Friday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

अपडेटः बुंदेलखंडः भीषण हादसे में भाजपा के बड़े नेता एवं बुंदेलखंड उपाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला समेत 3 की दर्दनाक मौत

अपडेटः बुंदेलखंडः भीषण हादसे में भाजपा के बड़े नेता एवं बुंदेलखंड उपाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला समेत 3 की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले में हुए एक भीषण हादसे में कानपुर के भाजपा नेता समेत दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कार्पियों का अगला हिस्सा बस के नीचे घुस गया और उसमें बैठे भाजपा नेता और चालक को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इस दौरान स्कार्पियों सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बाद में तीन हो गई है। वहीं घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना से भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में भाजपा नेता उनको सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे हैं। शनिवार शाम 4 बजे करीब बस व भाजपा नेता की स्कार्पियो में तेज टक्कर से हादसा  बताते हैं कि चित्रकूट जिले के प्रभारी एवं बुंदेलखंड के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला, निवासी पशुपतिनगर, नौबस्ता, कानपुर के रहने वाले हैं जो आज शनिवार क...
गीता मित्तल बनीं कश्मीर की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश

गीता मित्तल बनीं कश्मीर की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में पहली बार हाईकोर्ट की कमान एक महिला जस्टिस के हाथों में होगी। क्योंकि जस्टिस गीता मित्तल को शनिवार को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। पहली बार जम्मू-कश्मीर राज्य की कमान किसी महिला के हाथों में .. इसके साथ ही वह राज्य के हाईकोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश बन गईं हैं। हांलाकि, इससे पहले वह दिल्ली हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं। बताते चलें कि केंद्र सरकार ने 4 अगस्त को उनका ट्रांसफर आदेश जारी किया था। ये भी पढ़ेंः क्या सरकार नागरिकों के व्हाट्सएप संदेशों को टैप करना चाहती है – सुप्रीमकोर्ट   ...
सिलसिला जारीः अबकी बार बस्ती में एनएच-28 पर गिरा फ्लाईओवर, 4 गंभीर, 2 के दबे होने की आशंका

सिलसिला जारीः अबकी बार बस्ती में एनएच-28 पर गिरा फ्लाईओवर, 4 गंभीर, 2 के दबे होने की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बस्तीः प्रदेश में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने का सिलसिला जारी है। अबकी बार बस्ती जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर फुटहिया चौराहे पर बन रहा निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिर गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार सुबह हुआ। इससे वहां काम कर रहे चार मजदूर घायल हो गए। दो मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की बात कही जा रही है। पुलिस व प्रशासन के छोटे-बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि करोड़ों की कीमत से बन रहे इस फ्लाईओवर का 60 फीसद काम पूरा हो चुका है। लोगों का कहना है कि इस वक्त NH-28 पर फ्लाईओवर के किनारे लोहे का क्लैंप लगाकर शटरिंग पर कंक्रीट डालने का काम हो रहा था। ये भी पढ़ेंः वाराणसी में शिवपुर के तरना बाजार में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की प्लेटें गिरीं, बाल-बाल बचे लोग  इसी दौरान फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। मुख्यमंत्री...
चित्रकूट में शनिवारी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

चित्रकूट में शनिवारी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शनिवारी अमावस्या के दिन आज बुंदेलखंड की धर्मनगरी चित्रकूट में लाखों श्रद्धालु स्नान व पूजन को पहुंचे हैं। इन श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में आस्था की डुबकी लगाई और मंदिरों में पूजन भी किया। इनमें पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बुजुर्ग श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में स्नान को पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि इस बार लगभग 10 लाख श्रधालुओ द्वारा मंदाकनी नदी में आस्था की डुबकी लगाई जाएगी। वहीं बाबा कामदनाथ गिरी पर्वत की परिक्रमा भी 10 लाख श्रधालुओं द्वारा लगाई जाएगी। प्रशासन ने इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात हैं और महिलाए पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।  ...
15 अगस्त के बाद केजीएमयू में फ्री दिखा सकेंगे मरीज

15 अगस्त के बाद केजीएमयू में फ्री दिखा सकेंगे मरीज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। 15 अगस्त के बाद केजीएमयू यानी किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, प्रबंधन अपने यहां ओपीडी में पड़ने वाला पर्चे का 1 रूपए खर्च लेना बंद कर रहा है। अब मरीज खुद को फ्री में दिखा सकेंगे। साथ ही पंजीकरण यानी एक बार रजिस्ट्रेशन की फीस पूर्व की भांति 50 रूपए ही रहेगी। जिसकी अवधि पूरे छह महीने होती है। यह जानकारी देते हुए केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डा. संतोष कुमार ने कहा कि 15 अगस्त को ओपीडी बंद रहती है। इसलिए यह व्यवस्था 16 अगस्त से शुरू होगी। अब यह खर्चा केजीएमयू खुद ही वहन करेगा। माना जा रहा है कि केजीएमयू के इस कदम से लोगों का एक तो जेब खर्च बचेगा। दूसरा उनको बार-बार पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।      ...
जब बांदा की केन नदी का पत्थर देखकर बोले राष्ट्रपति…

जब बांदा की केन नदी का पत्थर देखकर बोले राष्ट्रपति…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः एक कार्यक्रम में आज लखनऊ पहुंचे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ODOP समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में राष्ट्रपति श्री कोविंद ने प्रदर्शनी में बुंदेलखंड के बांदा की जीवनदायिनी कही जाने वाली केन नदी का पत्थर देखकर कहा कि उनको इसे देखकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद आ गई। ये भी पढ़ेंः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज लखनऊ में, ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ समिट का करेंगे उद्घाटन कहा कि वह अक्सर कहा करते थे कि उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश है। राष्ट्रपति ने कहा कि जब उन्होंने श्री बाजपेई से पूछा कि वह अपने भाषणों में अक्सर कहते हैं कि उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश है, इसकी वजह क्या है तो अटल जी ने कहा था कि आप खोज कीजिए, खुद पता चल जाएगा। राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती ऐसी है कि जो यूपी से ...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज लखनऊ में, ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ समिट का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज लखनऊ में, ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ समिट का करेंगे उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज 10 अगस्त को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग द्वारा आयोजित 'एक जनपद-एक उत्पाद' (ODOP) समिट का सुबह 11:00 बजे उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पहुंचकर देश के राष्ट्रपति श्री कोविंद सबसे पहले ओडीओपी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही वह दस्तकारों से परिचय करने के बाद उनसे वार्ता भी करेंगे। उसके बाद 11:15 बजे राष्ट्रपति मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। फिर वहां पर समिट का दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। ये भी पढ़ेंः ताजमहल समेत देश के 6 वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों का दीदार हुआ महंगा इसके बाद एमएसएमई मिनिस्टर सत्यदेव पचौरी का भाषण होगा। इस मौके पर ओडीओपी लाभार्थियों को ऋण पत्र तथा टूलकिट का वितरण किया जाएगा। राष्ट्रपति कुछ लाभार्थियों से योजना के बारे में जानकारी ...
दरोगा भर्ती परीक्षा में मिले 22 मुन्ना भाई, अब होगी यह कार्रवाई..

दरोगा भर्ती परीक्षा में मिले 22 मुन्ना भाई, अब होगी यह कार्रवाई..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
दरोगा भर्ती परीक्षा में मिले 22 मुन्ना भाई, बायोमेट्रिक मिलान में फेल होने पर हो सकती है जेल  समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में 2016 में हुई दरोगा भर्ती परीक्षा में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, 2016 की यूपी पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा के 22 अभ्यर्थी बायोमीट्रिक मिलान में फेल हो गए हैं। इसलिए पुलिस भर्ती बोर्ड मानकर चल रहा है कि ये सभी 22 अभ्यर्थी फर्जी हैं।  क्योंकि ये सभी फर्जीबाड़ा करके दरोगा की भर्ती में शामिल हुए और यहां तक पहुंच गए हैं लेकिन बायोमैट्रिक मिलान में पकड़े गए। ये भी पढ़ेंः पुलिस भर्तीः 12 साल्वर गिरफ्तार, अफवाह फैलाने वालों पर नजर इन सभी अभ्यर्थियों को फर्जी मानते हुए पुलिस भर्ती बोर्ड अब बेहद सख्त कदम उठाने जा रहा है। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी 22 अभ्यर्थी यूपी के अलग-अलग जिलों से हैं जो 2016 क...
स्वतंत्रता दिवसः आरएसएस नेताओं पर आतंकी हमले का खतरा, अलर्ट जारी

स्वतंत्रता दिवसः आरएसएस नेताओं पर आतंकी हमले का खतरा, अलर्ट जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्‍यूज, लखनऊः स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर भाजपा और आरएसएस नेताओं पर आतंकी हमले की आशंका जताते हुए गृहमंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। इससे जुड़ी खबरों पर गौर करें तो पता चला है कि 15 अगस्त पर आतंकी आरएसएस नेताओं पर हमले की साजिश कर रहे हैं। ऐसे में आतंकी हिन्दूवादी संगठनों पर हमला कर सकते हैं। केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने पंजाब में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब, हरियाणा सहित चंडीगढ़ प्रशासन को आतंकी हमले को लेकर सतर्क किया है। इसके साथ ही अन्य राज्यों को भी हमले के संबंध में इनपुट जारी करते हुए अलर्ट रहने को कहा है। भेजा गया गोपनीय पत्र  गृह मंत्रालय ने 7 अगस्त को सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब सरकार को गोपनीय पत्र भेजा था। उस पत्र में ये लिखा गया था कि केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों से जानकारी मिली है कि अंसार गश्त-उल-हिंद (एजीएच) नामक आतंकी संगठन 15 अगस्त के अव...
दलित संगठनों के भारत बंद को लेकर देशभर में सतर्कता, यूपी में भी अलर्ट

दलित संगठनों के भारत बंद को लेकर देशभर में सतर्कता, यूपी में भी अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः एससी/एसटी एक्ट के मामलों में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी पर रोक को लेकर एक्ट में बदलाव की मांग को लेकर दलित संगठनों के भारत बंद आह्वान के बाद पूरे देश में सर्तकता बरती जा रही है। हांलाकि केंद्र सरकार द्वारा इस मामले में संसद के सत्र में एक्ट में बदलाव को लेकर लाए गए बिल के बाद यह मुद्दा खत्म हो चुका है लेकिन सोशल मीडिया पर चल रहे संदेशों को लेकर खुफिया एजेंसिया सतर्क हैं। आल इंडिया अंबेडकर महासभा के साथ ही कुछ अन्य दलों ने खुद को इस बंद से अलग कर लिया है। इसके बावजूद बंद के आह्वान से प्रभावित होने वाले संभावित इलाकों में सुरक्षाबल व पुलिस को तैनात किया गया है। बताते चलें कि इससे पहले 2 अप्रैल को दलित संगठनों के बंद के दौरान जमकर हिंसा हुई थी। इसलिए भारत बंद आह्वान को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है। प्रशासन की ओर से रेलवे, हवाई अड्डों, प्रम...