Saturday, October 10सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

दुनिया में पीएम मोदी ऐसे एकलौते नेता बने, जिन्हें व्हाइट हाउस कर रहा फाॅलो

दुनिया में पीएम मोदी ऐसे एकलौते नेता बने, जिन्हें व्हाइट हाउस कर रहा फाॅलो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में शामिल हैं। उनकी लोकप्रियता का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। अब वह दुनिया के एक मात्र ऐसे नेता बन गए हैं जिनको ट्विटर हैंडर पर व्हाइट हाउस ने फाॅलो किया है। कहा जाता है कि व्हाइट हाउस का ट्विटर हैंडल दुनियाभर के किसी अन्य नेता को फॉलो नहीं करता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि व्हाइट हाउस कुल 19 ट्विटर अकाउंट ही फॉलो करता है। इन 19 अकाउंट में 16 एकाउंट अमेरिका के ही हैं। सिर्फ 19 अकाउंट ही फालो करता है अमेरिका सिर्फ तीन एकाउंड बाहर के हैं, जिनमें एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (@narendramodi), दूसरा पीएमओ इंडिया (@PMOIndia) और तीसरा प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया (@rashtrapatibhvn) का है। ये भी पढ़ेंः भारत के महाबलीपुरम में मिले दो महाबली, नरेंद्र मोदी और शी चिनफिंग बता दें कि कोरोना वायरस का प्रक...
Corona Virus: पोर्न फिल्म एक्ट्रेस मियां खलीफा का इमोशनल मैसेज, ‘मर जाऊं तो इन कपड़ों में दफनाना’

Corona Virus: पोर्न फिल्म एक्ट्रेस मियां खलीफा का इमोशनल मैसेज, ‘मर जाऊं तो इन कपड़ों में दफनाना’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः वैश्विक संकट कोरोना वायरस ने सभी की जिंदगी को प्रभावित कर दिया है। फिर चाहे आम आदमी हो या फिल्म स्टार्स। अब पोर्न फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस मिया खलीफा भी कोरोना वायरस के कारण काफी दुखी हैं। इसलिए नहीं कि उनको बीमारी की डर सता रहा है, बल्कि इसलिए क्योंकि कोरोना के चलते उनकी शादी पोस्टपोन हो गई है। जून में तय थी बाॅयफ्रेंड राॅबर्ट से शादी एडल्ट फिल्मों की इस स्टार अभिनेत्री मिया खलीफा (Mia Khalifa) की शादी इसी साल जून में होने वाली थी। वह अपने बॉयफ्रेंड रॉबर्ट सैंडबर्ग संग शादी के बंधन में बंधने वाली थीं। शादी की तैयारियां बड़े ही जोरशोर से की गईं थीं। इसी बीच कोरोना के प्रकोप ने सबकुछ हिलाकर रख दिया। मिया खलीफा को भी शादी टालनी पड़ी। खुद सोशल मीडिया के जरिए मियां खलीफा ने इसकी जानकारी देते हुए यहां तक कह डाला कि अगर उनकी मौत हो जाए तो इन्हीं कपड़ों में द...
चित्रकूटः शराब पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, इंस्पेक्टर समेत 3 सिपाही घायल

चित्रकूटः शराब पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, इंस्पेक्टर समेत 3 सिपाही घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में अवैध शराब की धड़-पकड़ करने पहुंची पुलिस पार्टी पर शराब का करने वाले अपराधियों ने पथराव कर दिया। इससे इंस्पेक्टर सुशील चंद्र शर्मा समेत तीन सिपाही घायल हो गए। घटना आज शुक्रवार दोपहर की है। बताते हैं कि एक सिपाही को गंभीर चोट लगी है। उधर, मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी फोर्स लेकर पहुंचे। तबतक हमलावर भाग चुके थे। एएसपी के पहुंचने से पहले भाग निकले हमलावर बताया जाता है कि आज पहाड़ी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बागे नदी के किनारे रइया पुरवा गढ़ी घाट पर अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है। इंस्पेक्टर सुशीलचंद्र शर्मा अपने तीन सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। ये भी पढ़ेंः कोरोना पर भारी कर्मठताः बांदा में DIG के साथ कमिश्नर, गांव-गांव और डगर-डगर वहां शराब बना रहे लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस कर्मी पत्थर लगने से घायल ह...
रामायण के सुग्रीव का निधन, राम-लक्ष्मण संग भक्त भी दुखी

