Thursday, October 1सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

यूपी में देर रात 9 आईपीएस के तबादले, 7 जिलों में नए एसपी

यूपी में देर रात 9 आईपीएस के तबादले, 7 जिलों में नए एसपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में देर रात योगी सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यूपी सरकार ने 7 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया है। मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे को हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसी तरह गोंडा, बिजनौर, सुल्तानपुर में नए पुलिस कप्तान भेजे गए हैं। तबादला सूची के अनुसार, झांसी के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा का नया एसपी बना दिया गया है। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को झांसी का नया एसएसपी बनाया गया है। संभल के एसपी केके बिश्नोई को बिजनौर का नया पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। बाराबंकी में एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का एसपी बना दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची  ...
बांदा में दो छात्रों की मौत मामले में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ परिजनों की तहरीर

बांदा में दो छात्रों की मौत मामले में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ परिजनों की तहरीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में दो छात्रों की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। मृतक छात्र नितिन के पिता सुनील ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीएल विद्या मंदिर में दो छात्रों की संदिग्ध हालात में मौत का मामला न ही तत्काल पर्याप्त इलाज उपलब्ध कराया। मृतक छात्र के पिता का कहना है कि 16 अगस्त की रात खाना खाने के बाद नितिन की तबीयत बिगड़ी। पिता ने बात करने की इच्छा जताई, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बात नहीं कराई। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी पुलिस मुठभेड़, पेशी से भागा अपराधी हुआ गिरफ्तार  मृतक के पिता के अनुसार, 17 अगस्त की सुबह स्कूल प्रबंधक ने फोन पर बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां पता चला कि बेटे की मौत हो गई है। य...
बांदा में दो बहनें लापता, तलाश में पुलिस-पूर्व विधायक ने लिखा DIG को पत्र

बांदा में दो बहनें लापता, तलाश में पुलिस-पूर्व विधायक ने लिखा DIG को पत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से दो सगी बहनों के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला करीब 1 महीने पुराना है। पुलिस दोनों बहनों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों बहनों के लापता होने की रिपोर्ट मां कमला वर्मा की शिकायत पर दर्ज हुई है। तलास में जुटी है पुलिस जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र की रहने वाली काजल और करीना बीती 10 जुलाई को बांदा आई थीं। बांदा रोडवेज बस स्टेशन से दोनों लापता हो गईं। ये भी पढ़ें: बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी पुलिस लगातार दोनों की तलाश में लगी है। उधर, परिजन दोनों बेटियों को लेकर बेहद चिंतित हैं। दोनों लड़कियों के पिता दुर्जन का कहना है कि वह बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। बेटियां मां के साथ घर पर रहती थीं। ये भी पढ़ें: बांदा में स्कूटी-बाइक की टक्कर में व्यापारी व परिजनों की पिटाई, लूट का आरोप...
बांदा डीएम ने DLRC और DCC की बैठक में दिए ये जरूरी निर्देश..

बांदा डीएम ने DLRC और DCC की बैठक में दिए ये जरूरी निर्देश..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम अमित आसेरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) तथा जनपद स्तरीय सलाहकार समिति (DCC) की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बांदा डीएम श्री आसेरी ने बैंकर्स को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ऋण योजनाओं की हुई समीक्षा सीडीओ अजय पांडे, आरबीआई प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक संगम लाल मिश्रा ने बैंकिंग उपलब्धियों एवं योजनाओं की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट पेश की। शुरुआती तीन महीने की प्रोग्रेस रिपोर्ट की डीएम ने समीक्षा की। साथ ही बैंकों को निर्देश दिए कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में ऋण उपलब्ध कराएं। बैंकों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करें। ये भी पढ़ें: बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी https://samarneetinews.com/banda-villagers-protest-bad-roads...
यूपी में पूर्व MLC समेत 10 को उम्रकैद, MP/MLA कोर्ट का बड़ा फैसला

यूपी में पूर्व MLC समेत 10 को उम्रकैद, MP/MLA कोर्ट का बड़ा फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एमपी एमएलए कोर्ट ने औरैया के चर्चित और सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। बुधवार को औरैया की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कुल 10 लोगों को हुई उम्रकैद की सजा दोषियों में पूर्व एमएलसी के भाई व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक, भाई रामू पाठक भी शामिल हैं। बताया जाता है कि लंच के बाद कोर्ट ने सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए सभी को उम्र कैद की सजा सुनाई। ये भी पढ़ें: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप अदालत ने यह फैसला अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा के 6 साल पहले हुए डबल मर्डर मामले में सुनाया है। न्यायालय परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए। पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पां...
ध्यान दें! यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, कानपुर-झांसी-महोबा समेत 27 जिलों में..

