Saturday, March 14सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

आज देश के राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी दोनों यूपी में..

आज देश के राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी दोनों यूपी में..

Breaking News, Feature, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः गुरूवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूपी दौरे पर हैं। राष्ट्रपति यूपी अपने कानपुर दौरे पर आ रहे हैं। यहां राष्ट्रपति कोविंद IIT कानपुर के 51वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उनके साथ उनकी पत्नी भी होंगी। दीक्षांत समारोह में 1576 छात्रों को उपाधियां भेंट की जाएंगी। राष्ट्रपति सुबह करीब 10ः35 बजे के आसपास सीएसए के हैलीपेड पर उतरेंगे। उनके स्वागत के लिए राज्यपाल रामनाइक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे हैं। उधर, प्रधानमंत्री मोदी यूपी दौरे के दौरान संतकबीरनगर के मगहर पहुंचेंगे। वह कबीरदास की परिनिर्वाण स्थली जाएंगे। प्रधानमंत्री 24 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। संत कबीर एकेडमी, मगहर का भी शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री मोदी सुबह  11:00 बजे से 12 बजे तक मगहर में रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी लखन...
सेना प्रमुख ने यूएन की रिपोर्ट को किया सिरे से खारिज, सेना के काम की सराहना की

सेना प्रमुख ने यूएन की रिपोर्ट को किया सिरे से खारिज, सेना के काम की सराहना की

Feature, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के सेना प्रमुख जनरल बिपिन राव ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कश्मीर में मानवाधिकार हनन की बात कही गई है। जनरल रावत ने कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह से गलत है और खास मंशा और प्रायोजित ढंग से इसे सामने लाया गया है। लिहाजा इसमें गंभीरता से लेने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंन कहा कि कश्मीर में सेना बहुत ही शानदार ढंग से काम कर रही है। बताते चलें कि इससे पहले भारत सरकार भी इस रिपोर्ट को खारिज कर चुकी है। देश के विदेश मंत्रालय द्वारा कहा जा चुका है कि उक्त रिपोर्ट अत्यधिक पूर्वाग्रह से ग्रसित है और यह भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करती है। यूएनएचआरसी ने अपनी 49 पेज की रिपोर्ट में कश्मीर में मानवाधिकार हनन की बात कही थी लेकिन यूएन की इस रिपोर्ट पर उस समय विवाद हो गया था जब यूएनएचसीआर के प्रमुख को प...
जन्मदिन पर खासः आज भी सीधे दिल पर दस्तक देता है “पंचम दा” का संगीत

जन्मदिन पर खासः आज भी सीधे दिल पर दस्तक देता है “पंचम दा” का संगीत

Feature, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, एंटरटेनमेंटः  आज महान संगीतकार राहुल देव बर्मन (आरडी बर्मन) का जन्मदिन है जिनको लोग प्यार से सब पंचम दा कहकर बुलाता थे। सिर्फ 9 साल की उम्र से संगीत की धुनों पर काम करने वाले इस महान संगीतकार की धुनें 60 के दशक से लेकर आज के दौर में भी धूम मचा रही हैं। सभी संगीत प्रेमी जानते हैं कि पंचम दा की धुनें आम आदमी के सीधे दिल पर दस्तक देती हैं। 1939 में कोलकाता में जन्मे पंचम दा ने अपने कैरियर की शुरूआत अपने पिता संगीतकार सचिव देव बर्मन के साथ सहायक संगीतकार के रूप में की थी। ये उनकी गाडगिफ्ट काबलियत ही थी कि 9 साल की उम्र में जब बच्चे ठीक से बोलना तक नहीं सीख पाते हैं तब पंचम दा ने दो गानों की धुन बना डाली थी। इनमें से एक धुन “एक मेरी टोपी जरा पलट के आ,” थी जिसको 1956 में प्रदर्शित फिल्म फंटूश में जगह मिली। इसी तरह दूसरी धून थी “सर जो तेरा चकराए” जिसको प्रसिद्ध अभिनेता गुरूदत्त...
खुशखबरीः अगले 48 घंटे में यूपी की तपती धरती की प्यास बुझाएगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

