Monday, October 19सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

यूपी में 5 IAS के तबादले, दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं बांदा की डीएम

यूपी में 5 IAS के तबादले, दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं बांदा की डीएम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा जिलाधिकारी दीपा रंजन का तबादला हो गया है। उनकी जगह पर चर्चित आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल अब बांदा की जिलाधिकारी बनाई गई हैं। इसके साथ यूपी में कुल 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। बांदा की डीएम बनाई गईं दुर्गा शक्ति नागपाल अबतक विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश रही हैं। वह प्रदेश की काफी चर्चित अधिकारी रही हैं। आनंद कुमार सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद इसके अलावा विशेष सचिव खाद एवं रसद विभाग दिव्य प्रकाश गिरी को स्टॉप अफसर मुख्य सचिव उत्तर के पद पर भेजा गया है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी कैडर में वापस लौंटी संयुक्ता समद्दार को आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर बनाया गया है। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा नेता के 11 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या, प्रधानी चुनाव की रंजिश में वारदात   वहीं विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से न्याय...
हनुमान चालीसा बजाने पर पिटाई-तोड़फोड़ और धमकी, 2 नामजद समेत 12 पर मुकदमा

हनुमान चालीसा बजाने पर पिटाई-तोड़फोड़ और धमकी, 2 नामजद समेत 12 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में एक युवक ने हनुमान चालीसा बजाने पर दूसरे समुदाय के युवकों पर घर में घुसकर हमला करते हुए मारपीट-तोड़फोड़ करने के साथ धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दो नामजद समेत 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। अलीगंज के हाथीखाना की घटना घटना शहर के अलीगंज मोहल्ले के हाथीखाना की है। वहां कनवारा निवासी सिद्धांत तिवारी नाम का युवक अपनी बहन के घर रह रहा है। आज शाम को अपने गोदाम में रोजाना की तरह पूजा कर हनुमान चालीसा बजा रहा था। उसका आरोप है कि मोहल्ले के तौफीक, शानू समेत एक दर्जन लोगों ने आकर मारपीट की। मामले में पुलिस ने कही यह बात गोदाम में तोड़फोड़ भी की। धमकियां भी दीं। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम का कहन...
यूपी निकाय चुनाव : एक्टिव हुईं मायावती, लखनऊ में बुलाई जिलाध्यक्षों की खास बैठक

यूपी निकाय चुनाव : एक्टिव हुईं मायावती, लखनऊ में बुलाई जिलाध्यक्षों की खास बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती भी एक्टिव हो गई हैं। मायावती ने कल रविवार सुबह 11 बजे एक मंडल कोआर्डिनेटर और जिलाध्यक्षों की एक जरूरी बैठक लखनऊ पार्टी कार्यालय में बुलाई है। इस बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती यूपी के सभी जिलाध्यक्षों और मंडल प्रभारियों के साथ चुनावों की तैयारियों पर चर्चा और चिंतन करेंगी। इस बैठक को निकाय चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। बताते चलें कि 2017 निकाय चुनाव चुनाव में बसपा को मेरठ और अलीगढ़ मेयर सीट पर जीत मिली थी, जबकि सपा को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी। ये भी पढ़ें : यूपी में 5 IAS के तबादले, दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं बांदा की डीएम ये भी पढ़ें : कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अग्निकांड स्थल का दौरा, कहा- हम व्यापारियों के साथ  ...
बांदा : सुविख्यात कवि केदारनाथ अग्रवाल को किया याद

