Monday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में बस पलटने से 20 यात्री घायल, सभी जिला अस्पताल में..

Bus overturns in Banda, 20 people injured, many in critical condition

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट बस पलटने से 20 लोग घायल हो गए। यह बस मध्यप्रदेश के छतरपुर जिल के लौढ़ी से यात्रियों को लेकर बांदा के लिए निकली थी। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे के आसपास मटौंध और चमराह के बीच एक बाइक को बचाने में अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सड़क किनारे जाकर पलट गई। इससे बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलसि ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा : एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, शादी में जा रहे थे सभी