस के सिलेंडर दे रहे हैं। दूसरा पुलिस की लापरवाही को। पुलिस चौकी की दीवार से सटे हुए स्थान पर यह ठेला खड़ा है। पीछे पुलिस चौकी दिखाई दे रही है लेकिन पुलिस रोक नहीं रही। तीसरा जिले के आपूर्ति विभाग की ओर से कालाबाजारी पर रोकथाम नहीं की जा रही है। ये भी पढ़ेंः बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो बाइक सवारों की जान, तीसरा लड़ रहा मौत से जंग अभ...
बांदा थाने में सुसाइड प्रकरणः 10 लाख और विरोधियों पर मुकदमे की बात पर सुलटा मामला

बांदा थाने में सुसाइड प्रकरणः 10 लाख और विरोधियों पर मुकदमे की बात पर सुलटा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः शनिवार को दो पक्षों में विवाद के मामले में समझौते को बुलाए गए युवक की थाने में आत्महत्या के प्रकरण में पुलिस ने मामला सुलटा लिया। पीड़ित परिवार को 10 लाख की सहायता और विपक्षियों के खिलाफ मुकदमे का आश्वासन पुलिस की ओर से देने के बाद परिजन मान गए। लेकिन समझौते से लेकर पोस्टमार्टम तक हालात गंभीर और तनावपूर्ण बने रहे। सुबह 5 बजे डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम   प्रभारी जिलाधिकारी और एसपी एस आनंद से लेकर कई थानों की फोर्स और अधिकारी मौके पर डटे रहे। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार होने के बाद राहत की सांस ली। ये भी पढ़ेंः उन्नाव में गोवंश के अवशेष मिलने से हिंदू सेना नाराज, लिखाई रिपोर्ट बताते चलें कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के के गांव अमलीकौर मजरा भगदरा डेरा निवासी शिवभजन सिंह उर्फ बबलू (37) पुत्र रामआसरे सिंह ने बीते शनि...
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो बाइक सवारों की जान, तीसरा लड़ रहा मौत से जंग

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो बाइक सवारों की जान, तीसरा लड़ रहा मौत से जंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में तेज रफ्तार ट्रक काल बनकर दौड़ रहे हैं। बबेरू थाना इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इससे दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है। दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया। हांलाकि गुस्साई भीड़ ने मौके पर जाम लगा दिया। लगभग तीन घंटे बाद मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद और गांव के पास स्पीड ब्रेकर की मांग के बाद जाम खुला। बाइक से मजदूरी को जाते वक्त हादसे का शिकार    बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी चुन्ना उर्फ राजीव पटेल (18) मजदूरी के सिलसिले में बाइक से गांव के ही शिवऔतार (13) और राकेश (15) के साथ बबेरू जा रहा था। रास्ते में ...
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना का निधन

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी नेता मदन लाल खुराना का आज निधन हो गया। खुराना ने बीती रात अंतिम सांसें ली।  मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उनके बेटे हरीश खुराना ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कि बीत रात लगभग 10:45 बजे खुराना ने अपने मोती नगर स्थित घर में अंतिम सांसें ली। बताते चलें कि श्री श्री खुराना 2 दिसंर 1993 से 26 फरवरी 1996 तक दिल्ली के मुख्मंत्री रहे थे। बीती रात ली अंतिम सांसें  उनके निधन की खबर दिल्ली में आग की तरह फैल गई और नेताओं के पहुंचने का सिलसिला चल गया। बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले ही उनके बड़े बेटे विमल खुराना का निधन हुआ था। ये भी पढ़ेंः बांदा में पुलिस थाने में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सैकड़ों की भीड़ जुटी  श्री खुराना के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटे विमल और हरीश राजनीति में सक्री...
बांदा में पुलिस थाने में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सैकड़ों की भीड़ जुटी

बांदा में पुलिस थाने में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सैकड़ों की भीड़ जुटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की तिंदवारी थाना पुलिस द्वारा समझौते को बुलाए गए युवक ने थाना परिसर के भीतर फांसी लगाकर खुदकशी कर ली।  इसकी खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ और मृतक के परिजन तिंदवारी थाने के बाहर इकट्ठा हो गए। सूचना पर कई थानों का फोर्स और पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंच गए। मारपीट के मामले मे समझौते को पुलिस ने बुलाया था थाने उधर, मुख्यालय पर जब अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो उनके भी हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने किसी तरह हालात को संभालने की कोशिश की। लेकिन भीड़ का आक्रोश बढ़ता रहा। लोगों का कहना था कि पुलिस की ज्यादती और पिटाई से तंग आकर युवक ने थाने के भीतर जान दी। वहीं मृतक के पिता ने खुलकर आरोप लगाया कि तिंदवारी थाना पुलिस ने उनके बेटे की हत्या कर दी है। हांलाकि वहीं एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवक के साथ...
कांग्रेस का देशभर के सीबीआई दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी ने दी गिरफ्तारी

कांग्रेस का देशभर के सीबीआई दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी ने दी गिरफ्तारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा का मामला तूल पकड़ गया है। कांग्रेस ने आज उनकी बहाली को लेकर देशभर में सीबीआई दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस की मांग है कि जल्द से जल्द हटाए गए सीबीआई निदेशक वर्मा को बहाल किया जाए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने आज यहां दिल्ली में दयाल सिंह कॉलेज से सीबीआई दफ्तर तक सैकड़ों समर्थकों के साथ मार्च भी निकाला। सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की बहाली की मांग  दरअसल, दिल्ली में राहुल इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। राहुल ने कहा कि राफेल की जांच को रोकने के लिए सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को हटाया गया है। कहा है कि सीबीआई प्रमुख को हटाकर केंद्र सरकार राफेल घोटाले की जांच को रोकने का काम कर रही है। ये भी पढ़ेंः अब देश के सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों को भी मिलेगा एडमिशन, यूपी से हुई थी शुरूआत कहा कि ...