
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः वैश्विक संकट कोरोना वायरस ने सभी की जिंदगी को प्रभावित कर दिया है। फिर चाहे आम आदमी हो या फिल्म स्टार्स। अब पोर्न फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस मिया खलीफा भी कोरोना वायरस के कारण काफी दुखी हैं। इसलिए नहीं कि उनको बीमारी की डर सता रहा है, बल्कि इसलिए क्योंकि कोरोना के चलते उनकी शादी पोस्टपोन हो गई है।
जून में तय थी बाॅयफ्रेंड राॅबर्ट से शादी
एडल्ट फिल्मों की इस स्टार अभिनेत्री मिया खलीफा (Mia Khalifa) की शादी इसी साल जून में होने वाली थी। वह अपने बॉयफ्रेंड रॉबर्ट सैंडबर्ग संग शादी के बंधन में बंधने वाली थीं। शादी की तैयारियां बड़े ही जोरशोर से की गईं थीं।
इसी बीच कोरोना के प्रकोप ने सबकुछ हिलाकर रख दिया। मिया खलीफा को भी शादी टालनी पड़ी। खुद सोशल मीडिया के जरिए मियां खलीफा ने इसकी जानकारी देते हुए यहां तक कह डाला कि अगर उनकी मौत हो जाए तो इन्हीं कपड़ों में दफना देना।
इमोशनल मैसेज ने फैंस की नींद उड़ाई
इसके साथ पोर्न स्टार मिया खलीफा ने अपनी एक फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस फोटो में वह व्हाइट गाउन में दुल्हन सी नजर आ रही हैं। उनके इमोशनल पोस्ट ने उनके फैंस के चेहरों की हवाइयां उड़ा दी हैं। सभी अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के मैसेज से दुखी हैं।
वहीं इस पोस्ट में मियां खलीफा ने लिखा है कि अगर राबर्ट से शादी से पहले दुनिया खत्म हो जाए तो उनके क्लोसेट में टंगी 12 ड्रेसेज में से कोई एक पहनाकर उनको दफना देना। मिया ने बताया था कि खुद राबर्ट ने ही उनको शादी के लिए प्रपोज किया था।
ये भी पढ़ेंः अमेरिका में गे पादरी बना पोर्न फिल्मों का एक्टर, उम्र कर देगी आपको हैरान..
हालांकि, यह मिया खलीफा की दूसरी शादी होगी। इससे पहले 2011 में भी उन्होंने शादी की थी। हालांकि, चार साल बाद ही यह शादी टूट गई थी। 2016 में उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया था। इस बीच मिया खलीफा ने 2014 से 2016 के बीच पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा और काम भी किया। इससे वह दुनियाभर में फेमस हो गई थीं।
ये भी पढ़ेंः पत्नी को पोर्न वीडियो दिखाकर ऐसी गंदी डिमांड पर अड़ा पति, क्रूर अपराध में 10 साल की सजा