रामायण के सुग्रीव का निधन, राम-लक्ष्मण संग भक्त भी दुखी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः जहां देश में दोबारा रामायण का प्रसारण शुरू हो चुका है वहीं इससे जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। इस ऐतिहासिक टीवी शोज में अपने अभिनय से अमिट छाप छोड़ने वाले सुग्रीम की भूमिका निभाने वाले श्याम सुंदर का निधन हो गया है। यह भी बड़े इत्तेफाक की बात है कि इस वक्त टीवी सीरियल रामायण में सुग्रीव से जुड़ा एपिसोड ही प्रसारित हो रहा है। टीवी पर चल रहा राम-सुग्रीव प्रसंग राम और सुग्रीव के प्रसंग को देखते हुए दर्शक जहां भक्ति में लीन हैं वहीं दूसरी ओर सुग्रीव ने प्राण त्याग दिए हैं। दरअसल, रामायण में सुग्रीव की भूमिका श्याम सुंदर ने निभाई थी। अचानक उनके निधन से लोगों में दुख है और सोशल मीडिया पर सभी अपने-अपने ढंग से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बताते हैं कि उनका निधन हरियाणा में पंचकूला के पास कालका में हुआ है। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर रा...
रात में अचानक घर से लापता लड़की की लाश मिली, बाप-बेटे पर मुकदमा

रात में अचानक घर से लापता लड़की की लाश मिली, बाप-बेटे पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः फतेहपुर जिले में बीती रात घर से लापता एक किशोरी की लाश गांव के बाहर खेतों में पड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर छानबीन की। लड़की के गले व शरीर पर खरोंच और काले निशान मिलने से हत्या की बात स्पष्ट हो रही है। वहीं लड़की के परिवार के लोगों ने गांव के एक युवक और उसके पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। रात में घर से लापता हो गई थी लड़की बताते हैं कि औंग थाना क्षेत्र खुमान खेड़ा मजरे रियारी के इंद्रपाल की बेटी अंजनी उर्फ अंजू गुरुवार रात अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में देर रात लड़की का शव गांव किनारे खेत में पड़ा मिल गया। लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा भी मौके पर प...
Lockdown: अब नहीं चलेगा कोई बहाना, लखनऊ में सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों पर रोक

Lockdown: अब नहीं चलेगा कोई बहाना, लखनऊ में सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना वायरस पर पूरी तरह काबू करने के लिए लॉकडाउन का पालन कराने को लखनऊ प्रशासन ने सख्ती की है। आज शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 6 बजे तक शहर में सभी वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू हो गया है। सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकारी कर्मचारियों और पास धारकों को भी सुबह साढ़े 9 बजे तक दफ्तर पहुंचने के निर्देश दिए गए। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को शाम 6 बजे के बाद ही दफ्तर से बाहर आने को कहा गया है। कोरोना पर नियंत्रण को सख्ती लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के अनुसार इस दौरान पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन व बिजली विभाग के कर्मचारियों पर प्रतिबंध मान्य नहीं होगा। साथ ही जरूरी सामान ले जाने वाले अनुमति प्राप्त डिलीवरी बॉयज को भी सामान ले जाने की अनुमति होगी। प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिन दुकानदारों को दुकानें खोलने के आद...
बांदाः मेडिकल कालेज के डाॅक्टर समेत 29 लोगों की स्वास्थ्य टीम क्वारंटाइन

