Friday, October 2सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बांदा में आंधी का कहर, दो की मौत-विद्युत व्यवस्था ठप-जनजीवन अस्त-व्यस्त

बांदा में आंधी का कहर, दो की मौत-विद्युत व्यवस्था ठप-जनजीवन अस्त-व्यस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में देर रात आंधी का कहर बरपा। मौसम ने तेजी से करवट बदली। रात लगभग 12 बजे शुरू हुई तेज हवाओं के साथ आंधी ने कहर बरपाते हुए रात 3 बजे तक जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।90 किमी की रफ्तार से चलीं तूफानी हवाओं से दर्जनों पेड़, विद्युत पोल और ट्रांसफामर्र धराशाई हो गए। जिले की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। मार्ग अवरुद्ध हो गए। 12 बजे से 3 बजे तक आंधी-तूफान इससे पहले रात 12 बजे लोगों के मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज भी आया। फिर आंधी से जिले के लोगों को भारी नुकसान हुआ। मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में भी कई प्रमुख मार्गों पर पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हुए। जनजीवन व्यवस्थित करने के लिए विद्युत विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। ग्रामीण इलाकों में लोगों के घरों के छप्पर आंधी में उड़ गए। ये भी पढ़ें: एमपी ...
हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे

हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले में निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग पुल के नीचे दबे हुए हैं। मृतकों में चार लोग बांदा जिले के भूरागढ़ और चिल्ला के रहने वाले हैं। मौके पर आधिकारियों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया है। पुल के नीचे फंसे 3 लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हमीरपुर के मवई जार में हो रहा है पुल का निर्माण दरअसल, हमीरपुर में मवई जार को कुरारा से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। बीती देर रात यह पुल ढह गया। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि पुल किन कारणों के चलते ढहा है। मृतकों में चार बांदा जिले के रहने वाले हैं। वहीं मलबे में फंसे तीन युवक भी बांदा के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुल ढहने से इन लोगों की हुई मौत - लोकेंद्र निषाद (22) निवासी चिल्ला, बांदा। - कुलदीप (20) निषाद निवासी चिल्ला, बांदा। - सा...
एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले..

एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एमपी से यूपी बिना नंबर प्लेट वाले सैकड़ों मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक दौड़ लगा रहे हैं। इन ओवरलोड ट्रकों की इतने बड़े पैमाने पर यूपी में एंट्री चौंकाने वाली है। यूपी सरकार लगातार बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों और खनन ओवरलोडिंग पर सख्ती के निर्देश दे रही है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश के माफियाओं द्वारा ओवरलोडिंग का खेल खेला जा रहा है। दूसरे प्रदेश के ओवरलोड ट्रकों की एंट्री से बांदा आरटीओ विभाग के अधिकारियों और सीमावर्ती थानों की पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। योगी सरकार की सख्ती के बावजूद बांदा के अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। सरकार की सख्ती के बावजूद एमपी के माफिया बेलगाम सूत्रों का कहना है कि रोजाना बांदा के गिरवां और मटौध थाना क्षेत्र से लगभग 300 सौ खनन के ट्रकों की एंट्री होती है। खनन का कोई ट्रक बिना ओवरलोड नहीं जाता। इनमें कुछ को छोड़ दें तो ज्यादातर बिना नंबर ...
बांदा में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, भाई ने बताई यह वजह..

बांदा में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, भाई ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव की है। गुरुवार सुबह युवक का शव खेत में पेड़ से लटकता मिला। घटना से परिवार में लोग बेहाल हो गए। परिजनों का कहना है कि मृतक युवक केसीसी लोन के कर्ज को लेकर परेशान थे। उधर, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। भाई ने बताया कर्ज को वजह मृतक के भाई अनिल तिवारी का कहना है कि उनके भाई विनोद तिवारी ने लगभग चार साल पहले बैंक से केसीसी से ढाई लाख रुपए लोन लिया था। ये भी पढ़ें: बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन! बीते कुछ साल से प्राकृतिक आपदा में लगातार फसल खराब हो रही थी। इस कारण समय पर बैंक का कर्ज चुकाया नहीं जा सका। मृतक के भाई का आरोप है कि बैंक वाले लगातार जमीन नीलामी का नोटिस दे रहे थे। इससे तनाव में आकर ...
बांदा में कार हादसा, ससुराल से लौट रहे युवक की मौत-एक अन्य घायल

बांदा में कार हादसा, ससुराल से लौट रहे युवक की मौत-एक अन्य घायल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक कार हादसा हो गया। कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे कार सवार युवक की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह कार हादसा बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के झझरीपुरवा के पास हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। जसपुरा थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना जानकारी के अनुसार, जसपुरा थाना क्षेत्र के नकटी पोखरी गड़रिया के रामप्रकाश निषाद के बेटे कुलदीप (25) ससुराल गए थे। आज सुबह वह अपनी ससुराल में रहने वाले रामबाबू के साथ घर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: हमीरपुर में दर्दनाक घटना, तालाब में डूबने से 3 बालकों की मौत इसी दौरान रास्ते में झझरीपुरवा के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। इसके बाद किनारे खंती में पलट गई। कार चला रहे कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामबा...
यूपी में भाजपा ने 5 जिलाध्यक्ष किए घोषित, वाराणसी में रामसकल और गोरखपुर में रमेश प्रसाद..

