Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में 5 IAS के तबादले, दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं बांदा की डीएम

Durga Shakti Nagpal became Banda DM, 5 IAS transferred including Deepa Ranjan

समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा जिलाधिकारी दीपा रंजन का तबादला हो गया है। उनकी जगह पर चर्चित आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल अब बांदा की जिलाधिकारी बनाई गई हैं। इसके साथ यूपी में कुल 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। बांदा की डीएम बनाई गईं दुर्गा शक्ति नागपाल अबतक विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश रही हैं। वह प्रदेश की काफी चर्चित अधिकारी रही हैं।

आनंद कुमार सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद

इसके अलावा विशेष सचिव खाद एवं रसद विभाग दिव्य प्रकाश गिरी को स्टॉप अफसर मुख्य सचिव उत्तर के पद पर भेजा गया है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी कैडर में वापस लौंटी संयुक्ता समद्दार को आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : UP : भाजपा नेता के 11 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या, प्रधानी चुनाव की रंजिश में वारदात  

वहीं विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से न्यायिक परिषद में ट्रांसफर को रद्द कर दिया गया है। विशेष सचिव संस्कृतिक विभाग के पद पर तैनात आईएएस आनंद कुमार को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, प्रयागराज के पद पर नियुक्त किया गया है।

यहां पढ़िए कौन हैं दुर्गा शक्ति नागपाल

दुर्गा शक्ति नागपाल यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद पंजाब कैडर में उनकी नियुक्ति हुई। ड्यूटी के डेढ़ साल में उन्होंने एक भूमि घोटाले का खुलासा किया था। फिर ग्रेटर नोएडा में रेत माफिया के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की थी। उनके पति भी प्रशासनिक अधिकारी हैं। आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल मूलरूप से छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की रहने वाली हैं। वह 2009 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।

ये भी पढ़ें : BJP@Banda : चाटुकारों से घिरे जनप्रतिनिधि क्या जिता पाएंगे निकाय चुनाव..?

ये भी पढ़ें : UP : पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, डीजी जेल बदले 

BJP@Banda : चाटुकारों से घिरे जनप्रतिनिधि क्या जिता पाएंगे निकाय चुनाव..?