Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

उन्नाव गैंगरेप मामले में सुप्रीमकोर्ट का एक और बड़ा फैसला, तिहाड़ में शिफ्ट होगा पीड़िता का चाचा

उन्नाव गैंगरेप मामले में सुप्रीमकोर्ट का एक और बड़ा फैसला, तिहाड़ में शिफ्ट होगा पीड़िता का चाचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः उन्नाव गैंगरेप मामले में सुप्रीमकोर्ट का एक और बड़ा फैसला सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने गैंगरेप पीड़िता के चाचा को रायबरेली जेल से तिहाड़ जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। इस फैसले को इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने गैंगरेप पीड़िता और उसके वकील की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ को सौंपा था जिससे साथ है कि देश की सर्वोच्च अदालत न सिर्फ पीड़िता और उससे जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है बल्कि उसे यूपी पुलिस पर भरोसा भी नहीं है। ऐसे फिर सुरक्षा कारणों से सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता के चाचा को तिहाड़ शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। सुप्रीमकोर्ट रोज करेगा पीड़िता की तबियत की निगरानी  दूसरी खास बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए फैसला दिया है कि पीड़िता को इलाज के लिए दिल्ली नहीं लाया जाएगा उसका इलाज लखनऊ में ही चलेगा। ऐस...
प्यार में धोखा खाई बैंक कैशियर प्रेमिका ने 5 लाख दी सुपारी, प्रेमी की नवविवाहिता पत्नी थी निशाने पर..

प्यार में धोखा खाई बैंक कैशियर प्रेमिका ने 5 लाख दी सुपारी, प्रेमी की नवविवाहिता पत्नी थी निशाने पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्यार में धोखा मिलने पर एक बैंक कैशियर प्रेमिका ने बदला लेने की हदें पार कर दीं। महिला ने ऐसी साजिश रच डाली कि अब जो भी सुन रहा है, स्तब्ध है। हालांकि अच्छी बात यह है कि एसटीएफ यूपी की टीम ने समय रहते तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई। पकड़े गए तीनों बदमाशों में एक सीतापुर का है और बाकी दो में एक लखनऊ और दूसरा चंदौली जिले का है। उनके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस, कार और कई मोबाइल बरामद हुए हैं। एसएसपी एसटीएफ सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देश पर सीओ पीके मिश्रा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अंजनी तिवारी अपनी टीम के साथ ईनाम घोषित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए निगरानी कर रहे थे, बताते हैं कि इसी दौरान अपराधियों की इस साजिश के संकेत एसटीएफ को मिले। लखनऊ एसटीएफ की सक्रियता से खुलासा  एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत...
बांदा में संदिग्ध हालात में युवक का फांसी पर लटकता शव मिला

बांदा में संदिग्ध हालात में युवक का फांसी पर लटकता शव मिला

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र की ओरन पुलिस चौकी क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव फांसी पर लटकता मिला। यह शव सुबह करीब 6 बजे देखा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर से निकला था दुकान खोलने की बात कहकर   बताया जाता है कि मृतक युवक का नाम लाला अनुरागी (32) पुत्र स्व. गोविंद अनुरागी है। वह रोज की तरह घर से तैयार होकर दुकान खोलने गया था। उसकी इलैक्ट्रानिक की छोटी सी दुकान थी। इसी दुकान से परिवार का रोजी-रोटी चलती थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ेंः बांदा में डीएम की चौखट पर खाली घड़े-बर्तन लेकर पहुंचीं महिलाएं, नारेबाजी-प्रदर्शन...
यूपी में दो दरोगाओं की सड़क हादसे में मौत, सरकारी काम से हाइकोर्ट जाते वक्त हादसा

यूपी में दो दरोगाओं की सड़क हादसे में मौत, सरकारी काम से हाइकोर्ट जाते वक्त हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी के सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार सुबह हुए एक दुखद हादसे में दो पुलिस उप निरीक्षकों के हादसे में मौत हो गई। ये दोनों दरोगा कार से हाईकोर्ट किसी सरकारी कार्य से जा रहे थे। हादसा कार और ट्रक की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे ही उड़ गए और उसमें बैठे दोनों दरोगा और अन्य बुरी तरह घायल हो गए। बाद में दोनों दरोगाओं ने दम तोड़ दिया। अयोध्या-सुल्तानपुर मार्ग पर हुआ हादसा   बताया जाता है कि अयोध्या-सुल्तानपुर रोड पर तड़के सुबह साढ़े 4 बजे जमोली गांव के पास हुए हादसे में ब्रीजा कार में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कार में सवार सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थानाध्यक्ष राजकुमार यादव तथा दरोगा नित्यानंद यादव साथी सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार चालक भी घायल हो गया। एक देवरिया, दूसरे गोरखपुर के निवासी&nb...
उन्नाव दुष्कर्म मामले में सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, सभी केस दिल्ली ट्रांसफर, 7 दिन में सीबीआइ जांच और 45 दिन में सुनवाई के निर्देश

उन्नाव दुष्कर्म मामले में सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, सभी केस दिल्ली ट्रांसफर, 7 दिन में सीबीआइ जांच और 45 दिन में सुनवाई के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः उन्नाव दुष्कर्म मामले में देश की सर्वोच्च अदालत ने सख्त रुख अपनाया है जिससे पीड़िता को न्याय मिलने की अब उम्मीद जागी है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म और पीड़िता की दुर्घटना से जुड़े सभी मामले लखनऊ से दिल्ली स्थानांतरित कर दिए हैं। साथ ही सीबीआई को आदेश दिया है कि मामले की जांच 7 दिन में पूरी करे। इतना ही नहीं निचली अदालत को निर्देश दिए हैं कि सभी इससे संबंधित सभी मामलों की सुनवाई लगातार करते हुए 45 दिन में पूरी करे। उधर, यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 25 लाख का चेक जारी करते हुए डीएम लखनऊ को भेजा है, ताकि पीड़िता के परिजनों तक पहुंच सके। बताते चलें कि पीड़िता का परिवार इस वक्त लखनऊ में ही मौजूद है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट तलब की, सीआरपीएफ को सुरक्षा को कहा    इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता को 25 लाख रुपए मुआवजा देने के निर्देश भी दिए हैं। कोर...
भारी किरकिरी के बाद भाजपा ने विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाला

भारी किरकिरी के बाद भाजपा ने विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उन्नाव दुष्कर्म मामले में भारी किरकिरी कराने के बाद भाजपा ने आखिरकार विपक्ष के दवाब के चलते आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाल दिया है। बता दें कि बीते दिवस पार्टी हाईकमान ने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अचानक दिल्ली बुलाया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि सेंगर पर कार्रवाई हो सकती है। उधर, भाजपा ने सेंगर को बाहर करके एक तरह से राजनीतिक विरोधियों को भी शांत करने का काम किया है लेकिन पार्टी की छवि देर से लिए गए इस फैसले से खराब हुई है। हेलीकाप्टर भेजकर दिल्ली बुलाए गए प्रदेश अध्यक्ष   हालांकि इससे पहले भाजपा के नेता सेंगर के पार्टी से निलंबित होने की बात कहते रहे हैं, लेकिन दुष्कर्म पीड़िता के साथ दुर्घटना के बाद भाजपा इस मामले में चौतरफा घिर गई थी और पार्टी की काफी किरकिरी हो रही थी। कहीं न कहीं पार्टी हाईकमान भी इस बात को समझ चुका था और शाय...
आईआईटी कानपुर बड़ा हादसा, निर्माणाधीन भवन की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की मौत, एक घायल

