Sunday, October 4सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

गोवा में कांग्रेस के हाथों सत्ता छीनने के डर से भाजपा ने दिए दो डिप्टी सीएम भी, पार हुई चुनौती..

गोवा में कांग्रेस के हाथों सत्ता छीनने के डर से भाजपा ने दिए दो डिप्टी सीएम भी, पार हुई चुनौती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर चल रही बहस के बीच आखिरकार देर रात बीजेपी युवा नेता प्रमोद सावंत ने मुख्यमंत्री की शपथ ली। दरअसल पर्रिकर के निधन से बीजेपी के सामने सहयोगी दलों को मनाने के साथ अपने विधायकों को भी बचाने की चुनौती थी। हालांकि बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब हो गई है लेकिन विधानसभा में बहुमत साबित करने की परीक्षा बाकी है। 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में 2017 में चुनाव हुए थे, जब बीजेपी बहुमत से दूर थी और गठबंधन के सहारे सत्ता में आई थी लेकिन, मनोहर पर्रिकर के निधन से बीजेपी को बड़ा झटका लगा था। नए सीएम के साथ 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ  उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए पूरे दिन बैठकों का दौर चला। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी ने कई बैठकें कीं। तब जाकर रात दो बजे बीजेपी के युवा ...
प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अमीरों के होते हैं चौकीदार, गरीबों के नहीं

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अमीरों के होते हैं चौकीदार, गरीबों के नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, वीडियो, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः बनारस की गंगा यात्रा पर निकली प्रियंका गांधी ने सफर के दूसरे पड़ाव सिरसा घाट पर लोगों को संबोधित करते हुए मोदी पर तंज कसा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को समर्थन देने की अपील की। कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने सिरसा घाट पर अपनी क्रूज बोट को छोड़ा और गेस्ट हाउस में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चौकीदार किसानों के नहीं बल्कि अमीरों के होते हैं। पीएम मोदी के चौकीदार कैंपेन पर तगड़ा वार  पीएम मोदी के चौकीदार कैंपेन पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी (पीएम मोदी) मर्जी अपने नाम के आगे क्या लगाएं। मुझे तो एक किसान ने कहा कि चौकीदार अमीरों के होते हैं, हम किसान तो अपने खुद चौकीदार होते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि 45 सालों में इतने कम रोजगार नहीं हुए जितने बीते 5 सालों मे...
बिहारः टूट की कगार पर महागठबंधन,  सीटों को लेकर कांग्रेस-राजद में रार..

बिहारः टूट की कगार पर महागठबंधन, सीटों को लेकर कांग्रेस-राजद में रार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन आज से शुरु हो गया और बिहार में महागठबंधन में मची रार थमने का नाम नहीं ले रही है। रार का नतीजा है कि महागठबंधन टूट के कगार पर पहुंच गया है। सीट बंटवारे को लेकर मची रार की वजह से सारे रास्ते बंद होते दिख रहे हैं। कांग्रेस की दबाव की राजनीति, जीतनराम की महत्वाकांक्षा और लालू प्रसाद की चालाकी के चलते सहमति नहीं बन पा रही है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें है। महागठबंधन में राजद कांग्रेस को आठ सीटों से ज्यादा देने के पक्ष में नहीं है और कांग्रेस 11 से कम के लिए तैयार नहीं है। सीटों को लेकर मची है रार   बहरहाल सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों में रार मची है। वहीं अतिविश्वास से खेल रही कांग्रेस इससेे भारी नुकसान उठा सकती है क्योंकि उसकी असली लड़ाई बीजेपी से है। बीजेपी और उसके समर्थक दलों ने सीटों का बंटवारा करके उम्मीदवार भी मै...
बांदा में पुल की रेलिंग तोड़कर यमुना में गिरा ट्रक, मामा-भांजे की डूबकर मौत

बांदा में पुल की रेलिंग तोड़कर यमुना में गिरा ट्रक, मामा-भांजे की डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक भयानक हादसे के दौरान सीमेंट लदा एक ट्रक पुलिस की रेलिंग तोड़ता हुआ यमुना नदीं में जा गिरा। इससे वहां हड़कंप मच गया। ट्रक चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बचाव कार्य चलाया। दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कानपुर देहात क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि सोमवार तड़के सुबह बेंदाघाट से सटे यमुना नदी पर बने पुल से एक सीमेंट लदा ट्रक गुजर रहा था। तड़के सुबह हुआ हादसा  इसी दौरान अचानक वह ट्रक अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ता हुआ नदी में गहरे पानी वाली जगह पर जा गिरा। यह ट्रक बांदा से फतेहपुर की ओर जा रहा था और तेज रफ्तार से था। हादसा यमुना नदी पुल की 10वीं कोठी के पास हुआ। नदी में कुछ गिरने की आवाज काफी ...
पुरखों की भूमि पर पूजन कर गंगा यात्रा पर निकलीं प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल..

