Monday, October 19सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

Big Breaking : मुठभेड़ में ढेर हुआ अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम

Big Breaking : मुठभेड़ में ढेर हुआ अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उमेश पाल हत्याकांड में वांछित माफिया अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम आज एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गए। दोनों को एसटीएफ ने झांसी में एक मुठभेड़ में मार गिराया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। दोनों हत्याकांड के बाद से फरार थे। एसटीएफ और पुलिस की टीमें दोनों को लंबे समय से तलाश रही थी। इसकी जानकारी एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश ने दी। उन्होंने कहा है कि दोनों के पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं। ये भी पढ़ें : अतीक अहमद : बांदा से गुजरा चित्रकूट में रुका माफिया, सीतापुर में अशरफ..  ...
Corona : अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, CM Yogi ने टीम-9 के साथ की समीक्षा

Corona : अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, CM Yogi ने टीम-9 के साथ की समीक्षा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोरोना के नए मामलों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। सीएम योगी ने उच्चस्तरीय टीम-9 के अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। साथ ही जनहित में दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना के नए मामले आए हैं। देश में इस समय कुल 38 हजार एक्टिव केस हैं। हालांकि, यूपी में स्थिति नियंत्रित है। यूपी में मामले कम, लेकिन अलर्ट रहने की जरूरत विशेषज्ञों की सलाह पर अस्पतालों में मास्क अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश में 1791 एक्टिव केस हैं। अप्रैल में पॉजिटिविटी दर 0.65 प्रतिशत रही। इसके साथ ही लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, वाराणसी, आगरा और मेरठ में खास एहतियात रखने की जरूरत है। कोविड के हर संदिग्ध मरीज को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा देने की जरूरत है। बताते चलें कि उत्तर प...
DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने UPPSC 2022 की मेधावी आकांक्षा, वेद प्रकाश और प्रफुल्ल को किया सम्मानित

DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने UPPSC 2022 की मेधावी आकांक्षा, वेद प्रकाश और प्रफुल्ल को किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बांदा की होनहार बेटी को आकांक्षा बाजपेई को आज सम्मानित किया। साथ ही यूपीपीएससी की परीक्षा पास करने वाले अन्य मेधावियों को भी बधाइयां दीं। इनमें वेद प्रकाश सिंह, प्रफुल्ल मिश्रा शामिल रहे। जिलाधिकारी श्रीमति नागपाल ने सभी को उनकी सफलता के लिए शाबाशी भी दी। डीएम ने सभी से कहा कि इसी तरह मेहनत और लगन से काम करते हुए आगे बढ़ते रहें। डीएम ने सभी को दी बधाई जिलाधिकारी ने आज इन सभी को बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि अपने कार्यक्षेत्र में निरन्तर ऐसे ही लगन से सफलताओं को अर्जित करते हुए आगे बढते रहें। ये भी पढ़ें : अतीक अहमद : बांदा से गुजरा चित्रकूट में रुका माफिया, सीतापुर में अशरफ.. आपको बता दें कि बांदा के बदौसा के रहने वाले राजकुमार बाजपेई की बेटी आकांक्षा ने यूपीपीएससी 2022 की परीक्षा पास की है। अब वह पीसीएस अधिकारी बन गई हैं...
Banda : संजय मौर्या का था रेलवे पटरी पर मिला शव, बहन ने पहचाना..

Banda : संजय मौर्या का था रेलवे पटरी पर मिला शव, बहन ने पहचाना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रेलवे पटरी पर मिला शव जिले के अतर्रा कस्बे के संजय (21) पुत्र राकेश मौर्या का था। वह अतर्रा के सुदामापुरी के रहने वाले थे। मृतक की बहन प्रीति ने आज शव की पहचान की। बुधवार को शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया। दिल्ली से घर लौट रहा था युवक बताते चलें कि मंगलवार को एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के जरिए घरवालों को सूचना दी गई थी। इसके बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे। ये भी पढ़ें : बांदा में कपड़ा व्यापारी के बेटे ने सुसाइड की, वजह तलाश रही पुलिस   मृतक की बहन प्रीती ने शव को पहचान लिया। प्रीति ने बताया कि शव उनके भाई संजय का है। संजय माता-पिता के साथ दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते थे। वह अपने घर लौट रहे थे। आशंका है कि ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई है। मृतक के पास झांसी से बां...
बांदा में कपड़ा व्यापारी के बेटे ने सुसाइड की, वजह तलाश रही पुलिस

बांदा में कपड़ा व्यापारी के बेटे ने सुसाइड की, वजह तलाश रही पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक कपड़ा व्यापारी के बेटे ने सुसाइड कर ली। 30 साल के इस युवक ने घर में जहर खा लिया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान हालत गंभीर बनी रही। मेडिकल कालेज में बाद में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना का कारण जांच के बाद सामने आ सकेगा। उधर, परिवार में घटना से कोहराम मचा है। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा भी जानकारी के अनुसार गिरवां क्षेत्र के बनसखा के रहने वाले तरुण उर्फ नवल (30) पुत्र रामदयाल ने दोपहर में घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ये भी पढ़ें : अतीक अहमद : बांदा से गुजरा चित्रकूट में रुका माफिया, सीतापुर में अशरफ.. वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता का कहना है कि उनकी खुरहंड रेलवे स्टेशन क...
अतीक अहमद : बांदा से गुजरा चित्रकूट में रुका माफिया, सीतापुर में अशरफ..

अतीक अहमद : बांदा से गुजरा चित्रकूट में रुका माफिया, सीतापुर में अशरफ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल (गुजरात) से प्रयागराज जेल ले जाया जा रहा है। भारी सुरक्षा के बीच उसका काफिला आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बांदा होकर गुजरा। इसके बाद चित्रकूट पहुंचा। वहां मऊ थाने में यह काफिला 10 मिनट के लिए रुका। चित्रकूट में रुककर आगे बढ़ा काफिला उधर, अतीक के भाई अशरफ को भी बरेली से प्रयागराज ले जाया जा रहा है। अशरफ का काफिला कुछ देर के लिए सीतापुर जिले में रुका। दोनों को कल प्रयागराज कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है। बांदा से काफिला गुजरा तो चित्रकूट के मऊ थाने में 10 मिनट के लिए रुका। वहां से बरगढ़ होते हुए प्रयागराज के लिए निकल गया।  इस दौरान बुंदेलखंड के सभी जिलों की पुलिस अलर्ट रही। ये भी पढ़ें : माफिया अतीक अहमद को गुजरात से लेकर निकली प्रयागराज पुलिस ये भी पढ़ें : UP : मुठभेड़ में ढाई लाख...
UP : मुठभेड़ में ढाई लाख का इनामी बदमाश ढेर, पांच पुलिसकर्मी घायल

UP : मुठभेड़ में ढाई लाख का इनामी बदमाश ढेर, पांच पुलिसकर्मी घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में बीती रात एक ढाई लाख का खतरनाक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। पांच पुलिस कर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। मुठभेड़ बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार राना नंगला गांव का रहने वाला ढाई लाख का शातिर बदमाश आदित्य राणा मंगलवार रात स्योहारा के जंगल में मौजूद था। पुलिस ने सूचना पर उसे घेर लिया। अस्पताल ले जाए गए सभी घायल एसपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। बताते हैं कि पुलिस और बदमाश के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस की जवाबी गोली लगने से बदमाश आदित्य घायल हो गया। साथ ही 5 पुलिस कर्मी भी उसकी गोली से घायल हुए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। बदमाश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार आदित्य 23 अगस्त 2022 को बिजनौर पेशी से लखनऊ जेल जाते समय शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी से बाग निकला था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। ...
UPPSC 2022 : बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा चयन के बाद घर लौंटी, दिया यह संदेश..

UPPSC 2022 : बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा चयन के बाद घर लौंटी, दिया यह संदेश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आपकी सोच ही आपको आगे बढ़ा सकती है। आत्मविश्वास है जो आपको सफलता दिला सकता है। संघर्ष शुरू से था, लेकिन पिता के आशीर्वाद और उनके सहयोग से ही आज इस मुकाम तक पहुंची हूं। ये बातें बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा बाजपेई ने कहीं। हाल ही में उनका चयन यूपीपीएससी में हुआ है। आकांक्षा चयन के बाद पहली बार अपने घर पहुंचीं। उनका परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों ने भी स्वागत किया। परिवार व आसपास के लोगों में खुशियां बांदा के बदौसा कस्बे की रहने वालीं आकांक्षा स्वंत्रता संग्राम सेनानी की पौत्री और अधिवक्ता राजकुमार बाजपेई की बेटी हैं। हाल में उन्होंने यूपीपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनका चयन जिला श्रम व रोजगार अधिकारी पद पर हुआ है। बेटी के चयन पर माता-पिता ने बेटी को गले लगाकर आशीर्वाद दिया। क्षेत्र के लोगों में रमा शंकर सैनी, कन्हैया श्रीवास्तव, धर्मेंद्र गर्ग, राम प्रका...
यूपी निकाय चुनाव : बसपा ने चला बड़ा दांव, सहारनपुर में खदीजा मसूद को बनाया प्रत्याशी

यूपी निकाय चुनाव : बसपा ने चला बड़ा दांव, सहारनपुर में खदीजा मसूद को बनाया प्रत्याशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : पश्चिमी यूपी में बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा दांव चला है। सहारनपुर मेयर सीट से इमरान मसूद की भाभी खदीजा मसूद को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। दरअसल, खदीजा मसूद क्षेत्र के पूर्व विधायक इमरान मसूद की समधन भी लगती हैं। आज इसकी घोषणा बसपा नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद के घर हुई पत्रकारवार्ता में पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने दी। पूर्व मंत्री रशीद मसूद की पुत्रवधू हैं खदीजा सहारनपुर से मेयर पद सीट पर खदीजा मसूद बसपा प्रत्याशी होंगी। खदीजा पूर्व मंत्री रशीद मसूद की पुत्रवधू हैं। साथ ही शाजान मसूद की पत्नी हैं। इमरान मसूद की समधन भी हैं। शमसुद्दीन राइन का कहना है कि प्रत्याशियों की घोषणा की शुरूआत सहारनपुर से की है। कहा कि बसपा पूरी मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : आपके जिले में कब ह...
महिला होमगार्ड का फांसी पर लटकता मिला शव, पति व बेटे ने की थी पिटाई

महिला होमगार्ड का फांसी पर लटकता मिला शव, पति व बेटे ने की थी पिटाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रुपए के लिए पति और बेटा दरिंदगी पर उतर आए। पति ने बेटे के साथ मिलकर महिला होमगार्ड की बेरहमी से पिटाई की। महिला होमगार्ड को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले को 151 में कार्रवाई कर निपटा दिया। थाने से लौटकर पति ने फिर पत्नी से विवाद किया। आज महिला होमगार्ड का शव फांसी पर लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया घटना आत्महत्या की लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। तिंदवारी में घर, शहर कोतवाली में थी ड्यूटी जानकारी के अनुसार बांदा के तिंदवारी क्षेत्र के बहिंगा गांव के मजरा सहिंगा की रहने वाली जमुना देवी (55) पत्नी जगजीत विश्वकर्मा होमगार्ड थीं। इन दिनों उनकी ड्यूटी बांदा शहर कोतवाली में चल रही थी। आज मंगलवार सुबह उनका शव घर में फांसी पर लटकता मिला। ये भी पढ़ें : माफिया अतीक अहमद को गुजरात से लेकर निकली प्रयागराज प...