खुशखबरीः अगले 48 घंटे में यूपी की तपती धरती की प्यास बुझाएगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
  समरनीति न्यूज, लखनऊः बीते कुछ दिनों से तेज धूप और उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सड़कों पर झुलसाने वाली धूप और उमसभरी गर्मी ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। तेज गरम हवाएं राजधानी और आसपास के जिलों में लोगों को और तड़फा रही हैं। गर्मी से बेहाल लोगों के लिए अब खुशखबरी है। अगले 48 घंटे में झमाझम बारिश होने वाली है जो गर्मी से तंग हो चुके लोगों को राहत दिलाने का काम करेगी। मानसून की पहली बारिश के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ के आसपास के जिलों में होने की पूरी संभावना है। बुंदेलखंड के खाली बांधों- सूखे तालाबों को भी बारिश का बेसब्री से है इंतजार  यह बारिश लोगों को गर्मी से छुटकारा दिलाएगी। तपती धरती को प्यास भी बुझाएगी। बताते चलें कि भीषण गर्मी में लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। राजधानी लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर, कानपुर के साथ पूर्वांचल के जि...
दूसरे मेजर से नजदीकी रिश्ता बना मेजर की पत्नी की हत्या वजह, आरोपी मेजर मेरठ से गिरफ्तार 

दूसरे मेजर से नजदीकी रिश्ता बना मेजर की पत्नी की हत्या वजह, आरोपी मेजर मेरठ से गिरफ्तार 

Feature, Today's Top four News, भारत
  समर नीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की राजधानी में एक मेजर की पत्नी की दिनदहाड़े गला काटकर हत्या के मामले में ट्रायंगल लव रिलेशन की बात निकलकर सामने आई है। हत्यारोपी एक दूसरे मेजर को पुलिस ने भागते समय मेरठ से उस कार के साथ गिरफ्तार किया है जिसमें आखिरी बार मेजर अमित दिवेदी की 35 साल की पत्नी शैलजा दिवेदी दिल्ली के बेस अस्पताल में बैठकर जाते हुए देखी गई थीं। सिल्वर कलर की यह हांडा सिटी कार पुलिस के निशाने पर थी और दिल्ली पुलिस इसपर लगातार नजर रख रही थी। आखिरकार मेरठ में जब मेजर इस कार में देखा गया तो उसकी गिरफ्तारी के लिए फौरन ही एक टीम रवाना कर दी गई। मेजर को गिरफ्तार करके दिल्ली लाया गया है।     मोबाइल में आखिरी काल और आखिरी बार साथ कार में बैठककर जाते मिले सीसीटीवी फुटैज  पुलिस का कहना है कि मेजर की पत्नी की हत्या से पहले उनके फोन पर आखिरी काल इसी आरोपी मे...
कन्नौज में कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम बोले, कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ

कन्नौज में कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम बोले, कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कन्नौजः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के गढ़ कन्नौज में लोकसभा 2019 के चुनाव का शंखनाथ करते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी पर बेहद ही तगड़ा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि कही चुनाव होते है तो उनको (राहुल गांधी) मंदिर याद आते हैं, जनेऊ याद आता है लेकिन सब जानते हैं कि पिछली चार पीड़ियों से कभी गांधी परिवार ने जनेऊ नहीं पहना। राहुल गाँधी की चार पीड़ियां मंदिरों का अपनाम करती रही हैं। योगी ने कहा कि चुनाव के समय राहुल गाँधी यह दिखाने को यह सब करते हैं कि वह हिंदू हैं।सीएम ने कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस के रुख पर बोलते हुए कहा है कि जब मोदी आतंकवाद को दबाने के लिए कदम उठाते हैं तो कांग्रेस को दर्द होता है। कांग्रेस आतंकी संगठन लश्करे तैयबा की भाषा बोलने लगती है। कांग्रेस, आतंकवाद के सफाये पर पर चुप्पी साथ लेती है। उन्होंंने कहा की कांग्रेस सैनिको का अपमान करत...
दिल्ली में दिनदहाड़े मेजर की पत्नी की गला रेतकर हत्या, “एक खास” जानने वाले के इर्द-गिर्द शक की सुईं

दिल्ली में दिनदहाड़े मेजर की पत्नी की गला रेतकर हत्या, “एक खास” जानने वाले के इर्द-गिर्द शक की सुईं

