Thursday, October 1सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बांदा में दर्दनाक घटना, बरसाती नाले में डूबे दो बच्चे, एक की गई जान

बांदा में दर्दनाक घटना, बरसाती नाले में डूबे दो बच्चे, एक की गई जान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। नाले में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दूसरे बच्चे को ग्रामीणों ने बचा लिया। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव में हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई की है। सीओ सदर सौरभ सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अरबई गांव की घटना जानकारी के अनुसार गांव अरबई निवासी मुन्ना पाल के बेटे मोहित (10) गांव के बाहर बरसाती नाले में नहा रहे थे। साथ में गांव में तीन-चार बच्चे और थे। बताते हैं कि मोहित और एक अन्य बच्चा डूबने लगे। ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में कुएं में उतरे दो किसानों की जहरीली गैस से मौत दूसरे बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों का ध्यान उस ओर गया। ग्रामीणों ने बिना देर किए दोनों बच्चों को किसी तरह बाहर निका...
‘बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान’, अखिलेश यादव का पलटवार, मायावती पर भी..

‘बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान’, अखिलेश यादव का पलटवार, मायावती पर भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सीएम योगी और बसपा सुप्रीमो पर बड़ा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पीडीए को पाकिस्तान बताते हैं, 'ऐसे तो बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान हो जाएगा।' पत्रकार वार्ता में सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री पीडीए से पूरी तरह से घबराए हुए हैं। इसीलिए पीडीए की परिभाषा बदलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आजकल बच्चों के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। योगी और मायावती पर भी बड़ा हमला चुनाव बाद उनके पास यह सबकुछ करने के लिए काफी समय रहेगा। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। समाजवादी सरकार में प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। अखिलेश यादव बोले कि भाजपा सपा के संसदीय दल में तोड़फोड़ नहीं कर पाई। इसकी वजह है कि हमारे परिवार के ही पांच सदस्य सांसद...
यूपी कैबिनेट: मातृत्व अवकाश व रसोइयों पर सरकार के बड़े फैसले

यूपी कैबिनेट: मातृत्व अवकाश व रसोइयों पर सरकार के बड़े फैसले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार की शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश के नियमों में बदलाव किया है। अब मातृत्व अवकाश के लिए दो बच्चों की उम्र में दो साल का अंतर जरूरी नहीं होगा। शनिवार को यूपी कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। रसोइयों का मानदेय एक हजार रुपए बढ़ा दरअसल, अब तक मातृत्व अवकाश के लिए दोनों बच्चों की उम्र में दो साल का अंतर अनिवार्य था। इस नियम के चलते काफी कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश से वंचित होना पड़ता था। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने भी इस नियम को गलत ठहराया था। अब सरकार ने भी इसमें बदलाव कर दिया है। ये भी पढ़ें: लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया यूपी कैबिनेट की बैठक में दूसरा बड़ा फैसला रसोइयों का मानदेय बढ़ाने का हुआ है। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए खाना ...
यूपी फ्री बस यात्रा: सीएम योगी का रक्षाबंधन पर महिलाओं को गिफ्ट

यूपी फ्री बस यात्रा: सीएम योगी का रक्षाबंधन पर महिलाओं को गिफ्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री बस यात्रा का गिफ्ट दिया है। 27 अगस्त की रात से 28 की रात तक महिलाएं फ्री यात्रा कर सकेंगी। महिलाओं के साथ एक सहयोगी की भी यात्रा फ्री होगी। रक्षा बंधन पर यूपी सरकार की ओर से यह विशेष सुविधा दी गई है। सुरक्षा को लेकर भी सीएम योगी ने दिए खास निर्देश दरअसल, सीएम योगी ने परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन को महिलाओं को सुरक्षित यात्रा कराने के निर्देश दिए हैं। महिला सुरक्षा के लिए 'एंटी रोमियो स्क्वाड' सक्रिय रहेगा। ये भी पढ़ें: यूपी में देर रात 9 आईपीएस के तबादले, 7 जिलों में नए एसपी साथ ही बस चालकों की निगरानी होगी। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कोई चालक शराब पीकर नशे में बस तो नहीं चला रहा है। शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक भी की। सीएम ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दि...
चीनी पर CM Yogi की दो टूक, जमाखोरी पर खैर नहीं, DM कराएं सत्यापन..

चीनी पर CM Yogi की दो टूक, जमाखोरी पर खैर नहीं, DM कराएं सत्यापन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महंगाई डायन ने अबकी बार चीनी की मिठास पर हमला बोला है। चीनी के रेट 40-45 रुपए किलो से सीधे 70-75 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। आम लोग इसे लेकर हैरान और परेशान हैं। इसी बीच सीएम योगी ने दो टूक कहा है कि अगर किसी ने चीनी की कालाबाजारी की तो खैर नहीं। सभी जिलों के DM को चीनी गोदामों के सत्यापन के निर्देश मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है। राज्य में चीनी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये भी पढ़ें: महंगाई डायन: रसोई गैस हुई महंगी-प्रति सिलेंडर इतने रुपए बढ़ी कीमत..  चीनी के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने सभी को हिलाकर रख दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों के साथ इसे लेकर समीक्षा बैठक की है। साथ ही सभी जिलों के जिलाधिकारियों को चीनी गोदामों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए हैं...
दर्दनाक: बांदा में कुएं में उतरे दो किसानों की जहरीली गैस से मौत

दर्दनाक: बांदा में कुएं में उतरे दो किसानों की जहरीली गैस से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शुक्रवार दोपहर खेत में बने कुएं की खराब मोटर ठीक करने उतरे दो किसानों की जहरीली गैस से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों किसानों को कुएं से बाहर निकाला। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव की है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला जानकारी के अनुसार, अजीतपारा गांव के शिवनारायण सिंह के खेत में कुएं में मोटर लगी है। शुक्रवार को कुएं में खराबी आ गई। बटाईदार किसान लालू (40) मोटर ठीक करने कुएं में उतरे। लेकिन 15 फीट नीचे पहुंचने पर जहरीली गैस से बेहोश हो गए। ये भी पढ़ें: बांदा शहर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, जलभराव में रोपा धान लालू को अचेत हालत में पड़ा देख खेत मालिक किसान कृष्ण कुमार सिंह (45) उसे बचाने उ...
बांदा में सड़कों पर उतरे शिक्षक, OPS मांग को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा

बांदा में सड़कों पर उतरे शिक्षक, OPS मांग को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शिक्षकों ने अटेवा के प्रदेशीय आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा अंबेडकर पार्क से शाम लगभग साढ़े चार बजे शुरू हुई। अटेवा प्रदेश संयुक्त मंत्री वीरेंद्र सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षकों ने डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन शिक्षकों ने निजीकरण की समाप्ति की भी मांग की। तिरंगा यात्रा के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी कार्यालय में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ये भी पढ़ें: बांदा में दो छात्रों की मौत मामले में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ परिजनों की तहरीर शिक्षकों ने मांग की है कि देश के लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को तत्काल पूरा किया जाए। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। ये भी पढ़ें: बांदा शहर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प...
बांदा शहर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, जलभराव में रोपा धान

बांदा शहर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, जलभराव में रोपा धान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में बदहाल सड़कों पर कांग्रेसियों ने धान रोपकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार और नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहर में कई जगहों पर प्रदर्शन किया। जलभराव की जगहों पर धान लगाकर स्थानीय नेताओं पर बड़ा तंज कसा। नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित समेत अन्य कांग्रेसी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि शहर के चौराहों पर मूर्तियाँ लगवाकर विकास कार्यों का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। दूसरी ओर शहर की जनता जलभराव और टूटी बदहाल सड़कों से परेशान है। जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। ये भी पढ़ें: बांदा में दो बहनें लापता, तलाश में पुलिस-पूर्व विधायक ने लिखा DIG को पत्र https://samarneetinews.com/banda-two-sisters-missing/ ...
जानिए कौन हैं बांदा के नए LDM, क्या हैं उनकी प्राथमिकताएं

जानिए कौन हैं बांदा के नए LDM, क्या हैं उनकी प्राथमिकताएं

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में नए अग्रणी बैंक मैनेजर (एलडीएम) ने चार्ज संभाला है। नए एलडीएम संगम लाल मिश्रा हैं। इससे पूर्व हमीरपुर में इसी पद पर कार्यरत थे। हमीरपुर से स्थानांतरण होने पर उन्होंने कार्यभार संभाला है। 'समरनीति न्यूज' ने नवागत एलडीएम से बातचीत कर उनकी प्राथमिकताओं को जाना। 'सुगमता से मिले ग्राहकों को ऋण' इंडियन बैंक में सेवारत वरिष्ठ प्रबंधक संगम लाल मिश्रा का कहना है कि उनकी प्राथमिकता है कि लोगों को सुगमता से ऋण मिले। ताकि सरकारी योजनाओं में लोन उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य हो। ये भी पढ़ें: खास खबर: युवा इन स्वरोजगार ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर संवारें भविष्य.. एलडीएम श्री मिश्रा ने कहा कि अकेले मुख्यमंत्री रोजगार योजना के जरिए युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य अबकी बार 1600 है। अब तक बैंक 370 लोगों को लोन उपलब्ध कराया जा चुका है। शेष लक्ष्य को पूरा करने के...
लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक बैंक कर्मी ने अपनी पत्नी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर पहुंचकर अपनी बहन की हत्या की। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। भरी दोपहर 30 मिनट के भीतर इस डबल मर्डर और सुसाइड केस से राजधानी में हड़कंप मच गया। मरने वाली महिला भी बैंक अधिकारी थी। लव मैरिज, आपसी विवाद और सबकुछ खत्म.. जानकारी के अनुसार, एसबीआई के ऑडिट विभाग में कार्यरत मानस बाजपेयी ने आईसीआईसीआई बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की दिनदहाड़े ब्रांच के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हुसड़िया चौराहा के पास स्थित घर पहुंचा। वहां हत्यारोपी ने घर में अपनी मानसिक रूप से बीमार बहन तुलिका की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। पति-पत्नी में चल रहा था लंबे समय से विवाद पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ...