Thursday, October 8सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

लखनऊ में बेकाबू बस ने सोते मजदूरों को रौंदा, दो की मौत-कई घायल

लखनऊ में बेकाबू बस ने सोते मजदूरों को रौंदा, दो की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज गुरुवार सुबह राजधानी लखनऊ के इंजीनियरिंग कालेज चौराहे पर सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। एक बेकाबू निजी बस ने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को रौंद डाला। बताया जाता है कि इससे एक पुरुष समेत एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन ट्रामा सेंटर भिजवाया। यह बस दिल्ली लोहा मंडी से फैजाबाद जा रही थी। सुबह 5 बजे करीब हादसा बताते हैं कि सुबह लगभग 5 बजे के आसपास एक निजी बस तेज रफ्तार में बेकाबू होकर सड़क किनारे डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे वहां सो रहे करीब एक दर्जन मजदूर और उनके बच्चे कुचल गए। मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर लोगों का ध्यान उस ओर गया तो मदद को दौड़ पड़े। हालांकि, सुबह के वक्त कम ही लोग वहां थे। इसलिए ज्यादा मदद नहीं हो पाई। बाद में जानकीपुरम पुलिस पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। मरने...
खास खबरः CM योगी पहुंचे मुलायम सिंह यादव के घर, शिवपाल भी रहे मौजूद

खास खबरः CM योगी पहुंचे मुलायम सिंह यादव के घर, शिवपाल भी रहे मौजूद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। साथ ही उनको दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। खास बात यह है कि सीएम योगी जिस वक्त मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे, उस वक्त मुलायम के भाई शिवपाल यादव भी वहां मौजूद रहे। सत्ता के गलियारों में कयास तेज दोनों नेताओं की इस मुलाकात के साथ ही सत्ता के गलियारे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव की गैरमौजूदगी की भी काफी चर्चा है। कहा जा रहा है कि इससे पहले जब जून माह में सीएम योगी ने मुलायम सिंह से मुलाकात की थी तो उस वक्त अखिलेश यादव भी मौजूद रहे थे। हालांकि, शिवपाल यादव दोनों मुलाकातों में मौजूद रहे। कल्याण सिंह से भी की मुलाकात आज ही सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह से भी उनके घर जाकर ...
कानपुर में नर्सिंग होम पर छापा, बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर सील

कानपुर में नर्सिंग होम पर छापा, बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बर्रा-2 क्षेत्र में औषधि विभाग की टीम ने शास्त्री चौराहा स्थित मानदेय नर्सिंग होम पर छापा मारा। वहां फर्जी तरीके से चल रहे मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। बताया जाता है कि इस मेडिकल स्टोर की शिकायत विभाग को लंबे समय से मिल रही थी। औषधि निरीक्षक संदेश मौर्या के नेतृत्व में टीम ने बुधवार छापेमारी की कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि छापे के दौरान हुई कागजों की जांच पड़ताल में संचालक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं दिखा सके। फार्मासिस्ट भी नहीं था मौजूद इस वजह से संचालक को नोटिस जारी की गई है। बताते हैं कि मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं था। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर को सील किया दिया है। औषधि निरीक्षक मौर्या ने यह भी बताया है कि नर्सिंग होम में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चल रहा था। बताया कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराने क...
फतेहपुरः कार में मिली कालेज प्रबंधक की लाश, हत्या की आशंका

फतेहपुरः कार में मिली कालेज प्रबंधक की लाश, हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/फतेहपुरः शहर में एक कालेज प्रबंधक का कार में शव मिलने से सनसी फैल गई है। कार मृतक प्रबंधक के मैरिज हाल की पार्किंग में ही खड़ी मिली। शव के पास एक तमंचा और दो मोबाइल मिले हैं। मोबाइल प्रबंधक के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस घटना को आत्महत्या के रूप में देख रही है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलते ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। खुद के मैरिज हाल की पार्किंग में खड़ी थी कार बताया जाता है कि फतेहपुर शहर में नौबस्ता रोड स्थित मैरिज हाल की पार्किंग में खड़ी नगर के ब्राह्मण टोला मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त कोआपरेटिव सचिव यशवंत सिंह के योगेंद्र सिंह (28) का शव बरामद हुआ। वह जिले के घूरी थाना क्षेत्र के थरियांव स्थित रामऔतार सिंह डिग्री कालेज के प्रबंधक थे। इतना ही नहीं नौबस्ता रो...
महोबा में किसान की कुए में गिरकर मौत, परिवार में कोहराम

महोबा में किसान की कुए में गिरकर मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः कबरई क्षेत्र के परसहा गांव के रहने वाले किसान बाबूराम कुशवाहा (48) की कुए में गिरने से मौत हो गई। बीत शाम खेत पर जुताई करने गए थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। परिवार के लोगों ने आज बुधवार सुबह जब उनकी तलाश शुरू की तो उनके कुए में गिरने का पता चला। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा बताया जाता है कि बाबूराम के पास 3 बीघा ही खेती है जिसकी ट्रैक्टर से जुताई कराने वह बीती शाम खेत पर गए थे। जुताई के बाद पैदल ही अपने घर आने के लिए चल दिए। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी दौरान रास्ते में अंधेरा होने के कारण रास्ते में पड़ने वाले कुए में गिर गए। रात में घर न पहुंचने पर परिवार वालों सुबह उनकी तलाश शुरू ...
बड़ी वारदातः पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला तो भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

बड़ी वारदातः पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला तो भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा/फतेहपुरः आज बुधवार दोपहर फतेहपुर जिले में डबल मर्डर की एक वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव में पति से आपसी विवाद में 2 साल से मायके में रह रही महिला को लेने पहुंचे नशेबाज पति ने अचानक कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला बोल दिया। जबतक परिवार के लोग उसे  रोक पाते ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बेटी की हत्या होते देख बचाने आई सास और साली को भी हैवान बने युवक ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। परिवार की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ न पहुंचती तो सास-साली की भी जाती जान बताते हैं कि सास और साली की भी हत्या करने की कोशिश कर रहा हत्यारोपी भीड़ को देखकर भागने लगा। भीड़ ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। घा...
यूपी के सभी थानों में लगेंगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीरें

यूपी के सभी थानों में लगेंगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीरें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर योगी सरकार ने खास शुरुआत की है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी पुलिस थानों में सरदार पटेल की तस्वीरें लगेंगी। इस संबंध में यूपी सरकार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। 31 अक्टूब को होने वाली पटेल जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया जाना है। बताते हैं कि सभी जिलों के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को लौह पुरुष का चित्र और संदेश भेजा गया है। 11 बजे होगी राष्ट्रीय एकता की शपथ इन तस्वीरों को थानों के साथ-साथ पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालयों में लगाने के निर्देश हैं। इसका उद्देश्य है कि आम लोग पटेल के चरित्र से प्रेरणा ले सकें। साथ ही सुबह 11 बजे सूबे के सभी पुलिस थानों तथा दफ्तरों में राष्ट्रीय एकता की शपथ भी इस दिन होगी। इसके अलावा सभी जिलो...
बांदा में बाइक सवार युवक की ट्रक ओवरटेक में मौत, कानों में था इयरफोन

बांदा में बाइक सवार युवक की ट्रक ओवरटेक में मौत, कानों में था इयरफोन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सड़क पर चलते वक्त एक जरा सी लापरवाही हमें मौत के मुंह में ले जा सकती है। बार-बार यह बात कही और सुनी जाती है, लेकिन फिर भी लापरवाहियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। ऐसा ही एक हादसा मंगलवार रात बांदा में हुआ। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि शहर के कालूकुआं इलाके में मोबाइल केयर सेंटर नाम से दुकान चलाने वाले कौशलेंद्र प्रताप (25) तिंदवारी के मवई गांव के रहने वाले थे। तेज रफ्तार में ट्रक को ओवरटेक करने में हादसा बताते हैं कि वह बांदा में ही रहकर काम करते थे, बीते दिवस भइया दूज के दिन अपने गांव महुई पहुंचे। वहां से रात करीब 9 बजे बाइक से तिंदवारी के लिए बाइक से निकले। रास्ते में एक ट्रक को तेज रफ्तार में ओवरटेक करते समय सामने से दूसरी गाड़ी आने पर खुद को बचाने के प्रयास में ट्रक में पीछे से जा टकराए। ...
देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस एसए बोबड़े

देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस एसए बोबड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबड़े देश के 47वें प्रधान न्यायाधीश होंगे। आज मंगलवार को राष्ट्रपति द्वारा उनकी नियुक्त की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति के वारंट पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि 63 वर्षीय न्यायमूर्ति बोबड़े 18 नवंबर को सीजेआई पद की शपथ लेंगे। न्यायमूर्ति बोबड़े 23 अप्रैल 2021 तक इस पद पर रहेंगे। बताया जाता है कि जस्टिस बोबड़े मुख्य न्यायाधीश गोगोई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। 18 नवंबर को लेंगे शपथ वह पहले मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। परंपरा के अनुसार वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गोगोई ने 18 अक्तूबर को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर बोबड़े के नाम की सिफारिश की थी। जस्टिस रंजन गोगोई 3 अक्तूबर 2018 को भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश बने थे। वह 17 नव...
कानपुर में सड़क पर गोलियां चलाकर मनाई दीवाली, अब पुलिस को तलाश

कानपुर में सड़क पर गोलियां चलाकर मनाई दीवाली, अब पुलिस को तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कुछ लोग कैसे आत्म सुरक्षा के लिए निर्गत शस्त्र लाइसेंस का दुर्पयोग करते हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण दीवाली के दिन कानपुर शहर में देखने को मिला। जहां दो युवकों ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके दीवाली मनाई। इन लोगों ने इस बात की भी परवाह नहीं की, कि उनकी इस हरकत से किसी की जान जा सकती है या कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है, बल्कि कानून से ताक पर रख छोड़ने वाले युवकों ने बेखौफ ढंग से ऐसा करते हुए फोटो और वीडियो भी बनवाए। बाद में खुद की वाहवाही बटोरने के लिए वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर डाला। खुद ही कराई सोशल मीडिया पर वायरल दूसरी ओर यह सबकुछ उस वक्त हुआ जब प्रदेश में पुलिस अलर्ट पर है और बेहद चौकसी का दावा कर रही है। बहरहाल मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फोटो की पहचान करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही ...