Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

UP : भाजपा नेता के 11 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या, प्रधानी चुनाव की रंजिश में वारदात

UP : BJP leader's 11-year-old son shot dead, stir, read full news

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता के 11 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की यह वारदात एक दावत के दौरान हुई। दावत में उस समय भाजपा और उनका 11 साल का बेटा भी मौजूद था। इसी दौरान हत्या की यह वारदात हुई। पूरा मामला मैनपुरी जिले का है। जानकारी के अनुसार मैनपुरी जिले के मुड़ई गांव के रहने वाले भाजपा के जिला मंत्री सुखराम राजपूत गांव के पूर्व प्रधान रहे हैं। आज दावत में उनके साथ उनका मासूम बेटा सनी भी मौजूद था।

प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हुई वारदात

बताते हैं कि आरोपी अनुपम गुप्ता की पत्नी निकिता गुप्ता मौजूदा ग्राम प्रधान है। वर्ष 2021 में आरोपी की पत्नी चुनाव जीती थीं और सुखराम हार गए थे। इसी के बाद से दोनों में दुश्मनी चल रही थी।

ये भी पढ़ें : UPPolice : यूपी के नए DGP बनेंगे IPS राजकुमार विश्वकर्मा

बताते हैं कि गुरुवार रात अनुपम और सुखराम के बीच विवाद हो गया। दोनों गांव की एक दावत में मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी अनुपम गुप्ता ने पहले गालियां देते हुए विवाद शुरू किया।

आरोपी पिस्टल समेत गिरफ्तार, साथी फरार

इसके बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए दहशत फैला दी। गोली लगने से सुखराम के बेटे सनी की मौत हो गई। मौके पर पुलिस बल तैनात है। सूचना मिलने पर एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि दावत कार्यक्रम में विवाद के बाद घटना हुई है। आरोपी को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें : कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अग्निकांड स्थल का दौरा, कहा- हम व्यापारियों के साथ