Sunday, October 11सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बांदा में बुजुर्ग समेत 7 नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिले

बांदा में बुजुर्ग समेत 7 नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज रविवार सुबह 7 और नए केस सामने आने से खलबली सी मच गई है। इन 7 में एक महिला मरीज भी हैं और बाकी सभी पुरुष हैं। संक्रमितों में एक 16 साल का लड़का और 65 साल का बुजुर्ग भी है। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया है सभी संक्रमितों को ट्रेस किया जा रहा है। सभी को आईसोलेट करके उनका इलाज शुरू किया जाएगा। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में सैनेटाइजेशन का काम भी शुरू कराया जा रहा है। क्षेत्रों को सील करके एहतियात के कदम उठाए जाएंगे। सभी केस ग्रामीण इलाकों से जुड़े बताया जाता है कि आज मिले सभी सातों संक्रमित केस ग्रामीण इलाकों से हैं। इनमें दो देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव से हैं। जमालपुर में एक 65 वर्षीय व्यक्ति और दूसरा 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव मिला है। वहीं बिसंडा में एक 16 साल का लड़का व 38 स...
यूपी : बांदा DIG व कानपुर SSP समेत 15 IPS के तबादले

यूपी : बांदा DIG व कानपुर SSP समेत 15 IPS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में शनिवार शाम सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कानपुर समेत जिलों में लगातार बढ़ते अपराधों से नाराज सीएम योगी ने कई अफसरों पर गाज गिराई है। कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी को हटा दिया है। उनको झांसी का एसएसपी बनाया गया है। अब अलीगढ़ के डीआईजी डा. प्रीतिंदर सिंह को कानपुर का एसएसपी नियुक्त किया गया है। देर शाम हुए इन तबादलों से महकमे में खलबली मच गई। माना जा रहा है कि अभी आने वाले दिनों में कुछ और जिलों के पुलिस कप्तान बदले जा सकते हैं। जालौन-अलीगढ़ व लखीमपुर के भी बदले आज हुए तबादलों के क्रम में बांदा (चित्रकूटधाम मंडल) के डीआईजी दीपक कुमार को अयोध्या का डीआईजी/एसएसपी नियुक्त किया गया है। इसी तरह केंद्र से प्रतिनियुक्ति पर वापस लौट रहे के. सत्य नारायण को बांदा का डीआईजी नियुक्त किया गया है। बस्ती के डीआईजी भी बदले इसी क्रम में बस्ती के डीआईजी आशुतो...
लापरवाही पर नपे लखनऊ के CMO डा. नरेंद्र अग्रवाल, कई और अधिकारी बदले गए

लापरवाही पर नपे लखनऊ के CMO डा. नरेंद्र अग्रवाल, कई और अधिकारी बदले गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रही प्रदेश की राजधानी में स्थिति नियंत्रण के बाहर जा रही है। इसकी गाज आज लखनऊ के सीएमओ डा. नरेंद्र अग्रवाल पर गिरी। सरकार ने उनको हटा दिया है। दरअसल, डा. अग्रवाल की लगातार लापरवाही की शिकायतें थीं जिसके बाद आखिरकार उनको हटाना ही पड़ा। बता दें कि राजधानी में काफी संख्या में एक्टिव केस हैं। वहीं मई-जून में हालात ठीक थे लेकिन इसके बाद बिगड़ती चली गई। कोरोना के केस बढ़ते गए, यहां तक कि एक्टिव केस भी काफी ज्यादा हैं। डा. राजेंद्र सिंह बने नए सीएमओ अब लखनऊ के सीएमओ यानि मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर डा. राजेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। डा. सिंह अबतक लखनऊ में दीन दयाल उपाध्याय चिकितत्सालय (महानगर) में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यानि सीएमएस के पद पर तैनात थे। वहीं लखनऊ के सीएमओ रहे डा. अग्रवाल को अब लोकबंधु अस्पताल में तैनाती दी...
बांदा में महिला समेत इन इलाकों में 3 और कोरोना पाॅजिटिव मिले

