Thursday, October 8सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

सुल्तानपुर में जहरीली गैस से 5 की मौत, एक गंभीर

सुल्तानपुर में जहरीली गैस से 5 की मौत, एक गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/सुलतानपुरः जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में शौचालय के टैंक में काम कर रहे छह मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घटना दोस्तपुर क्षेत्र के ग्राम कटघरा पट्टी की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर बाद का है। घटना से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से आसपास इलाकों में हड़कंप मच गया है। सीवर टैंक का काम करते वक्त हादसा बताया जाता है कि सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कटघरा पट्टी में रामतीरथ पुत्र धनेश्वर निषाद के पुराने शौचालय टैंक के पुनर्...
यूपी में 9 डीएम समेत 25 IAS और 3 PCS के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

यूपी में 9 डीएम समेत 25 IAS और 3 PCS के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः त्योहार संपन्न होने के बाद फार्म में आई यूपी की योगी सरकार ने पुलिस और प्रशासन अमले में ताबड़तोड़ तबादले किए। गुरुवार को वाराणसी समेत 8 जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 22 IPS अधिकारियों के तबादलों के बाद सरकार ने IAS अधिकारियों के भी बड़े पैमाने पर तबादले किए। लखनऊ-वाराणसी और ललितपुर, रायबरेली समेत कुल 9 जिलों के जिलाधिकारियों समेत 25 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में विंध्य मंडल में नए मंडलायुक्त की तैनाती भी की गई है। साथ ही हमीरपुर, बरेली, बलिया और मीरजापुर, फर्रुखाबाद जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाले वाराणसी का डीएम बनाया गया है। वहीं हमीरपुर से जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नाम - वर्तमान तैनाती - नवीन तैनाती कौशल राज शर्मा - जि...
1300 में 30 मिनट मसाज की आड़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, ऐसे हुआ खुलासा

1300 में 30 मिनट मसाज की आड़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, ऐसे हुआ खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः 13 सौ रुपए में लड़कियों से 30 मिनट मसाज की सुविधा और अगर रेगुलर कस्टमर हैं तो डिस्काउंट भी मिलेगा। साथ में ब्रांडेड सैलून की भी सुविधा। दरअसल, इस सब की आड़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलता हुआ पकड़ा गया है जिसमें जिस्मफरोशी के लिए दिल्ली, असम और हल्द्वानी जैसी जगहों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी लड़कियां बुलाई जाती थीं। पुलिस ने छापा मारकर मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का खुलासा करते हुए 9 लड़कों के साथ 5 लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज मसाज पार्लर मालिक समेत सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापारी की धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। यह पूरा मामला है यूपी के बरेली जिले का। जहां इज्जतनगर पुलिस ने छापेमारी करते हुए इस गौरखधंधे का खुलासा किया है। बताया जाता है कि बरेली फीनिक्स मॉल के स...
यूपी में 8 जिलों के SP समेत 22 IPS के तबादले, दो सीओ भी इधर से उधर

यूपी में 8 जिलों के SP समेत 22 IPS के तबादले, दो सीओ भी इधर से उधर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की जद्दोजहद में योगी सरकार ने आज पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। माना जा रहा है कि ये तबादले हाल ही में नोडल अधिकारी बनाए गए उच्चाधिकारियों की रिपोर्ट पर किए गए हैं। इनमें वाराणसी, चित्रकूट, महोबा के एसएसपी/एसपी को भी बदला गया है। वहीं फतेहपुर, सोनभद्र और कौशांबी के पुलिस अधीक्षकों को भी हटाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार लेने के आदेश दिए गए हैं। नाम - यहां थे तैनात - अब यहां जाएंगे स्वामी नाथ - एसपी महोबा - एसपी एसीओ लखनऊ। प्रदीप गुप्ता - एसपी कौशाम्बी - एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ। रमेश - एसपी फतेहपुर - पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ। मनोज कुमार झा - एसपी चित्रकूट - एसपी रेलवे प्रयागराज। प्रभाकर चौधरी - एसपी सोनभद्र - एसएसपी वाराणसी। आशीष श्रीवास्तव - एसपी श्रावस्ती ...
पाकिस्तान में ट्रेन में अंडे उबाल रहे थे लोग, सिलेंडर फटने से 71 मरे

पाकिस्तान में ट्रेन में अंडे उबाल रहे थे लोग, सिलेंडर फटने से 71 मरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पाकिस्तान में आज एक दर्दनाक हादसे में कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस में सिलेंडर फटने से आग लग गई। इससे तीन बोगिया चलकर राख हो गईं। इस दौरान करीब 60 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ट्रेन में आग लगने का कारण बताया जा रहा है कि कुछ लोग ट्रेन की बोगी में अंडे उबाल रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर फटने से आग लग गई। बताया जाता है कि पाकिस्तानी अखबार डान ने वहां के रेल मंत्री शेख राशिद के हवाले से लिखा है कि रेल में कुछ यात्री नाश्ता बना रहे थे। बताया जाता है कि मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 71 से ज्यादा हो गई है। इस दौरान कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जी रही है। कई दर्जन लोग हुए जख्मी नाश्ते में अंडे उबाले जा रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ। इसके बाद देखते ही देखते आग फैलती गई और लोग बुरी तरह झुलसते गए। आग ने तीन बोगियो...
इंदिरा गांधी को पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, सोनिया व मनमोहन ने दी श्रद्धांजलि, न्यूज एंकर सलमा सुल्तान का खास वीडियो वायरल

