Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में 8 जिलों के SP समेत 22 IPS के तबादले, दो सीओ भी इधर से उधर

ips transffer in up
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की जद्दोजहद में योगी सरकार ने आज पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। माना जा रहा है कि ये तबादले हाल ही में नोडल अधिकारी बनाए गए उच्चाधिकारियों की रिपोर्ट पर किए गए हैं। इनमें वाराणसी, चित्रकूट, महोबा के एसएसपी/एसपी को भी बदला गया है। वहीं फतेहपुर, सोनभद्र और कौशांबी के पुलिस अधीक्षकों को भी हटाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार लेने के आदेश दिए गए हैं।

नाम – यहां थे तैनात – अब यहां जाएंगे

  1. स्वामी नाथ – एसपी महोबा – एसपी एसीओ लखनऊ।
  2. प्रदीप गुप्ता – एसपी कौशाम्बी – एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ।
  3. रमेश – एसपी फतेहपुर – पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ।
  4. मनोज कुमार झा – एसपी चित्रकूट – एसपी रेलवे प्रयागराज।
  5. प्रभाकर चौधरी – एसपी सोनभद्र – एसएसपी वाराणसी।
  6. आशीष श्रीवास्तव – एसपी श्रावस्ती – एसपी सोनभद्र।
  7. अनूप कुमार सिंह – एएसपी साइबर क्राइम – एसपी श्रावस्ती।
  8. मनीलाल पाटीदार – एसपी अलीगढ़ (ग्रामीण) – एसपी महोबा।
  9. अभिनन्दन – एएसपी बरेली (नगर) – एसपी कौशाम्बी।
  10. प्रशान्त वर्मा – एएसपी आगरा (नगर) – एसपी फतेहपुर।
  11. संजीव सुमन – एएसपी कानपुर नगर (पश्चिम) – एसपी हापुड़।
  12. अंकित मित्तल – एसपी मुरादाबाद (नगर) – एसपी चित्रकूट।
  13. अमित कुमार द्वितीय – एएसपी लखनऊ (ट्रांस गोमती) – एएसपी लखनऊ (उत्तरी)।
  14. सुकीर्ति माधव – एएसपी लखनऊ (उत्तरी)- एसपी सुरक्षा वाराणसी।
  15. अतुल शर्मा द्वितीय – एएसपी प्रतापगढ़ – एएसपी अलीगढ़ (ग्रामीण)।
  16. रवीन्द्र कुमार – एएसपी बुलंदशहर – एएसपी बरेली (नगर)।
  17. बोत्रे रोहन प्रमोद – एएसपी गोरखपुर – एएसपी आगरा (नगर)।
  18. अनिल कुमार द्वितीय – एएसपी वाराणसी – एएसपी कानपुर नगर (पश्चिम)।
  19. अमित कुमार आनन्द – एएसपी प्रयागराज – एएसपी मुरादाबाद (नगर)।
  20. सुरेश राव आनन्द कुलकर्णी – एसएसपी वाराणसी – एसपी साइबर क्राइम लखनऊ।
  21. लल्लन राय – कमांडेंट 28वीं वाहिनी इटावा – एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ।
  22. यशवीर सिंह – एसपी हापुड़ – सेनानायक एसडीआरएफ लखनऊ।

दो पीपीएस भी बदले

  1. शैलेन्द्र कुमार राय – एएसपी सुरक्षा वाराणसी – एएसपी विधानसभा सुरक्षा लखनऊ।
  2. राजेश कुमार श्रीवास्तव – एएसपी विधानसभा सुरक्षा लखनऊ – एएसपी ट्रांसगोमती लखनऊ।

ये भी पढ़ेंः यूपी में नया फार्मूलाः बढ़ते अपराध पर लगाम को अब प्रभारी आईजी-डीआईजी भी 

ये भी पढ़ेंः महिला ने ऑनलाइन लोगों को उल्लू बनाकर ठगे 35 लाख, पति की शिकायत पर गिरफ्तार