पुरखों की भूमि पर पूजन कर गंगा यात्रा पर निकलीं प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः आखिरकार प्रियंका गांधी ने अपने पुरखों की जमीन से लोकसभा चुनाव-2019 का प्रचार अभियान शुरु कर ही दिया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पूरे दमखम से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतर चुकी है। फिलहाल आज प्रियंका के चुनावी बिगुल फूंकने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ गया है। प्रयागराज में पूजा अर्चना के बाद स्टीमर से प्रियंका बनारस के लिए रवाना हो गई। स्वराजभवन में किया रात्रि विश्राम  कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज स्वराज भवन में रात्रि विश्राम के बाद संगम क्षेत्र का रुख किया और अक्षय वट के बाद लेटे हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया। उसके बाद सड़क मार्ग से मनइया घाट गई। वहां से वह स्टीमर से गंगा यात्रा शुरू की। उसके बाद वह बोट ये बनारस के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका का यह दौरा काफी अहम है। गंगा यात्रा रखा कार्यक्रम का ...
मायावती को रास नहीं आई राहुल की दरियादिली, 7 सीटें छोड़ने पर कांग्रेस पर कुछ यूं बिफरीं..

मायावती को रास नहीं आई राहुल की दरियादिली, 7 सीटें छोड़ने पर कांग्रेस पर कुछ यूं बिफरीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः बसपा सुप्रीमों मायावती किसी भी हालत में कांग्रेस का कोई एहसान नहीं लेना चाहती। उन्हें कांग्रेस की दरियादिली रास नहीं आ रही है। कांग्रेस के सात सीट छोडऩे के ऐलान के बाद आज मायावती ने सुबह ट्वीट कर सख्त लहजे में  कहा कि 'बीएसपी एक बार फिर साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल भी नहीं है। हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आये दिन फैलाये जा रहे किस्म-किस्म के भ्रम में कतई ना आयें। चुनावी माहौल में दिलचस्प मोड़  लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल हर दिन दिलचस्प मोड़ ले रहा है। एक तरफ जहां अखिलेश कांग्रेस को लेकर नरम हैं वहीं बसपा प्रमुख मायावती सख्त है। वह किसी भी तरह कांग्रेस से कोई तालमेल न...
यूपी में पहले चरण की 8 सीटों के लिए आज से नामांकन..

यूपी में पहले चरण की 8 सीटों के लिए आज से नामांकन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों के लिए अधिसूचना सोमवार को जारी होगी। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। इसी के साथ नामांकन का सिलसिला आज से शुरू हो जाएगा। इन सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश में पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर, बागपत और गाजियाबाद लोकसभा सीटों पर नामांकन सोमवार से होगा। तैयारियां तेज हुईं  पहले चरण में वेस्ट यूपी की 8 सीटों के अलावा आंध्र प्रदेश की 25, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, बिहार की 4, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, महाराष्ट्र की 7, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नगालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, अंडमान एंड निकोबार की 1, लक्षद्वीप की 1 सीट शामिल है। इसके साथ ही ...
पीएम से लेकर राहुल, ममता-माया और अखिलेश भी दुखी, सीएम पर्रिकर का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे

पीएम से लेकर राहुल, ममता-माया और अखिलेश भी दुखी, सीएम पर्रिकर का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नेशनल डेस्कः देश के पहले आईआईटियन पूर्व रक्षामंत्री एवं गोवा के मौजूदा सीएम मनोहर पर्रिकर को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। सादगी की जीती-जागती मिसाल रहे पर्रिकर के निधन से पूरा देश सदमे में है। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, ममता बनर्जी, मायावती और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। वहीं गोवा सरकार ने 18 से 24 मार्च तक 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान पूरे प्रदेश में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार  पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व रक्षामंत्री पर्रिकर की अंत्येष्टि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के शामिल हो सकते हैं। सरकार ने सोमवार सुबह 10 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी बुलाई है। गोवा के मुख्यमंत्री कार्...
नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर..

नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः गोवा से एक बेहद दुखी करने वाली खबर आ रही है। देश के पूर्व रक्षामंत्री एवं गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर नहीं रहे। उनका रविवार को 63 साल की उम्र में  निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर की बीमार से लड़ रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तकलीफ और ज्यादा बढ़ गई थी। उनको परेशानी के चलते गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अग्नाशय के कैंसर से थे पीड़ित  वहां चिकित्सकों ने उनको ठीक करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीति, सिनेमा और खेल से जुड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पर्रिकर सियासत में सादगी की बड़ी मिसाल थे। वह अग्नाश्य कैंसर से पीड़ित थे। उनका अमेरिका में भी इलाज हो चुका था।...
माया-मुलायम और अखिलेश समेत इन 7 नेताओं के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस..

माया-मुलायम और अखिलेश समेत इन 7 नेताओं के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने आज यहां प्रेसवार्ता करते हुए खुलासा किया है कि कांग्रेस ने सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के लिए मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद समेत मायावती और रालोद के जयंत चौधरी व उनके पिता अजीत चौधरी की सीटें छोड़ दी हैं। इतना ही नहीं अपना दल के लिए भी दो सीटें छोड़ दी गई हैं। अपना दल के लिए गोंडा और पीलीभीत की सीटें छोड़ी गई हैं। 7 सीटों पर कांग्रेस-जन अधिकार पार्टी का गठबंधन   इन सीटों पर कृषणा पटेल वाले अपना दल के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने एनआरएचएम घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुश्वाह की जन अधिकार पार्टी से भी गठबंधन किया है। कांग्रेस पार्टी जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के साथ 7 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इनमें से पांच सीटें जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवारों के लिए छोड़ दी गई हैं जबकि दो स...