Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी की इन नदियों में विर्सजित होंगी अटल जी की अस्थियां..

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, लखनऊः अटल जी मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले जरूर थे लेकिन उत्तर प्रदेश से उनका काफी गहरा रिश्ता रहा है। उनके पिता कृष्णकांत बाजपेई यूपी के आगरा के रहने वाले थे जो बाद में ग्वालियर जाकर बस गए थे।

1981 में पहली बार पहुंचे थे पीलीभीत 

बाद में अटल जी 1981 में पहली बार पीलीभीत पहुंचे थे। इसलिए योगी सरकार ने लोगों की इच्छाओं का आदर करते हुए यूपी की अलग-अलग नदियों में अटल जी की अस्थियां विसर्जित करने की तैयारी की है।

चुनिंदा नदियों में विर्सजित होंगी अस्थियां 

जी हां, अटल जी की अस्थियां 

जनता की भावनाओं का आदर  

योगी सरकार प्रदेश की सभी नदियों में अटल जी की अस्थियों को प्रवाहित करने का आदेश दिया है। ताकि अस्थिविसर्जन के जरिये लोग उनकी अंतिम यात्रा से जुड़ सकें। बताया जाता है कि अटल जी सबसे पहले 1981 में पीलीभीत पहुंचे थे। उस समय पं. दीन दयाल उपाध्याय यहां से प्रचारक हुआ करते थे।

नहीं रहे अटल बिहारी बाजपेई, एम्स में ली अंतिम सांसें  

यूपी में बनेंगे अटल जी की याद में स्मारक  

इसके साथ ही यूपी सरकार भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में स्मारक बनाने की भी तैयारी कर रही है। यूपी में चार स्मारक बनाए जाएंगे। इनमें एक आगरा के बटेश्वर और दूसरा कानपुर में होगा। जबकि तीसरा बलरामपुर और चौथा लखनऊ में बनाया जाएगा।