यूपी में भाजपा ने 5 जिलाध्यक्ष किए घोषित, वाराणसी में रामसकल और गोरखपुर में रमेश प्रसाद..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो, लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को यूपी के शेष बचे 5 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इन पांच में भाजपा के अंबेडकरनगर, वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर महानगर और देवरिया के जिलाध्यक्ष शामिल हैं। बताते चलें कि इन जिलाध्यक्षों की घोषणा का लंबे समय से इंतजार था। देवरिया में काली प्रसाद, गोरखपुर में रमेश गुप्ता नए जिलाध्यक्षों में दिलीप देव पटेल को अंबेडकरनगर, राम सकल पटेल को वाराणसी, रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर महानगर, काशी नाथ सिंह को चंदौली तथा काली प्रसाद को देवरिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ये भी पढ़ें: बीजेपी ने चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदले, इन नए के नामों का ऐलान.. बताते चलें कि उत्तर प्रदेश भाजपा अपने प्रदेश संगठन में भी जल्द परिर्वतन की घोषणा कर सकता है। आज घोषित पांच जिलाध्यक्षों में भाजपा की रणनीति सपा के पीडीए ...
बीजेपी ने चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदले, इन नए के नामों का ऐलान..

बीजेपी ने चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदले, इन नए के नामों का ऐलान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
  समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): भारतीय जनता पार्टी ने बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव किया है। भाजपा ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं। इनमें दिल्ली, हरियाणा, त्रिपुरा और पंजाब शामिल हैं। दिल्ली के अध्यक्ष बने केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा भाजपा हाईकमान ने दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को बनाया है। वहीं सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का प्रदेश बनाया गया है। ये भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री शामिल, एक महिला भी..पढ़ें कौन क्या बना इसी तरह डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। इसी क्रम में अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी: भाजपा संगठन में 2027 से पहले बड़े बदलाव की तैयारी-यह योजना..  https://samarneetinews.com/up-b...
बांदा में बड़ा हादसा, खनन के ट्रक ने साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को कुचलकर ई-रिक्शा को रौंदा-पांच की मौत

बांदा में बड़ा हादसा, खनन के ट्रक ने साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को कुचलकर ई-रिक्शा को रौंदा-पांच की मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बांदा में आज बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। गिरवां थाना क्षेत्र में खुरहंड गांव की ओर से जा रहे खनन के ओवरलोड ट्रक ने साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को रौंद दिया। इसके बाद आगे जा रहे ई-रिक्शा को रौंद डाला। ई-रिक्शा सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में रिटायर्ड शिक्षक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। देर शाम तक जाम लगा रहा। डीआईजी राजेश एस., डीएम अमित आसेरी, एएएसपी शिवराज ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत किया। कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने लगाया जाम घटना के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। जानकारी के अनुसार, बिसंडा के घूरी गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर प्रसाद (62) बुधवार को अपनी पेंशन क...
राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े रियल स्टेट कारोबारी की गोलियों से भूनकर हत्या

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े रियल स्टेट कारोबारी की गोलियों से भूनकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज एक रियल स्टेट कारोबारी की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। कारोबारी की हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस की कई टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी हैं। डीसीपी साउथ अमित आनंद समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। दिनदहाड़े वारदात से इलाके में सनसनी   डीसीपी साउथ का कहना है कि संदीप सिंह (41) मौजूदा समय में पीजीआई के वृंदावन कालिंदी पार्क के पास किराये पर रहते हैं। कल्ली पश्चिम इलाके में उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का आफिस है। ये भी पढ़ें: लखनऊ: रियल एस्टेट कारोबारी ने 11वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड, IPL सट्टे में.. आज एक बदमाश सफेद गमछा लपेटे वहां पहुंचा और संदीप को एक के बाद एक ताबड़तोड़ तीन गोलियों मारीं। हत्यारे ने एक गोली कारोबारी के सीने में और एक पे...
अखिलेश यादव बोले, ‘भाजपा को जनता अगले चुनाव में धो-पटककर सुखा देगी’

अखिलेश यादव बोले, ‘भाजपा को जनता अगले चुनाव में धो-पटककर सुखा देगी’

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। एक्स हैंडल पर सपा मुखिया अखिलेश ने पोस्ट की है कि 'अगले चुनाव में जनता भाजपा को धो-पटककर सुखा देगी। शुक्र है उप्र के असफल मुख्यमंत्री जी ने ये नहीं कहा कि इस महाविद्युत आपदा के पीछे दिल्ली वालों के भेजे दूत की साजिश है।' बिजली समस्या को लेकर कसा तंज इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने लिखा है कि 'ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते नहीं हैं या फिर बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके कंधे पर हाथ रखकर एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए।' ये भी पढ़ें: यूपी में जल्द बारिश-पश्चिमी यूपी में ओले-बांदा 47.8°C सबसे गर्म-बुंदेलखंड गर्मी से बेहाल 'जनता को आपकी आपसी गर्माहट से राहत मिल जाएगी। लिखा है कि भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर ...