Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में हादसे में बेटे की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम, जिंदगी-मौत के बीच बेटी

बांदा में हादसे में बेटे की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम, जिंदगी-मौत के बीच बेटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हादसे में 11 साल के मासूम बेटे की मौत के बाद आज पिता ने भी दम तोड़ दिया। मजदूर परिवार पर मानो दुखों का पहाड़़ टूट पड़ा है। उधर, इसी हादसे में घायल 18 साल की बेटी मुस्कान अभी कानपुर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। बताते चलें कि बांदा शहर के खुटला मुहल्ला निवासी मोहम्मद अली (30) पुत्र अकबर 11 मार्च को अपने बेटे मोहब्बत (11) और बेटी मुस्कान (18) को बाइक में बैठाकर दतौली (फतेहपुर) रिश्तेदारी में जा रहे थे। 11 मार्च को दतौली के पास ट्रक ने मारी थी बाइक में टक्कर   तभी दतौली (फतेहपुर) के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में मोहम्मद अली के पुत्र मोहब्बत की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि घायल पिता-पुत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर पिता-पुत्री को कानपुर रेफर कर दिया गया था। परिजन दोनों...
झूमते-गाते जयकारे लगाते शिव बारात लेकर निकले भक्त, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा माहौल

झूमते-गाते जयकारे लगाते शिव बारात लेकर निकले भक्त, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा माहौल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अतर्रा रोड स्थित कुशवाहा नगर मुहल्ला में शिव मंदिर में जीर्णोद्धार कराकर उसमें भगवान शंकर, पार्वती गणेश जी कार्तिकेय, नंदी जी हनुमान जी की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। मूर्ति स्थापना के बाद प्राण-प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने नगर में शिव बारात निकाली और वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किए। विधि विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा   कुशवाहा नगर शिव मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है। मंदिर में शिव एवं पार्वती की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से कराई गई। ट्रैक्टरों में प्रतिमाओं को सजाकर नगर में शिव बारात निकाली गई। भक्तों ने जगह-जगह बारात का स्वागत किया। शिवभक्त डीजे और बैंडबाजों की धुन में थिरकते हुए चल रहे थे। बारात में नृत्य करते घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान भक्त हर हर महादेव के जयकार...
बांदा में पत्नी को आधे रास्ते से घर भेजकर रुका युवक, बाद में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका..

बांदा में पत्नी को आधे रास्ते से घर भेजकर रुका युवक, बाद में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका..

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शंकर पुरवा के समीप एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई का कहना है कि उसके भाई की हत्या की गई है। जबकि पुलिस इस मामले को सड़क हादसा करार दे रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। नरैनी के शंकर पुरवा के पास पड़ा मिला शव, गंभीर चोटों के निशान   कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव के करौला पुरवा निवासी भारत (35) पुत्र गप्पू मंगलवार को सुबह अपनी पत्नी सुनैना को लेकर तेरा गांव उपचार कराने गया था। पत्नी का उपचार कराने के बाद भारत पत्नी को लेकर नरैनी आया। वहां नरैनी से पत्नी को टेंपो में बैठाकर घर भेज दिया। इसके बाद पत्नी सुनैना घर पहुंच गई, जबकि बाद में घर आने की बात कहने वाला भारत नहीं पहुंचा। येे भी पढ़ेंः&n...
अजीबो-गरीबः डाक्टरों ने महिला के पेट से निकाले डेढ़ किलो आभूषण-सिक्के और अन्य सामान

अजीबो-गरीबः डाक्टरों ने महिला के पेट से निकाले डेढ़ किलो आभूषण-सिक्के और अन्य सामान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पश्चिम बंगाल में एक बेहद चौंकाने वाला अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है। वहां बीरभूम जिले के एक सरकारी अस्पताल में एक महिला के आपरेशन के दौरान डाक्टरों ने उसके पेट से डेढ़ किलो आभूषण, सिक्के और अन्य सामान निकाला है। मीडिया को यह जानकारी खुद डाक्टर ने ही दी। डाक्टर ने बताया है कि महिला के पेट से 5 और 10 रुपए के नब्बे सिक्के, नाक की बालियां, गले की चेन, चूड़ियां, झुमके, घड़ियां, कड़ा और पायल निकाली गई हैं। मानसिक रूप से बीमार है महिला  पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट के सरकारी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के सर्जन डा सिद्धार्थ बिस्वास का कहना है कि जिस महिला के पेट से यह सामान मिला है उसकी उम्र 26 साल है और वह मानसिक रूप से बीमार है। डाक्टर ने कहा कि ज्यादातर आभूषण पीतल और तांबे के हैं और कुछ सोने के भी हैं। पूछने पर रोने लगती थी महिला   महिला की मां का कहना है ...
विधानसभा सत्र के दौरान अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित की हालत बिगड़ी

