Thursday, October 1सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

मौसम: यूपी में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम: यूपी में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: दो दिनों से लगातार बुंदेलखंड और मध्य यूपी में बारिश हो रही है। इससे इन इलाकों में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। लखनऊ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का रेड अलर्ट वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 24 घंटों में यूपी के 7 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इन आठ जिलों में झांसी, बांदा, महोबा, हमीरपुर, इटावा, औरेया, जालौन शामिल हैं। ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भीषण बारिश से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए इटावा, औरेया, बांदा, जालौन, महोबा, हमीरपुर, झांसी में भारी बारिश का रेड अलर्ट क...
Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें

Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी कैबिनेट की एक अहम बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 27 प्रस्ताव पेश किए गए। इनमें बुजुर्ग महिलाओं को फ्री यात्रा, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से झांसी तक 4 लेन विस्तार और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे फैसले शामिल हैं। यूपी कैबिनेट के 5 बड़े फैसलों के बारे में आपको भी जानना चाहिए। यहां बिंदुवार पढ़िए..  बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से झांसी तक लिंक एक्सप्रेसवे: यूपी कैबिनेट ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से झांसी तक करीब 106 किमी लंबे फोरलेन एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी है। इसमें करीब 7,968 करोड़ रुपए की लागत आएगी। बिजनौर से गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार: यूपी सरकार ने पश्चिमी यूपी में बिजनौर से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसकी अनुमानित लागत करीब 10,761 करोड़ रुपए आएगी। अहिल्या बाई मातृशक्ति योजना हुई लागू: यूप...
दर्दनाक: बांदा में दीवार गिरने से पिता और बेटी की मौत, मां-बेटी गंभीर

दर्दनाक: बांदा में दीवार गिरने से पिता और बेटी की मौत, मां-बेटी गंभीर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। बीती रात बबेरू थाना क्षेत्र के तराया गांव में पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से पिता और बेटी की मौत हो गई। मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ बबेरू श्रीकांत त्रिपाठी ने घटना की पुष्टि की है। पिता-बेटी की मौत से परिवार में कोहराम उनका कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बबेरू क्षेत्र के तराया गांव निवासी राजेश सिंह (40) बीती रात अपनी पत्नी सावित्री देवी (35) और दो बेटियों के साथ घर में थे। ये भी पढ़ें: सावधान रहें! बांदा में भारी बारिश की चेतावनी-जिला प्रशासन बेफिक्र बताते हैं कि इसी दौरान पड़ोसी की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। इसके दबाव में राजेश सिंह की दीवार भी गिर गई। बताया जाता है कि वह, उनकी पत्नी सावित्री और छह माह की मासूम समेत दो बेटियां घायल ...
बांदा: घर में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, हथियारों के जखीरे संग दो गिरफ्तार

बांदा: घर में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, हथियारों के जखीरे संग दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में बांदा पुलिस ने को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। नरैनी सीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एक घर पर छापा मारा। वहां दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कई तमंचे, कारतूस, अर्द्धनिर्मित असलहे और उपकरण बरामद किए हैं। बताते हैं कि घर में ही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। नरैनी पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ जानकारी के अनुसार, नरैनी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मोतियारी के बाहर कुछ लोग घर में अवैध शस्त्र बनाते हैं। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने तत्काल पुलिस टीमें गठित कर वहां छापेमारी कराई। वहां से दो अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों की पहचान नरैनी के मोतियारी गांव के रामस्वरूप उर्फ मुल्ला तथा मध्य प्...
बांदा में दर्दनाक घटना, दो महिलाओं समेत तीन की डूबकर मौत

बांदा में दर्दनाक घटना, दो महिलाओं समेत तीन की डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज मंगलवार को बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। नाला पार करते समय दो महिलाओं समेत तीन की डूबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना उस समय हुई जब सभी लोग नाला पार कर रहे थे। बरसाती नाले में बहाव काफी तेज हो गया था। इसी दौरान तीनों उसमें डूब गए। गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव बाहर निकाले गए। जानकारी के अनुसार, मरका थाना के गुजैनी गांव के रामकरण यादव की पत्नी कुसुम (32), फूलचंद की पत्नी सियारानी (52) चारा लेकर लौट रही थीं। उनके साथ युवक कोमल (33) भी थे। आज शाम लगभग साढ़े 6 बजे नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: सावधान रहें! बांदा में भारी बारिश की चेताव...
बांदा में फायरिंग, भाइयों में आपसी विवाद में चली गोली, एक कानपुर रेफर

