Tuesday, October 20सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

Breaking : बांदा में बस पलटने से 20 यात्री घायल, सभी जिला अस्पताल में..

Breaking : बांदा में बस पलटने से 20 यात्री घायल, सभी जिला अस्पताल में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट बस पलटने से 20 लोग घायल हो गए। यह बस मध्यप्रदेश के छतरपुर जिल के लौढ़ी से यात्रियों को लेकर बांदा के लिए निकली थी। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे के आसपास मटौंध और चमराह के बीच एक बाइक को बचाने में अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सड़क किनारे जाकर पलट गई। इससे बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलसि ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां सभी का इलाज किया जा रहा है। ये भी पढ़ें : यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा : एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, शादी में जा रहे थे सभी  ...
UPNews : आजम खान के करीबी रिटायर्ड CO आले हसन गिरफ्तार, ये हैं आरोप..

UPNews : आजम खान के करीबी रिटायर्ड CO आले हसन गिरफ्तार, ये हैं आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा सरकार में मंत्री आजम खान के करीबी रहे रामपुर के पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजीमनगर पुलिस ने गिरफ्तारी की यह कार्रवाई की है। बताते चलें कि आले हसन आजम के साथ कई मुकदमों में नामजद आरोपी हैं। खास बात यह है कि आले हसन, पूर्व मंत्री आजम के इतने करीबी थे कि जब भी यूपी में सपा सरकार रही आले की तैनाती रामपुर में ही रही। किसानों को धमकाकर जबरन बैनामे कराने के आरोप इंस्पेक्टर रहते आले हसन को सिविल लाइंस का कोतवाल बनाया गया। फिर सीओ के तौर पर प्रोन्नति होने पर उन्हें सीओ सिटी बनाया गया। सेवानिवृत्ति होने पर आजम ने उन्हें अपनी जौहर यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी अफसर बनाया। ये भी पढ़ें : यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा : एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, शादी में जा रहे थे सभी   आजम के खिलाफ वर्ष 2019 में अजीमनगर थाने में आलियागंज गांव...
यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा : एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, शादी में जा रहे थे सभी

यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा : एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, शादी में जा रहे थे सभी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कैंटर और टाटा मैजिक गाड़ी में ट्ककर हो गई। टाटा मैजिक में सवार सभी लोग अपनी बुआ की बेटी की शादी में जा रहे थे। मरने वालों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। हादसा मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र में अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर रविवार को हुआ। भगतपुर क्षेत्र में कैंटर और टाटा मैजिक में टक्कर जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र में अलीगंज-दलपतपुर रोड पर आज दोपहर करीब डेढ़ बजे खैरखाता गांव के पास ओवरटेकिंग में सामने से आ रहे टाटा मैजिक ने कैंटर को टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : Breaking : बारातियों की बस पलटने से 5 की मौत, 17 लोग घायल हादसे में टाटा मैजिक के चालक समेत 10 लोगों की जान चली गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों ही वाहन स...
बांदा में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

बांदा में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद तंग आकर खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से तमंचा और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन घटना का कारण पत्नी से कलह-कलेश बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज रविवार को चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव के रहने वाले अवधेश (40) पुत्र दीवान सिंह ने दोपहर में तमंचे से खुद को गोली मार ली। उसने ट्यूबवेल पर पहले तमंचे से हवाई फायर किया। इसके बाद दूसरी गोली अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर चलाई। गोली लगते ही खून से लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर पास में काम कर रहे रामआश्रय मौके पर पहुंचे और परिवार को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ये भी पढ़ें : ज्य...
ज्यादा शराब ने ली जान, झाड़-फूंक कराते रहे परिजन-डाक्टरों ने किया मृत घोषित

ज्यादा शराब ने ली जान, झाड़-फूंक कराते रहे परिजन-डाक्टरों ने किया मृत घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक व्यक्ति की ज्यादा नशा करने से मौत हो गई। दरअसल, इस व्यक्ति ने जरूरत से ज्यादा शराब पी ली। इसके बाद अचेत हो गया। परिवार के लोग उसकी झाड़-फूंक कराने लगे। उसकी हालत बिगड़ती रही। काफी देर से डाक्टरों के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने देखते ही मौत हो गई। घटना अतर्रा थाना क्षेत्र की है। डाक्टरों के पास ले जाने में की देरी जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में शराब पीने से अचेत हुए अधेड़ की उपचार में देरी होने के कारण मौत हो गई। कई घंटों की झाड़-फूंक के बाद परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारीके अनुसार तुर्रा गांव के बरातीलाल (42) शनिवार रात अचेतावस्था में स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। ये भी पढ़ें : दरिंदगी : नाव में नाबालिग से गैंगरेप, प्रेमी के साथ गई थी घूमने-पांच गिरफ्तार वहां तैनात डॉ. अरविंद ने उसे मृत घोषित कर दिया...
Breaking : बारातियों की बस पलटने से 5 की मौत, 17 लोग घायल

Breaking : बारातियों की बस पलटने से 5 की मौत, 17 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : जालौन जिले के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा में देर रात बड़ा हादसा हो गया। बारातियों की बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग 17 बाराती घायल बताए जा रहे हैं। हादसा शनिवार रात कीब ढाई बजे हुआ। बताते हैं कि एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बारात की बस पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसपी डॉक्टर ईरज राजा भी मौके पर पहुंचे हैं। बारातियों को ले जा रही थी बस जानकारी के अनुसार जिले के थाना रेंढर के मड़ैला गांव से बरातियों को लेकर एक बस रामपुरा के ग्राम दुतावली पहुंची थी। वहां से शादी की रस्में पूरी कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गोपालपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन की बस से टक्कर हो गई। इसके बाद बस पलट गई। बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग 17 घायल बताए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें : दरिंदगी : नाव में नाबालिग से गैंगरे...
यूपी निकाय चुनाव : BJP ने 13 और बागी पार्टी से निकाले, 3 निवर्तमान चेयरमैन..

यूपी निकाय चुनाव : BJP ने 13 और बागी पार्टी से निकाले, 3 निवर्तमान चेयरमैन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी का बागी नेताओं के खिलाफ सख्त एक्शन जारी है। बीजेपी ने आज 3 निवर्तमान चेयरमैन समेत 13 और बागी नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। निकाले गए नेताओं के नाम की सूची भी जिलाध्यक्ष ने जारी कर दी है। मामला पीलीभीत जिले का है। पार्टी के इस एक्शन से खलबली मच गई है। हालांकि, इससे पहले भी कई जिलों में बागियों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कई नेता जानकारी के अनुसार पीलीभीत नगर पालिका की निवर्तमान चेयरमैन विमला जायसवाल, उनके पति प्रभात जायसवाल, अवनेश कौशिक, उनकी पत्नी प्रियंका कौशिक समेत 13 बागियों को पार्टी से निकाला है। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज, यह है पूरा मामला… बताते चलें कि विमला व प्रियंका दोनों ही निर्दलीय उम्मीदार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं।...
बिंदुवार पढ़िए ! बांदा DM के निष्पक्ष चुनाव के लिए ये सख्त निर्देश..

बिंदुवार पढ़िए ! बांदा DM के निष्पक्ष चुनाव के लिए ये सख्त निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा : जिले में निकाय चुनाव को कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में प्रशासनिक तैयारियां भी रफ्तार पकड़ चुकी हैं। जिला निवार्चन अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव कराने के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। डीएम ने दिए ये जरूरी निर्देश जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने बूथों का दौरा कर रूट व अन्य व्यवस्थाएं ठीक करा लें। मतदान के दिन सभी अधिकारी समय से मतदान स्थल पहुंचे। मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई चुनाव बूथ नहीं लगाया जाएगा। कोई भी एजेन्ट मोबाइल लेकर मतदान केंद्र के भीतर नहीं जाएगा। चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखे। एक-दूसरे के मोबाइल नंबर अपने पास रखें। मतदान ...
दरिंदगी : नाव में नाबालिग से गैंगरेप, प्रेमी के साथ गई थी घूमने-पांच गिरफ्तार

दरिंदगी : नाव में नाबालिग से गैंगरेप, प्रेमी के साथ गई थी घूमने-पांच गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में एक नाबालिग लड़की से नाव में पांच लोगों ने गैंगरेप किया। यह लड़की अपने प्रेमी के साथ घूमने निकली थी। इसी बीच पांच लोग उसे नाव में बैठाकर ले गए। फिर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। किसी तरह वापस पहुंची पीड़िता ने परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को जेल भेजा जा रहा है। भरतघाट के पास घटना से सनसनी जानकारी के अनुसार गैंगरेप की यह वारदात चित्रकूट (एमपी) जिले में नयागांव थाना क्षेत्र के भरत घाट के पास हुई। बताते हैं कि नयागांव क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की घर से अपने नाबालिग दोस्त के साथ घूमने के लिए निकली थी। काफी की मिन्नतें, नहीं माने आरोपी दोनों बीती देर शाम को रामघाट होते हुए भरत घाट पहुंचे। युवती ने पुलिस को बताया कि ...
अदालत : जिपं सदस्य श्वेता की मौत के मामले में पति दीपक हत्या के आरोपों से बरी

अदालत : जिपं सदस्य श्वेता की मौत के मामले में पति दीपक हत्या के आरोपों से बरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के बहुचर्चित जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के मामले में उनके पति दीपक सिंह गौर को अदालत ने हत्या के आरोपों से बरी कर दिया है। साक्ष्यों का अवलोकन करने और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया है।  दरअसल, बीते साल 27 अप्रैल 2022 को जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कोतवाली पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला था। श्वेता के भाई ने अपने जीजा व उनके परिवार के लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया था। हालांकि, पुलिस विवेचना में दीपक के पिता रिटायर्ड डीआईजी राजबहादुर सिंह, सास और बड़े भाई आरोपों से बाहर हो गए थे। पति को पुलिस ने घटना के दो दिन बाद 29 अप्रैल 2022 गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अब क्या कहते हैं दीपक पत्नी की मौत के बाद हत्या के आरोपों में फंसे दीपक को अदा...