बांदाः मेडिकल कालेज के डाॅक्टर समेत 29 लोगों की स्वास्थ्य टीम क्वारंटाइन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में राजकीय मेडिकल कालेज के डाक्टर समेत कुल 29 लोगों की स्वास्थ्य टीम को क्वारंटाइन किया गया है। इन सभी को शहर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में क्वारंटाइन सेंटर बनाकर रखा गया है। इस बात की जानकारी सीएमओ डाक्टर संतोष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस स्टाफ में टीम के प्रभारी डाक्टर करन राजपूत भी हैं। कहा कि ये पूरी टीम पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमित तथा संदिग्ध परिजनों का इलाज कर रही थी। ऐसे में एहतियातन इस मेडिकल टीम को क्वारंटाइन किया गया है। कहा कि 14 दिन तक यह टीम अब होटल में ही रहेगी। मेडिकल टीम के स्वास्थ्य व एहतियात के लिए क्वारंटाइन का समय पूरा होने के बाद यह टीम फिर से काम पर लौटेगी। इस बीच डाक्टरों की दूसरी मेडिकल टीम मरीजों के इलाज में लगाई गई है। दूसरी टीम 14 दिन तक अपना काम करेगी। इसके बाद फिर दूसरी टीम को भी 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किय...
बलरामपुर के बाद अब बांदा में भाजपा नेता की हर्ष फायरिंग फोटो वायरल.!

बलरामपुर के बाद अब बांदा में भाजपा नेता की हर्ष फायरिंग फोटो वायरल.!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बलरामपुर जिले में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा मंजू तिवारी को 3 अप्रैल की रात हर्ष फायरिंग करने की गलती पर न सिर्फ उनके पद से हटा दिया गया, बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। अब बांदा में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी का हाथ में रिवाल्वर लेकर फायरिंग करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यह फोटो 3 अप्रैल को उसी दिन की हैं जब रात में प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी लोगों ने घरों की लाइटें बंद करके दीपक जलाए थे। भाजपा नेता ने कहा, पुरानी फोटो बांदा में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं ये फोटो भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आकाश त्रिपाठी की हैं। फोटो में वह दीप जलाते हुए और फिर रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इन फोटो में कितनी सच्चाई है, जानने के लिए भाजयुमो पदाधिकारी आकाश त्रिपाठ...
Lockdown में Actress आकांक्षा पुरी, हाथ में ग्लास लेकर डांस करती आईं नजर

Lockdown में Actress आकांक्षा पुरी, हाथ में ग्लास लेकर डांस करती आईं नजर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः टीवी एक्ट्रेस आकांक्षी पुरी की मस्ती की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अपने लुक और बोल्ड फोटोज को लेकर आकांशा हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। अब दोबारा उनकी एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। ट्वीटर पर शेयर किया वीडियो ट्वीटर पर उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाथ में ग्लास लेकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ खुद आकांक्षा ने कैप्शन लिखा है कि लाकडाउन के बाद मैं... इंजाय करती दिख रहीं आकांक्षा इस वीडियो में आकांक्षा जमकर इंजाय करती दिखाई दे रही हैं। बोल्ड अदाओं वाली आकांक्षा खबरों में खूब छाई रहती हैं। वह अपने पुराने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। खासकर बिगबास-13 के सबसे चर्चित कंटेंस्ट पारस छाबड़ा से अपने रिलेशन को लेकर भी। बहरहाल इस बार आकांक्षा पुरी अपने वीडियो को लेकर चर्चा में हैं...
बांदा के लिए अच्छी खबर, दूसरे कोरोना वायरस संक्रमित की रिपोर्ट भी निगेटिव

बांदा के लिए अच्छी खबर, दूसरे कोरोना वायरस संक्रमित की रिपोर्ट भी निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा के लिए गुरुवार को एक अच्छी और राहत देने वाली खबर मिली है। कुछ दिन पहले जिले में मिले दो कोरोना पाॅजिटिव जमातियों की अब रिपोर्ट अब निगेटिव आ चुकी है। इनमें से एक शहर के गुलरनाका मुहल्ला निवासी साजिद अली है जिसकी रिपोर्ट कल ही निगेटिव आ गई थी। वहीं आज गुरुवार को दूसरे जमाती बांदा के बिसंडा के रहने वाले अनवर अली की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि साजिद अली पहली रिपोर्ट में कोरोना पाॅजिटिव आया था। उसकी दूसरी ओर तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। साजिद की तीसरी और अनवर की दूसरी रिपोर्ट आई सीएमओ ने बताया कि इसी तरह दूसरे कोरोना पाॅजिटिव बिसंडा के शिव गांव निवासी अनवर अली की भी पहली रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। अब उसकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, अभी दोनों को कुछ और दिन क्वारंटाइन ही रखा जाएगा। ...