बांदा : सुविख्यात कवि केदारनाथ अग्रवाल को किया याद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : हिन्दी की प्रगतिशील काव्यधारा के सुविख्यात कवि केदारनाथ अग्रवाल को आज उनके जन्मदिन के मौके पर याद किया गया। जजी परिसर में लगी उनकी प्रतिमा पर अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनकी रचनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि साहित्य की दुनिया में उनका नाम हमेशा अमर रहेगा। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष राजेश दुबे, महासचिव ओमप्रकाश गौतम, महासचिव पूर्व सत्यदेव त्रिपाठी, सुधीर सिंह, मयंक खरे, राममिलन पटेल, आनंद सिंहा, अनूप राज सिंह, आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : BJP@Banda : चाटुकारों से घिरे जनप्रतिनिधि क्या जिता पाएंगे निकाय चुनाव..? ये भी पढ़ें : बांदा की डीएम बनीं दुर्गा शक्ति नागपाल, यूपी में 5 IAS के तबादले   ...
Banda : शैलवी, राधिका और अंजली ने मारी बाजी, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर कालेज का रिजल्ट..

Banda : शैलवी, राधिका और अंजली ने मारी बाजी, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर कालेज का रिजल्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सरस्वाती बालिका विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज का रिजल्ट आज घोषित हो गया। इस मौके पर केन-पथ स्थित कालेज में बच्चों को रिजल्ट दिया गया। मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हेमचन्द्र द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। अन्य अतिथियों में उमाशंकर, क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रमुख, आत्मानंद, प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत, ने सभी बच्चों को बैच अंलकरण कर श्रीफल एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने किया छात्राओं का सम्मान जूनियर वर्ग में शैलवी वैश्य तथा सीनियर वर्ग में राधिका त्रिपाठी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। कक्षा-6 में अंजली प्रजापति प्रथम, तेजल वर्मा द्वितीय व आर्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये भी पढ़ें : BJP@Banda : चाटुकारों से घिरे जनप्रतिनिधि क...
BJP@Banda : चाटुकारों से घिरे जनप्रतिनिधि क्या जिता पाएंगे निकाय चुनाव..?

BJP@Banda : चाटुकारों से घिरे जनप्रतिनिधि क्या जिता पाएंगे निकाय चुनाव..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल फुंक चुका है। सभी राजनीतिक दल अपना पूरा जोर इन चुनावों में लगाने वाले हैं। इसी क्रम में बुंदेलखंड के बांदा की बात करें तो सवाल उठता है कि चाटुकारों से घिरे रहने वाले जनप्रतिनिधि क्या निकाय चुनाव जिता पाएंगे..? दरअसल, बात जब लोकसभा और विधानसभा चुनावों की आती है तो मोदी-योगी के नाम पर लगभग एक तरफा चुनाव होते हैं। दोनों नेताओं को बुंदेलखंड की जनता खूब पसंद करती है। दोनों नेताओं का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है, लेकिन स्थानीय चुनाव, लोकल नेताओं यानी जनप्रतिनिधियों की साख पर निर्भर करता है। ऐसे में पुराना अनुभव भाजपा के लिए अच्छा नहीं है। लोकसभा और विधानसभा में चलता है मोदी-योगी का जादू, मगर.. इसकी वजह स्थानीय नेताओं की कम होती लोकप्रियता और जनता के बीच कमजोर पकड़ है। इस बात को आप इस तरह से समझ लीजिए। जल शक्ति विभाग के राज...
मामा पुल पर खड़ी है बाइक : इतना बोलकर नदी में कूदा युवक, पुलिस करा रही तलाश

मामा पुल पर खड़ी है बाइक : इतना बोलकर नदी में कूदा युवक, पुलिस करा रही तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक युवक ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। नदी में जाल भी डाला गया है। युवक ने नदी में कूदने से पहले अपने मामा को काल करके इसकी जानकारी दी। साथ ही बताया कि बाइक पुल पर खड़ी है और उसकी चाबी भी यहीं रखी है। जबतक परिवार के लोग वहां पहुंचे, युवक गुम हो चुका था। पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी है। पड़ोसी से विवाद के बाद घर से निकला था युवक जानकारी के अनुसार फतेहपुर के मीरपुर गांव के दीपक (19) पुत्र अशोक अपने ननिहाल चिल्ला थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में रहते हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि गुरुवार को उसका पड़ोस के एक युवक से विवाद हो गया। इसके बाद युवक नाराज होकर घर से चला गया। उसने चिल्ला पुल पर बाइक खड़ी की और मामा को बाइक और चाबी की जानकारी देने के बाद खुद के सुसाइड करने को लेकर जानकारी दी। ये भी पढ़ें : UP : पांच आईपीएस अफसरों...
UP : भाजपा नेता के 11 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या, प्रधानी चुनाव की रंजिश में वारदात

UP : भाजपा नेता के 11 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या, प्रधानी चुनाव की रंजिश में वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता के 11 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की यह वारदात एक दावत के दौरान हुई। दावत में उस समय भाजपा और उनका 11 साल का बेटा भी मौजूद था। इसी दौरान हत्या की यह वारदात हुई। पूरा मामला मैनपुरी जिले का है। जानकारी के अनुसार मैनपुरी जिले के मुड़ई गांव के रहने वाले भाजपा के जिला मंत्री सुखराम राजपूत गांव के पूर्व प्रधान रहे हैं। आज दावत में उनके साथ उनका मासूम बेटा सनी भी मौजूद था। प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हुई वारदात बताते हैं कि आरोपी अनुपम गुप्ता की पत्नी निकिता गुप्ता मौजूदा ग्राम प्रधान है। वर्ष 2021 में आरोपी की पत्नी चुनाव जीती थीं और सुखराम हार गए थे। इसी के बाद से दोनों में दुश्मनी चल रही थी। ये भी पढ़ें : UPPolice : यूपी के नए DGP बनेंगे IPS राजकुमार विश्वकर्मा बताते हैं कि गुरुवार रात अनुपम औ...
रामनवमी : जय श्री राम के जयघोष से गूंजा आसमान, जुलूस में हजारों श्रद्धालु की उमड़ी भीड़

रामनवमी : जय श्री राम के जयघोष से गूंजा आसमान, जुलूस में हजारों श्रद्धालु की उमड़ी भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : श्री राम जन्मोत्सव की धूम पूरे बांदा जिले में रही। मुख्यालय पर हजारों श्रद्धालुओं के जय श्री राम के जयघोष से पूरा आसमान गूंज उठा। सुंदर झांकियों के साथ शहर की मुख्य सड़कों से होता हुआ रामनवमी का जुलूस धूमधाम से निकला। राम भक्तों ने हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर झांकियों को सजा गगनभेदी नारे लगाए। जुलूस के नेतृत्व करते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी आगे-आगे चलते दिखाई दिए। वहीं तहसील मुख्यालयों पर भी जुलूस पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ निकाले गए। तिंदवारी, बबेरू और अतर्रा में भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी। पूरे के पूरे शहर भगवा रंग में रंगे नजर आए। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ महिला पदाधिकारी भी राम जन्मोत्सव के जुलूस में शामिल हुईँ। इसी तरह अतर्रा और बबेरू, तिंदवारी में भी रामनवमी का जुलूस पूरे श्रद...
UP : पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, डीजी जेल बदले

UP : पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, डीजी जेल बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : आईपीएस अधिकारी आरके विश्वकर्मा को कार्यवाहक डीजीपी बनाने के साथ यूपी सरकार ने पांच और सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को जिन अधिकारियों को बदला है उनमें डीजी जेल आनंद कुमार भी शामिल हैं। डीजी जेल आनंद कुमार को कोआपरेटिव भेज दिया गया है। एसएन साबत बने नए डीजी जेल डीजी पावर कार्पोरेशन एसएन साबत को नया डीजी जेल नियुक्त किया गया है। इसी तरह एडीजी प्रशांत कुमार को कानून व्यवस्था और अपराध के स्पेशल डीजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। वहीं डीजी सीबीसीआईडी विजय कुमार को निदेशक सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एडीजी क्राइम रहे एमके बशाल को स्पेशल डीजी पावर कार्पोरेशन बनाकर भेजा गया है। ये भी पढ़ें : कानपुर : हमराज कांप्लेक्स के टाॅवर में भीषण आग, बुझाने में जुटीं अग्निशमन गाड़ियां ...