ध्यान दें! यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, कानपुर-झांसी-महोबा समेत 27 जिलों में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने बुधवार को 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। इनमें 9 जिले मध्य प्रदेश की सीमा से सटे हैं। वहीं 18 जिलों में कानपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी शामिल हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि 19 से 23 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश से सटे जिलों के साथ-साथ अन्य हिस्सों में भारी बारिश और अति भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट महोबा, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और आसपास। इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, जालौन, औरैया, सुल्तानपुर, फतेहपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, हमीरपुर, जौनपुर, ललितपुर, गाजीपुर, कन्नौज, आजमगढ़, उन्नाव, अमेठी, रायबरेली, अमेठी, औरैया, सुल्तानपुर और आसपास। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफस...
बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी

बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के बरगहनी गांव में विकास कार्य सवालों के घेरे में आ गए हैं। आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही बांदा डीएम को गांव में हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बनी सड़क, नाली और अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता बेहद खराब है। स्थलीय जांच और कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने मांग की है कि इन विकास कार्यों की स्थलीय जांच कराई जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने विकास कार्यों में हुए कथित घपले के खिलाफ नारेबाजी भी की। ये भी पढ़ें: बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप  कहा कि गांव की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हाल में हैं। गांव में नई सड़कों ...
बांदा में स्कूटी-बाइक की टक्कर में व्यापारी व परिजनों की पिटाई, लूट का आरोप

बांदा में स्कूटी-बाइक की टक्कर में व्यापारी व परिजनों की पिटाई, लूट का आरोप

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीती देर शाम बाइक और स्कूटी की टक्कर होने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। बताते हैं कि बाइक सवारों ने साथियों को बुलाकर व्यापारी व उनके परिजनों को बुरी तरह से पीटा। गल्ला व्यापारी ने मारपीट के साथ 9 लाख लूट का आरोप लगाया है। व्यापारी का आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। शहर के खुटला मोहल्ले में घटना घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, खुटला रहुनिया निवासी गल्ला व्यापारी सुनील (45) सोमवार रात स्कूटी से गल्ला मंडी से लौट रहे थे। मोहल्ले के पास ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप बाइक सवार से उनकी कहासुनी हो गई। बताते हैं कि कुछ...
यूपी भाजपा की कमान अब विनोद तावड़े के हाथों, लंबे समय बाद मिला प्रभारी

यूपी भाजपा की कमान अब विनोद तावड़े के हाथों, लंबे समय बाद मिला प्रभारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी भाजपा को लंबे समय बाद प्रदेश प्रभारी मिला है। केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी नेता विनोद तावड़े को यूपी भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाया है। 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इसे संगठन में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।  जगदीश पटेल सह प्रभारी भाजपा  संगठन में इसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं जगदीश ईश्वर भाई पटेल को उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है। बताते चलें कि नए पदाधिकारियों के सामने अब भाजपा के प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी है। ये भी पढ़ें: यूपी पाॅलिटिक्स: मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाला https://samarneetinews.com/mayawati-expels-antu-mishra/  ...
बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप

बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के झील का पुरवा में स्थित बाल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को दोनों को अचानक तबीयत बिगड़ने पर अलग-अलग समय पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां एक छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे को मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। दूसरे छात्र ने भी मेडिकल काॅलेज में दम तोड़ दिया। मृतक छात्रों के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एएसपी शिवराज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। झील का पुरवा स्थित बाल विद्या मंदिर के छात्र थे दोनों जानकारी के अनुसार, गिरवां के सरस्वाह गांव निवासी सुनील के पुत्र नितिन (12) बाल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय के छात्र थे। वह आवासीय विद्यालय में ही रहकर पढ़ते थे। बताया जाता है कि सोमवार शाम लगभग 7 बजे छात्र को बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गय...