इंदिरा गांधी को पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, सोनिया व मनमोहन ने दी श्रद्धांजलि, न्यूज एंकर सलमा सुल्तान का खास वीडियो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आज गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी दादी एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर उनको याद करते हुए ट्वीट किया। राहुल गांधी ने लिखा है कि 'आज मेरी दादी इंदिरा गांधी जी का बलिदान दिवस है, आप के फौलादी इरादे और निडर फैसलों की सीख हर कदम पर मेरा मार्ग दर्शन करती रहेगी, आपको मेरा शत् शत् नमन।' इलाहाबाद में हुआ था जन्म बताते चलें कि देश में आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहबाद में हुआ। वह तीन बार देश की प्रधानमंत्री रहीं थीं। 1984 में 31 अक्टूबर के दिन उनके अंगरक्षकों ने उनकी गोली मारकर हत्...
सीएम योगी ने ‘रन फार यूनिटी’ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

सीएम योगी ने ‘रन फार यूनिटी’ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को राजधानी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीपीओ पार्क प्रांगण में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने रन फार यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, सूर्य प्रताप शाही, आशुतोष टंडन, महेंद्र सिंह तथा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी तथा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह भी मौजूद रहे। सरदार पटेल को किया नमन इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल को नमन किया। सीएम योगी ने पटेल के बलिदानों को याद किया। साथ ही आह्वान किया कि जो लोग देश की एकता और अखंडता के दुश्मन हैं उनको सभी मुंहतोड़ जवाब दें। सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद लौह पुरुष सरदार पटेल ने रियासतों को जोडऩे का काम किया था। वरना अंग्रेजों की चाल तो देश को टुकड़ों में बांट देन...
बांदा में डीएम बंगले के पास लूट, बदमाशों ने लूटी नगदी-मोबाइल

बांदा में डीएम बंगले के पास लूट, बदमाशों ने लूटी नगदी-मोबाइल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में हुए सनसनीखेज घटनाक्रम में बीती रात वीवीआईपी इलाके डीएम कालोनी रोड पर एक युवक से बाइक सवार दो युवकों ने नगदी और मोबाइल लूट लिया। लूट की यह वारदात जिलाधिकारी आवास के पास हुई, जिसने पुलिस की सक्रियता और चौकसी की पोल खोलकर रख दी है। बताया जाता है कि क्योटरा मोहल्ला निवासी संदीप डीएम कालोनी से गुजर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10.30 बजे डाक्टर पाल के आवास के पास इस वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया। बताते हैं कि पीड़ित संदीप उस वक्त अपने मित्र अनिल तिवारी के घर से पैदल ही अपने घर के लिए लौट रहे थे। बताया जाता है कि बदमाशों ने उनको धमकाते हुए जेब से 1200 रुपए और मोबाइल लूट लिया। रात 10:30 बजे के आसपास वारदात बताया जा रहा है कि पीड़िता प्राइवेट ठेकेदार है। उधर, सिविल लाइन चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह ने घटना को लेकर कहा कि जानकारी के बाद मौके पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटैज खं...
बांदा में अतर्रा स्वास्थ केंद्र के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत

बांदा में अतर्रा स्वास्थ केंद्र के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में ड्यूटी पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को देर रात दिल का दौरा पड़ गया। साथी कर्मचारियों ने देखा तो तत्काल इलाज शुरू किया। बाद में गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बताते हैं कि शहर के बिजलीखेड़ा मोहल्ला निवासी कमलेश कुमार (49) इस वक्त अतर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर तैनात थे। बुधवार देर रात करीब 1 बजे उनको सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। शव का होगा पोस्टमार्टम साथियों ने संभालने हुए प्राथमिक इलाज मुहैया कराया। इसके बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे रवि कांत शेट्टी की मौजूदगी में शव को मर्चरी हाउस में रखवाया गया है। ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी आफिसर डा बलबीर ने बताया कि मृतक कमलेश कुमार अतर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य क...
बांदा में 12 घंटे में हाईस्कूल की छात्रा समेत 4 ने खाया जहर

बांदा में 12 घंटे में हाईस्कूल की छात्रा समेत 4 ने खाया जहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पिता की डांट एक हाईस्कूल की छात्रा को इतनी नागवार गुजरी कि उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश कर डाली। अब जिला अस्पताल में वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इसके अलावा 3 अन्य लोगों ने भी जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मर्का गांव निवासी रानी (19) (काल्पनिक नाम) हाईस्कूल की छात्रा है। बताते हैं कि बुधवार सुबह उसके पिता और भाई दिल्ली जाना चाह रहे थे। किसी बात को लेकर पिता ने बेटी को डांट दिया। बताया जाता है कि इसके बाद बेटी दिनभर गुमसुम रही। दो महिलाओं समेत 3 और ने खाया जहर बाद में परिजनों से नजर बचाकर रात में जहर खा लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, अतर्रा कस्बे की जय राम बारी निवासी महेश (32) ने बुधवार रात पारिवारिक विवाद...