Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

यूपी की इन नदियों में विर्सजित होंगी अटल जी की अस्थियां..

यूपी की इन नदियों में विर्सजित होंगी अटल जी की अस्थियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अटल जी मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले जरूर थे लेकिन उत्तर प्रदेश से उनका काफी गहरा रिश्ता रहा है। उनके पिता कृष्णकांत बाजपेई यूपी के आगरा के रहने वाले थे जो बाद में ग्वालियर जाकर बस गए थे। 1981 में पहली बार पहुंचे थे पीलीभीत  बाद में अटल जी 1981 में पहली बार पीलीभीत पहुंचे थे। इसलिए योगी सरकार ने लोगों की इच्छाओं का आदर करते हुए यूपी की अलग-अलग नदियों में अटल जी की अस्थियां विसर्जित करने की तैयारी की है। चुनिंदा नदियों में विर्सजित होंगी अस्थियां  जी हां, अटल जी की अस्थियां प्रदेश की चुनिंदा नदियों में विसर्जित की जाएंगी। अस्थि विर्सजन के क्रम में पीलीभीत में गोमती के उद्गम स्थल, शारदा नदी और देवहा नदी में अटल जी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।  जनता की भावनाओं का आदर   योगी सरकार प्रदेश की सभी नदियों में अटल जी की अस्थियों को प्रवाहित करने का आदेश द...
सीतापुर के तम्बौर इलाके में बाढ़ का कहर, दो बच्चों की डूबकर मौत

सीतापुर के तम्बौर इलाके में बाढ़ का कहर, दो बच्चों की डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के तंबौर कस्बे में आज दोपहर बाढ़ जानलेवा हो गई। बाढ़ के पानी में नहाते समय पांच बच्चे डूब गए। इनमें से तीन को बचा लिया गया। लेकिन दो की डूबकर मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद बच्चों के शवों को पानी से निकाला जा सका। बताते चलें कि सीतापुर जिले के तंबौर इलाके में बीते 2 माह से शारदा नदी पूरे उफान पर है। बाढ़ के पानी ने सैकड़ों गांवों को ले रखा है अपनी चपेट में, नहाते समय गहराई में जाने से हादसा  बनबसा डैम से से छोड़े गए अचानक पानी के तेज बहाव ने तंबौर समेत इलाके के सैकड़ों गांवों को अपनी आगोश में ले लिया है। इन इलाकों से लोगों घरों से निकलना तक बंद है। लोग घरों से बाहर निकल भी रहे हैं तो अपनी जान हथेली पर लेकर निकल रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे आज इलाके के फववारा रायपुर के नजदीक शक़ील के ईट भट्टे के पास बाढ़ देखने चले गए। इस दौरान वे सभी ...
अभी-अभी झांसी रेलवे स्टेशन पर भीषण आग से हड़कंप, काबू पाने में जुटे रेलवे अधिकारी

अभी-अभी झांसी रेलवे स्टेशन पर भीषण आग से हड़कंप, काबू पाने में जुटे रेलवे अधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः आज रविवार सुबह कुछ देर पहले ही झांसी रेलवे स्टेशन पर भीषण आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हरकत में आए रेलवे अधिकारियों ने तुरंत ही आग पर काबू पाने की तैयारियां शुरू कर दीं। अभी तक अधिकारी आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में लगे हैं। प्लेटफार्मों को खाली करा लिया गया है। हांलाकि फिलहाल इस अग्निकांड में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। प्लेटफार्म नंबर - 4 के फुट ब्रिज के नीचे केबिल बाक्स में धमाके के साथ लगी आग, प्लेटफार्म कराए गए खाली  आज सुबह झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 के फुट ब्रिज के नीचे लगे केबिल बाक्स में अचानक तेज धमाका हुआ। इससे पहले कि वहां मौजूद यात्री या वेंडर कुछ समझ पाते, तेजी से आग फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ये भी पढ़ेंः झांसी में दिनदहाड़े पेट्रोलपंप मालिक की कार पर ताबड़तोड़ फायर...
कानपुर में गाय ने कूड़े में पड़ा शक्तिशाली देशीबम खाया, मुंह में फटने से हालत गंभीर

कानपुर में गाय ने कूड़े में पड़ा शक्तिशाली देशीबम खाया, मुंह में फटने से हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित राम नारायण बाजार में कूड़े के ढेर में खाने को तलाश रही गाय ने गलती से वहां दबा पड़ा एक देशी बम खा लिया। गाय के मुंह में पहुंचते ही बम फट गया। इससे उसके मुंह के चीथड़े उड़ गए। गाय वहीं गिरकर तड़फने लगी। धमके की आवाज सुनकर लोग दौड़कर वहां पहुंचे। फीलखाना क्षेत्र में आज सुबह हुई घटना से मचा हड़कंप, अलर्ट में पुलिस पर भी सवालिया निशान  लोगों की इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बम की सूचना पर मौके पर पहुंची लेकिन गाय की कोई मदद नहीं कर सकी। हांलाकि पुलिस ने कूड़े के ढेर में और बम न हों, इसकी पूरी तस्दीक की। क्षेत्र में बम फटने की सूचना पर हड़कंप मच गया। किसी अपराधी पर है कूड़े में बम छिपाकर रखने का संदेह, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन  मौके पर एक-एक करके लगभग चार थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि इस बात की ...
बड़ी खबरः कानपुर में अभी-अभी बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से लूटे पांच लाख, हवा में चलाई गोली

बड़ी खबरः कानपुर में अभी-अभी बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से लूटे पांच लाख, हवा में चलाई गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में बढ़ते अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी कुछ देर पहले कानपुर के किदवई नगर इलाके में दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने स्कूटी से जा रहे नया गंज के व्यापारी को लूट लिया। लूट के बाद जनता के दिलो-दिमाग में दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवा में गोली भी चलाई। बाद में पांच लाख की नगदी लूटकर वहां से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की फोटो सीसीटीवी फुटैज में आ गए हैं। उनको जल्द ही गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। किदवई नगर इलाके में स्कूटी सवार व्यापारी को रोककर तमंचा के बल पर लूट की    बताया जाता है कि किदवई नगर निवासी व्यापारी कमलेश गुप्ता की नयागंज बाजार, घंटाघर में किराने का व्यापार है। वह रोज की तरह अपने घर आ रहे थे। उनकी स्कूटी की डिग्गी में पांच लाख रूपए कैश रखा हुआ था। रास्ते में जब वह किदवई नगर चौराहे के पास पहुंचे। तभ...
बरेली में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत को जान से मारने की धमकी

बरेली में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत को जान से मारने की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बरेलीः केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन को जान से मारने की मिली है। धमकी के बाद पूरा परिवार दहशत में है। वहीं केंद्रीय मंत्री श्री नकवी की बहन फरहत नकवी का घर से निकलना बंद हो गया है। मामला बरेली के किला थाना क्षेत्र के सराय इलाके से जुड़ा है। तीन तलाक जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली फरहत नकवी समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी रहती हैं। इसी सबके बीच एक युवक ने उनको जान से मारने की धमकी दी। तीन तलाक जैसे मुद्दों पर मुसलिम महिलाओं की मदद करती रहती हैं फरहत, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को दबोचा  इतना ही नहीं आरोपी ने फरहत को तेजाब फेंकने की भी धमकी दी है। इसके बाद पीडिता फरहत ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की। मामला केंद्रीय मंत्री के परिवार से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने भी तेजी दिखाई। पुलिस ने आरोपी युवक को धर-दबोचा। उसे गिरफ्तार कर लिया ग...
लखनऊ में बन रहे अखिलेश यादव के होटल निर्माण पर हाईकोर्ट की रोक

लखनऊ में बन रहे अखिलेश यादव के होटल निर्माण पर हाईकोर्ट की रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के राजधानी में बन रहे होटल पर मुश्किलों की तलवार लटकने लगी है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अखिलेश यादव के होटल निर्माण पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव का होटल हेरिटेज राजधानी लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर बनाया जा रहा है। राजधानी में विक्रमादित्य मार्ग पर हाई सिक्योरिटी जोन में बन रहा है पूर्व सीएम अखिलेश यादव का होटल   हाईकोर्ट ने होटल निर्माण पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से भी मामले में जवाब मांगा है। इस मामले में अखिलेश यादव और डिंपल यादव को भी पक्षकार बनाया गया है। इस मामले में पीआईएल दाखिल हुई थी जिसकी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने यह सख्त रुख अपनाया है। ये भी पढ़ेंः ..अटल जी के अंत्येष्ठी स्थल पर सेल्फी-सेल्फी खेल रहे थे भाजपा के यह पूर्व विधायक, सोशलमीडिया पर घिरे.. हाई...
रो रहा है पूरा देश, अलविदा भारत रत्न अटल..

रो रहा है पूरा देश, अलविदा भारत रत्न अटल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः पूरा देश अटल जी के लिए रो रहा है। वहीं नई दिल्ली में उनको अंतिम विदाई दी जा रही है। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए देश और विदेश की कई हस्तियां पहुंची हुई हैं। अटल जी की अंतिम यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी पैदल चलते नजर आए। नई दिल्ली में भूटान के राजा, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, नेपाल और पाकिस्तान के राजनियक स्वर्गीय अटल जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान तीनों सेनाओं के अध्यक्षों ने अटल जी को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धांजलि दी। अटल जी की अंतिम यात्रा में लाखों की भीड़ उमड़ी। सभी ने नम आंखों से अपने नेता को अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी, राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, विदेश मंत्री सुषमा ...
कानपुरः पलक झपकते ही रेलवे स्टेशन से 1 साल के मासूम को ले उड़ी चोरनी कैमरे में कैद..

कानपुरः पलक झपकते ही रेलवे स्टेशन से 1 साल के मासूम को ले उड़ी चोरनी कैमरे में कैद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक बुरा अनुभव लोगों का भरोसा अच्छे इंसानों से भी उठा देता है। इसका उदाहरण आज कानपुर के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। जब एक महिला ने एक भोले-भाले परिवार को बेवकूफ बनाकर उनका बच्चा चोरी कर लिया। देखते ही देखते यह महिला बच्चे को ले उड़ी और मां-बाप कुछ नहीं कर पाए। लेकिन यह चालाक चोरनी कैमरे की नजर से नहीं बच पाई। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह कैद हो गई। फोटो में चोरनी साफतौर पर बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दे रही है। पी़ड़ित मां-बाप की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोर महिला की तलाश शुरू कर दी है। कटिहार जाने को ट्रेन का इंतजार कर रहा था परिवार  बताया जा रहा है कि कानपुर के बिल्हौर का एक परिवार कटिहार जाने के लिए सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। पति का नाम आजम और पत्नी का नाम शायराबानो है। उनका 1 साल का मासूम बच्चा हसन भी उनके साथ था। दोनों प्ल...
दूसरे के सर्टिफिकेट पर प्रिंसिपल बन बैठा मुन्ना भाई, ऐसे खुली पोल..

दूसरे के सर्टिफिकेट पर प्रिंसिपल बन बैठा मुन्ना भाई, ऐसे खुली पोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश में मुन्ना भाइयों की कमी नहीं है। बस देर तो उनको पकड़ने भर की है। जी हां, राजधानी लखनऊ में एक ऐसा मुन्ना भाई एसटीएफ के हत्थे चढ़ा है जिसने दूसरे के सर्टिफिकेट पर न सिर्फ नौकरी हासिल की। बल्कि स्कूल का प्रधानाचार्य बनकर स्कूल भी संभाल लिया। लेकिन किसी ने सही कहा है कि धोखेबाजी ज्यादा नहीं चलती। एक न एक दिन उसकी पोल जरूर खुल जाती है। आखिरकार यह मुन्ना भाई भी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल अब यह 'साहब' यह जेल की हवा खाने जा रहा है। एसटीएफ लखनऊ ने जांच के बाद दबोचा, मुकदमा दर्ज करके भेजा जा रहा जेल  यह चौंकाने देने वाला धोखाधड़ी का मामला यूपी के अंबेडकर नगर से जुड़ा है। बताया जाता है कि अंबेडकर नगर के टांडा में प्राथमिक विद्यालय बरहमपुर गांव के सरकारी स्कूल में रामानंद नाम का प्रधानाध्यापक नौकरी कर रहा था। नौकरी पाने के लिए उसने पूरी फर्जीवाड़ा कर डाला। ये भी प...