विधानसभा सत्र के दौरान अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित की हालत बिगड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज गुरुवार को यहां मानसून सत्र के आठवें दिन विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत अचानक उस वक्त खराब हो गई। विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान कुर्सी पर बैठ-बैठे उनको कमजोरी महसूस हुई। जानकारी होने पर आनन-फानन में उनको सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। हालांकि बाद में उनको छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस से पहुंचाया सिविल अस्पताल, उपचार के बाद छुट्टी   बताया जाता है कि कार्यवाही के दौरान उनको कमजोरी लगने पर तत्काल एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको आइसीयू में रखते हुए उनके स्वास्थ्य की पड़ताल की। बाद में उनको सिविल अस्पताल के निदेशक के दफ्तर भी ले जाया गया। बाद में श्री दीक्षित ने बेहतर महसूस किया और चिकित्सकों ने उनको छुट्टी दे दी। ये भी पढ़ेंः लिंग परिवर्तन कराकर रेलवे इंजीनियर बना राजेश से सोनिया, अब पहचान को लेकर बना ...
भारतीय मूल की प्रीति पटेल बनीं ब्रिटेन की गृहमंत्री, पाकिस्तान के साजिद वित्तमंत्री

भारतीय मूल की प्रीति पटेल बनीं ब्रिटेन की गृहमंत्री, पाकिस्तान के साजिद वित्तमंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय मूल की महिला को ब्रिटेन का गृहमंत्री बनाया गया है जबकि पाकिस्तानी मूल के साजिद ब्रिटेन के नए वित्तमंत्री होंगे। दरअसल, ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने कार्यभार संभालने के बाद अपने मंत्रीमंडल की जिम्मेदारी बांटना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि प्रीति पटेल का जन्म लंदन में ही हुआ है और वह 47 साल की हैं। उनके माता-पिता मूल रूप से भारत के गुजरात प्रांत से थे। बाद में दोनों युगांडा चले गए थे। युगांडा में रहने के बाद उनके माता पिता वर्ष 1960 में ब्रिटेन जा बसे थे। बताते हैं कि प्रीति बहुत ही कम लगभग 20 साल की उम्र में ब्रिटेन की राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गई थीं। इतना ही नहीं वर्ष 2017 में प्रीति पटेल ने अपनी निजी इसराइल यात्रा को लेकर विवाद के बाद इंटरनेशनल डेवलपमेंट सेक्रेटरी के पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रीति इसराइल की समर्थक रही हैं। अब...
बांदा के पीलीकोठी में सेंटमैरी स्कूल के दो छात्रों पर गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, बुरी तरह झुलसे, बच गई जान

बांदा के पीलीकोठी में सेंटमैरी स्कूल के दो छात्रों पर गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, बुरी तरह झुलसे, बच गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे को बांदा में एक बड़ा दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। सेंट मैरी स्कूल के दो छात्रों पर पीलीकोठी के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार तेज स्पार्किंग के बाद टूटकर गिर पड़े। इससे बाइक से जा रहे दोनों छात्र बुरी तरह से झुलस गए। गनीमत यह रही कि विद्युत सप्लाई कट हो गई और दोनों छात्रों की जान बच गई, लेकिन उनके हाथ-पैर और शरीर के दूसरे हिस्से झुलस गए। दोनों छात्रों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पाकर विद्युत विभाग के एसडीओ और चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, अब दोनों छात्रों की हालत खतरे से पूरी तरह बाहर बताई जा रही है। पीलीकोठी पावर हाउस के सामने हुआ हादसा  बताया जाता है कि सेंट मैरी स्कूल में कक्षा-10 में पढ़ने वाला छात्र सार्थक (16) पुत्र संजीव सेठ अपने साथी 11वीं...
तमंचों के साथ खिंचवाई फोटो और फेसबुक पर की पोस्ट, बुंदेलखंड से राजधानी तक फैली सनसनी और फिर..

तमंचों के साथ खिंचवाई फोटो और फेसबुक पर की पोस्ट, बुंदेलखंड से राजधानी तक फैली सनसनी और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः हाल ही में उत्तराखंड के भाजपा विधायक प्रणव चैंपियन का हाथों में तीन-तीन रिवाल्वर और गन लेकर नशे में झूमते हुए डांस का वीडियो तो आपको याद होगा ही, जिसने सोशलमीडिया पर खूब धूम मचाई थी। हालांकि बाद में विधायक जी तो पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला बुंदेलखंड के बांदा जिले में सामने आया है। जहां दो युवकों ने विधायक के कारनामों का अनुसरण करते हुए तीन-तीन अवैध देशी तमंचे लेकर पहले स्टाइलिश फोटो खींची और बाद में उनको फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। देशी तमंचों की बेधड़क शोबाजी की फोटो सोशलमीडिया पर खूब वायरल हुई। फोटो देखकर लोग हैरान रह गए। खुलेआम असलहों के प्रदर्शन से लोगों में दहशत भी फैली। बुंदेलखंड से लखनऊ तक वायरल हुईं फोटो   राजधानी लखनऊ तक वायरल इन फोटो को देखकर हर कोई हैरान रह गया। जांच में पता चला कि ये दोनों फोटो बांदा जिले के द...
लिंग परिवर्तन कराकर रेलवे इंजीनियर बना राजेश से सोनिया, अब पहचान को लेकर बना संकट

लिंग परिवर्तन कराकर रेलवे इंजीनियर बना राजेश से सोनिया, अब पहचान को लेकर बना संकट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः रेलवे के इंजीनियर के सामने एक अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई है। लिंग परिवर्तन कराकर लड़के से लड़की बने इस इंजीनियर को अब अपनी कागजी पहचान के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वहीं रेलवे भी उसको लड़की के रूप में पहचान देने में हिचकता दिखाई दे रहा है, हालांकि इससे इंकार भी नहीं किया जा रहा है। दरअसल, पूरा मामला बरेली रेलवे वर्कशाप से जुड़ा है। वहां काम करने वाले इंजीनियर राजेश पांडे को वर्ष 2003 में अपने पिता की जगह पर मृतक आश्रित कोटे पर नौकरी मिली थी। पढ़ाई में अच्छे राजेश ने फर्स्ट डिवीजन से इकोनोमिक्स विषय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली थी। हमेशा से लगता था लड़की हूं..  बताते हैं कि चार बहनों के बीच पले-बढ़े राजेश को हमेशा लगता था कि वह एक महिला है जिसने गलती से एक पुरुष योनि में जन्म ले लिया है। बचपन से ही उसे सजने संवरने का शौक रहा। लड़कियों की तरह ही श्र...
बांदा में कांग्रेसियों का कर्नाटक सरकार गिराने के लिए भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप, प्रदर्शन

बांदा में कांग्रेसियों का कर्नाटक सरकार गिराने के लिए भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप, प्रदर्शन

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कर्नाटाक में जनता दल एस व कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार गिर जाने पर कांग्रेसियों में उबाल आ गया है। बुधवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार लगातार संविधान विरोधी कार्य कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों को नष्ट कर रही है। कर्नाटक साइड इफैक्ट   कर्नाटक में जनता दल एस व कांग्रेस के गठबंधन वाली सुचारु रूप से चुनी गई सरकार को अपने धन बल से विधायकों की खरीद फरोख्त करते हुए व खुलेआम कई दिनों तक अपने कब्जे में रखकर लोकतंत्र की हत्या की गई है। इससे पूर्व गोवा में भी विधायकों की खरीद कर अमर्यादित आचरण किया है। कांग्रेसियों ने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरे देश में हर स्तर पर अपने संघर्ष जारी रखेगी।...