Feature, Today's Top four News, भारत
  नई दिल्लीः दिल्ली में एक मेजर की पत्नी की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारे शव को सड़क पर डालकर चले गए। पुलिस ने लावारिस हालत में शव को बरामद किया। पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे मेजर ने शव की पहचान पत्नी शैलजा दिवेदी के रूप में की है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि हत्या किसी जानने वाले ने ही की है जो मेजर की पत्नी को कार से लेकर हत्या वाली जगह तक पहुंचा था। उधर, मेजर का कहना है कि उनकी पत्नी सुबह उन्हीं की आर्मी की गाड़ी से आरआर हास्पिटल फिजियोथेरेपी कराने गई थीं। इसके बाद उनका शव मिला। बताते हैं कि दिल्ली कैंट में तैनात मेजर अमित दिवेदी की पत्नी शैलदा दिवेदी अपने पति की आर्मी की गाड़ी से आरआर हास्पिटल फिजियोथेरेपी कराने निकली थीं। उनको अस्पताल छोड़कर आर्मी की गाड़ी वापस लौट आ...
दो हत्याओं के बाद राजधानी में फिर बेटियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

दो हत्याओं के बाद राजधानी में फिर बेटियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  लखनऊः राजधानी लखनऊ में बेटियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर पुलिस कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। बेटियों को सुरक्षा को लेकर पुलिस पर तमाम सवाल उठ रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का डर क्यों नहीं बन पा रहा है, क्या पुलिस अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभा रही है। क्या पुलिस अपना काम ठीक से नहीं कर रही है। अगर कर रही है राजधानी में बेटियों के कत्ल क्यों हो रहे हैं क्या हत्यारों में पुलिस और कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। ऐसे तमाम सवाल राजधानी की पुलिस पर उठ रहे हैं। दो दिन में दो युवतियों की नृशंस ढंग से हत्या, पहली वारदात बीकेटी में दूसरी मड़ियावा क्षेत्र में   बीते तीन दिनों में दो बेटियों की अलग-अलग हत्या की वारदात ने राजधानी के लोगों को सोचना पर मजबूर कर दिया है कि उनकी बेटियां कितनी सुरक्षित हैं। बख्शी तालाब इलाके में बीती 21 जून को  खेतों पर गई किशोरी की हत्या का पुलिस अब...
गोवा के बीच हुए अब “नो सेल्फी जोन”

गोवा के बीच हुए अब “नो सेल्फी जोन”

Feature, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
सुरक्षा एजेंसी ने लगाई कुछ बीचों पर सेल्फी लेने से रोक, उत्तरी और दक्षिणी गोवा के तटों पर रोक   नेशनल डेस्कः अगर आप गोआ जा रहे हैं तो वहां के खूबसूरत समुद्री तटों का भरपूर मजा लीजिए। लेकिन भूलकर भी सेल्फी न लीजिएगा। इसके दो कारण हैं, एक तो गोआ के पथरीली जगहों पर सेल्फी लेते वक्त आपकी जरा सी लापरवाही आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। दूसरा कारण, गोआ के बीच पर सेल्फी लेने के दौरान होने वाली पर्यटकों की मौतों को देखते हुए, वहां की लाइफ गार्ड एजेंसी दृष्टि मरीन द्वारा इसपर रोक लगाना है।   हर साल लगभग 60 लाख पर्यटक पहुंचते हैं गोवा, सेल्फी लेते वक्त बड़ी संख्या में हो रहीं दुर्घटनाएं  एजेंसी के अधिकारी रवि शंकर का कहना है कि गोआ में समुद्री तटों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है क्योंकि सेल्फी के दौरान यहां दुर्घनाएं बढ़ती जा रही हैं। बताय...
जम्मू-कश्मीर में एनएसजी कमांडों तैनात, आतंकियों का चुन-चुनकर होगा सफाया

जम्मू-कश्मीर में एनएसजी कमांडों तैनात, आतंकियों का चुन-चुनकर होगा सफाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
  नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने वहां नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स यानी एनएसजी कमांडों को तैनात करने का फैसला लिया है। यह महत्वपूर्ण फैसला गृहमंत्रलाय में हुई एक बैठक के बाद लिया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार मान रही है कि एनएसजी कमांडों को तैनात करने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी आएगी।  जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं से निपटने को गृहमंत्रालय ने लिया फैसला   क्योंकि ब्लैक केट कमांडों को आतंकियों से सीधे मुठभेड़ का अनुभव है। इससे पहले भी एनएसजी कमांडों को आतंकियों के खिलाफ मुठभेड़ में उतारा जा चुका है। फिर चाहे 26-11 का आतंकी हमला हो या फिर गुजरात के अक्षरधाम मंदिर में आतंकी हमले की बात हो। जल्द शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए भी तैनात होंगे एनएसजी कमांडो   दरअसल, इस साल जनवरी से लेकर मार्च मा...