आईआईटी कानपुर बड़ा हादसा, निर्माणाधीन भवन की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की मौत, एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः गुरुवार दोपहर को कानपुर आईआईटी में एक बड़ा हादसा हो गया। वहां निर्माधीन भवन की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार के मलबे के नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। इनमें एक महिला मजदूरी भी शामिल है। मलबे में चार मजदूर दबे थे। एक को घायल हालत में निकाला गया, जिसको इलाज के लिए हैलट में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा कर्मियों ने मलबे को हटाकर काफी मशक्कत के बाद मजदूरों को निकाला। खास बात यह है कि आईआईटी प्रशासन ने मीडिया कर्मियों के कैंपस में जाने पर रोक लगा दी। हालांकि मामले में ठेकेदार की लापरवाही की बात सामने आई है और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो सकती है। हांलाकि घायल मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना से हलचल मच गई। बेसमेंट में खाने के बाद बैठे थे मजदूर, तभी हुआ हादसा   बताया जाता है कि आईआईटी कैंपस में अर्थ साइंस की निर्माणाधीन बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा था। इ...
बांदा में हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत पर जिला अस्पताल पहुंचे डीएम ने लिया हालचाल, दो रेफर

बांदा में हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत पर जिला अस्पताल पहुंचे डीएम ने लिया हालचाल, दो रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार सुबह तकरीबन 6 बजे अतर्रा रोड पर स्थित महुआ गांव के पास तेज रफ्तार कार और रोडवेज की हुई सीधी भिड़ंत में चार श्रद्धालुओं की मौत की घटना के बाद दो घायलों में एक को झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। जिलाधिकारी हीरा लाल ने जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलों के हालचाल लिए। बताते चलें कि मध्य प्रदेश के छतरपुर के महाराजपुर थाना अंतर्गत खेरवा गांव के छह लोग आल्टो कार से भगवान कामतानाथ के दर्शन करने के लिए बुधवार को चित्रकूट गए थे। बांदा में रहती है एक घायल की भांजी  वापसी में हादसे का शिकार हो गए। जिला अस्पताल से घायल ललित किशोर (58) निवासी गांव खेरवा, जिला छतरपुर (एमपी) को झांसी रेफर कर दिया गया है। वहीं घायल नीतेश (35) को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज बांदा रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी हीरालाल ट्र...
अपडेटः बांदा में कुछ देर पहले भीषण हादसा, रोडवेज-कार की टक्कर में चार मरे और तीन की हालत गंभीर

अपडेटः बांदा में कुछ देर पहले भीषण हादसा, रोडवेज-कार की टक्कर में चार मरे और तीन की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बांदा की ओर से जा रही रोडवेज बस की चित्रकूट से आ रही कार से टक्कर हो गई। इससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे चित्रकूट बाबा कामतानाथ के दर्शन करके कुछ लोग कार से बांदा आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बांदा की ओर से जा रही रोडवेज बस से कार की महुआ गांव के पास तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उधर, इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया है। अब मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। बांदा-चित्रकूट मार्ग पर महुआ गांव के बाद हादसा  कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल लोगों को यूपी-100 की गाड़ी से पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया ह...
गोंडा के पुलिस अधीक्षक समेत यूपी में दो आईपीएस के तबादले

गोंडा के पुलिस अधीक्षक समेत यूपी में दो आईपीएस के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने प्रदेश में दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें गोंडा के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। बताया जाता है कि गोंडा केे एसपी रहे राकेश प्रकाश सिंह को लखनऊ एटीएस का एसपी बना दिया गया है। बताते हैं कि इन अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आरके नैयर बने गोंडा के नए एसपी  उनकी जगह पर एटीएश के एसपी रहे आरके नैयर को गोंडा का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। बताया जाता है कि गोंडा के एसपी रहे राकेश प्रकाश सिंह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और वे खुद लखनऊ तबादले की इच्छा जाहिर कर चुके थे। ये भी पढ़ेंः उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की दुर्घटना मामले में सीबीआई ने विधायक सेंगर समेत 10 नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ लिखा मुकदमा...