बांदा में फायरिंग, भाइयों में आपसी विवाद में चली गोली, एक कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में भाइयों के बीच विवाद हो गया। बबेरू के फफूंद गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने तमंचे से चचेरे भाई को गोली मार दी। गोली चलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घायल को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार वहां से पहले बांदा मेडिकल काॅलेज और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया। बबेरू सीओ ने इसकी पुष्टि की है। सीओ बबेरू का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली चलाने में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हो गया है। सीओ ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, बरसाती नाले में डूबे दो बच्चे, एक की गई जान https://samarneetinews.com/banda-heavy-rain-alert/  ...
सावधान रहें! बांदा में भारी बारिश की चेतावनी-जिला प्रशासन बेफिक्र

सावधान रहें! बांदा में भारी बारिश की चेतावनी-जिला प्रशासन बेफिक्र

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा है। इसके असर से अगले दो दिन भारी बारिश होगी। इसके बाद मानसून कमजोर पड़ेंगे। बांदा-चित्रकूट, प्रयागराज, महोबा समेत इन जिलों में अलर्ट इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, झांसी, प्रयागराज, भदोही, सोनभद्र, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, हमीरपुर, महोबा, रायबरेली, ललितपुर और आसपास भारी बरसात होगी। बांदा जिला प्रशासन के अधिकारियों की संवेदनहीनता का हाल यह है कि बच्चों को भीगते हुए स्कूल जाना पड़ जाता है। अब प्रशासन जब ढीला-ढाला है तो स्कूल प्रबंधन उससे एक हाथ आगे है।  स्कूलों में दो-दो घंटे बाद छुट्टी का मैसेज भेजते अधिकारी प्रबंधन भी स्कूलों को बंद नहीं कर रहा है। बीते बुधवार को गैरजिम्मेदार...
बांदा: सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी पुलिस को तहरीर

बांदा: सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी पुलिस को तहरीर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही महाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है। राष्ट्रगान के कथित अपमान का मामला जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लालू दुबे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में Trend Fair, महिलाओं ने दिखाया टैलेंट का जलवा  https://samarneetinews.com/banda-trend-fair-women-talent/...
कानपुर RTO कार्यालय में छापा, क्राइम ब्रांच ने गेंट बंद कर पकड़े 22 दलाल

कानपुर RTO कार्यालय में छापा, क्राइम ब्रांच ने गेंट बंद कर पकड़े 22 दलाल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर आरटीओ कार्यालय में आज सोमवार दोपहर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा। मौके से पुलिस ने 22 दलालों को पकड़ा है। छापेमारी के दौरान दोनों गेट बंद कर कार्रवाई की गई। कार्रवाई से आरटीओ आफिस में हड़कंप मच गया। कार्रवाई से मचा हड़कंप इस दौरान करीब 22 दलालों को गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच आरटीओ कार्यालय और सारथी भवन में कार्रवाई कर रही है। बड़ी सख्या में पुलिस कर्मियों को देखकर पूरे आरटीओ कार्यालय में खलबली मची हुई है। ये भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट: मातृत्व अवकाश व रसोइयों पर सरकार के बड़े फैसले https://samarneetinews.com/up-cabinet-maternity-leave-honorarium/  ...
बांदा में Trend Fair, महिलाओं ने दिखाया टैलेंट का जलवा

बांदा में Trend Fair, महिलाओं ने दिखाया टैलेंट का जलवा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के सारंग होटल में ट्रेंड फेयर का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं का टैलेंट खुलकर सामने आया। हस्तनिर्मित उत्पादों को देखकर लोग हैरान रह गए। महिलाओं ने अपने हाथ से बने एक से बढ़कर एक उत्पादों का प्रदर्शन किया। इनमें रक्षाबंधन के कई आकर्षक गिफ्ट भी देखने को मिले। हर तरफ इन उत्पादों की प्रशंसा हुई। लोगों ने इन्हें खूब सराहा। ट्रेंड फेयर में शिल्पियों को प्रोत्साहित करने में विजय ओमर, मधुसूदन सिंह, नारायण दास गुप्ता आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: राजनीतिक रंग में रंगी हरियाली तीज, धूमधाम से हुआ भव्य आयोजन https://samarneetinews.com/banda-hariyali-teej-political-color/  ...