बांदा में महिला समेत इन इलाकों में 3 और कोरोना पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शनिवार को जिले में 3 कोरोना पाॅजिटिव नए केस सामने आए हैं। साथ ही एक मरीज की पाॅजिटिव रिपोर्ट फिर से रिपीट हुई है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार रात आई जांच रिपोर्ट में 19 लोगों के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इसकी जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया है कि अब कुल कोरोना पाॅजिटिव की संख्या जिले में 231 पर पहुंच गई है। शहर के बन्यौटा की महिला भी शामिल बताया जाता है कि आज संक्रमित मिले तीन लोगों में बांदा शहर के बन्यौटा की रहने वाली एक 50 साल की महिला भी शामिल हैं। वहीं जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के एक 65 साल के बुजुर्ग तथा बिसंडा के भिटी गांव के 25 वर्षीय नईम खान की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पाॅजिटिव आई है। ये भी पढ़ेंः बांदा में 19 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, शहर के इस इलाके में सबसे ज्यादा..  वहीं अलीगंज की एक 50 साल की महिला...
UP Stf को बड़ी सफलता, मार गिराया 1 लाख का ईनामी बदमाश टिंकू कपाला

UP Stf को बड़ी सफलता, मार गिराया 1 लाख का ईनामी बदमाश टिंकू कपाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज शनिवार को राजधानी से सटे बाराबंकी जिले में यूपी एसटीएफ (UP STF) को बड़ी सफलता मिली। आईजी STF अमिताभ यश के निर्देशन में टीम ने मुठभेड़ में एक लाख का ईनामी बदमाश टिंकू कपाला मारा गया। यह मुठभेड़ सतरिख थाना क्षेत्र में हुई। उसके साथ एक और बदमाश मौजूद था जो भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस कांबिंग कर रही है। पुलिस को उसकी कई घटनाओं में तलाश थी। वह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना था। राजधानी समेत कई जगह लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका था। लखनऊ में ज्वैलर्स से लूट व डबल मर्डर में था वांटेड बताया जाता है कि राजधानी में एक ज्वैलर्स लूट और हत्याकांड में इस बदमाश की संलिप्तता थी। इस पर पुलिस ने एक लाख रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। बाराबंकी के एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि बदमाश टिंकू कपाला के खिलाफ कुल 27 मामले दर्ज हैं। ये भ...
बांदा में 19 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, शहर के इस इलाके में सबसे ज्यादा..

बांदा में 19 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, शहर के इस इलाके में सबसे ज्यादा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज शुक्रवार को देर शाम आई रिपोर्ट में 19 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। हालांकि, इनमें से एक रिपीट केस बताया जा रहा है। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि पाॅजिटिव आए मामलों में तीन बांदा के आवास विकास कालोनी-A ब्लाक के हैं। इनमें एक 39 साल की महिला, दूसरी 33 साल की महिला तथा एक 15 साल का लड़का है। इसी तरह जिले के कुसमा गांव के दो व्यक्ति भी हैं। इनमें एक 48 साल का शख्स और दूसरा 28 साल का युवक है। बदौसा के नई बाजार निवासी 40 साल के एक शख्स और 35 साल की एक महिला की कोरोना रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब कुल कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 219 पर पहुंच गई है। सबसे ज्यादा मामले बांदा सर्वोदय नगर के आज शाम आई जांच रिपोर्ट में सबसे ज्यादा मामले बांदा शहर के सर्वोदय नगर मोहल्ले के हैं। जहां 8 लोगों की को...
बांदाः दुर्घटनाओं में बालिका समेत 3 की दर्दनाक मौत

बांदाः दुर्घटनाओं में बालिका समेत 3 की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते 24 घंटे में अलग-अलग हादसों में एक बालिका समेत 3 लोगों की मौत हो गई। अपनों की मौत से परिवार के लोग बिलख उठे। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे हैं। हादसे के बाद दूसरे चालक वाहन समेत मौके से भाग निकले। सोनभद्र जिले के निवासी विनय (25) अपने साथी शिवकुमार (22) पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी मेजा रोड (प्रयागराज) के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से ग्वालियर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। बाद में एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो हाहाकार मच गया। भूरागढ़ के पास सुबह हुआ हादसा यह हादसा भूरागढ़ के पास केन पुल पर सामने से आ रही साइकिल से टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने एंबुलेंस से उनको जिला अस्पताल भिजवाया। वहां गंभीर हालत में विनय ने दम तोड़ दिया। घायल शिव...
बड़ी खबरः बांदा जेल से कैदी फरार, लखनऊ तक हड़कंप-DIG जांच को पहुंचे

बड़ी खबरः बांदा जेल से कैदी फरार, लखनऊ तक हड़कंप-DIG जांच को पहुंचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस की लापरवाही के मामले में अभी कुछ घंटे पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में एक आईपीएस अधिकारी को निलंबित किया है। इसी बीच बांदा में जेल पुलिस की लापरवाही की एक बड़ी घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। जेल से सुरक्षा चक्रव्यूह तोड़ते हुए कारागार से निरुद्ध हिस्ट्रीशीटर भाग निकला। इससे जेल अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। जेल अधिकारियों की ओर से फरार हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। डीआईजी ने जताई नाराजगी, बोले-लापरवाही हुई मामले की जांच करने लखनऊ से डीआईजी जेल बीआर वर्मा भी बांदा मंडल कारागार पहुंचे। लापरवाही बरतने पर एक जेलकर्मी को निलंबित कर दिया। तीन होमगार्डों के खिलाफ दंडनात्मक कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई है। जेल डीआईजी ने घटना पर नाराजगी जताई। कहा कि कैदी का भाग जाना दर्शाता है कि जेल कर्मियों से बड़ी लापरवाही हुई...
कानपुर में IPS अफसर, ASP समेत 4 अधिकारी सस्पेंड, अपहरणकांड में CM योगी की बड़ी कार्रवाई

कानपुर में IPS अफसर, ASP समेत 4 अधिकारी सस्पेंड, अपहरणकांड में CM योगी की बड़ी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः लगभग 28 दिन पहले लैब असिस्टेंट संजीत यादव के अपहरण और फिर हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी ने कानपुर में तैनात IPS अधिकारी अपर्णा गुप्ता, डिप्टी SP मनोज गुप्ता समेत 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने फिरौती के पैसे दिए गए हैं या नहीं, इसकी जांच कराने के आदेश दिए हैं। फिरौती की रकम दी या नहीं, होगी जांच यह जांच पीएचक्यू में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक वीपी जोगदंड को दी गई है। इसके अलावा बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत राय तथा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार को भी निलंबित कर दिया है। यह था पूरा मामला दरअसल, अपहरण के इस मामले में अपह्रत संजीत के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को 30 लाख रुपए फिरौती दिलाई थी। साथ ही यह आश्वासन दिया था कि जब अपहरणकर्ता फिरौती की रकम लेने आएंगे तो उनको ...
कानपुर संजीत अपहरणकांड का खुलासाः दोस्तों ने बर्थ-डे पार्टी के बहाने बुलाया, भागने पर की हत्या, फिर मांगी फिरौती

कानपुर संजीत अपहरणकांड का खुलासाः दोस्तों ने बर्थ-डे पार्टी के बहाने बुलाया, भागने पर की हत्या, फिर मांगी फिरौती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शुक्रवार सुबह कानपुर पुलिस के आईजी मोहित अग्रवाल और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बीते 28 दिनों से चर्चा का विषय बने पैथालॉजी कर्मी संजीत यादव के अपहरणकांड का दुखद खुलासा किया। संजीत का अपहरण उसी के दोस्तों ने जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर किया था। बाद में भागने की कोशिश करने पर संजीत की हत्या करके उसके शव को पांडु नदी में फेंक दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद परिवार को फिरौती की रकम के लिए फोन किया। एक महिला समेत अपहरणकांड में पांच दोस्त गिरफ्तार पुलिस ने अपने खुलासे में एक महिला समेत अपहरणकांड में शामिल पांच दोस्तों को मीडिया के सामने लाकर वारदात का खुलासा किया। उनसे पूछताछ के आधार पर पूरा घटनाक्रम भी बताया है। पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह पत्रकार वार्ता में एसएसपी दिनेश कुमार पी ने संजीत अपहरणकांड का खुलासा किया। बताया कि इस दौरान एक महिला समेत पां...