Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

उन्नाव गैंगरेप केसः सीतापुर-माखी और केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंचीं सीबीआई की टीमें

उन्नाव गैंगरेप केसः सीतापुर-माखी और केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंचीं सीबीआई की टीमें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की दुर्घटना मामले में आज सीबीआई की एक टीम सीतापुर पहुंची। टीम के अफसरों ने सीतापुर जेल में जाकर यहां बंद आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर से मुलाकात की। इस टीम में चार अधिकारी थे। इसके अलावा सीबीआई की टीम लखनऊ के ट्रामा सेंटर और उन्नाव के माखी गांव भी पहुंची। इधर, सीतापुर जेल में पहुंचकर सीबीआई टीम ने विधायक से पूछताछ की। बताते हैं कि सीबीआई टीम सीतापुर करीब 2 बजे पहुंची। सीतापुर जेल पहुंची सीबीआई ने विधायक से पूछतांछ की  सीबीआई टीम ने उन्नाव गैंगरेप के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर से पूछताछ की। यह भी संभावना जताई जा रही है कि शायद सीबीआई विधायक को अपने साथ लेकर जाए। खास बात यह है कि इस दौरान सीतापुर जेल अधीक्षक को इस दौरान सीबीआई ने परिसर से बाहर कर दिया। लखनऊ ट्रामा सेंटर में पीड़िता के परिजनों से मिली सीबीआई   उधर, सीबीआई की टीम न...
गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी राजधानी, प्रापर्टी डीलर को बदमाशों ने मारी छह गोलियां

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी राजधानी, प्रापर्टी डीलर को बदमाशों ने मारी छह गोलियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपराधियों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन वारदातों का सिलसिला जारी है। शनिवार को फिर राजधानी गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी। सुबह करीब सवा 10 बजे पीजेआई इलाके में बीएमडब्ल्यू कार सवार प्रापर्टी डीलर के ऊपर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर झोंके। इससे छह गोलियां प्रापर्टी डीलर को लगीं और कार के शीशे भी चकनाचूर हो गए। हालांकि गनीमत रही कि प्रापर्टी डीलर की जान बच गई। अब पुलिस मौके पर मिले कारतूसों के खोखे और दूसरे सामान के जरिये सुराग हासिल करने में जुटी है। देवरिया का रहने वाला है प्रापर्टी डीलर  बताया जाता है कि मूलरूप देवरिया जिले के रहने वाले सुनील सिंह (40) प्रॅापर्टी डीलर हैं और शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के नाम से कंपनी चलाते हैं। वह वर्तमान में लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के अंसल में सी-3 ब्लाक के मकान नंबर-39-40 में परिवार के स...
सनसनीखेजः सरकारी अस्पताल में घुसकर नर्स पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

सनसनीखेजः सरकारी अस्पताल में घुसकर नर्स पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः अस्पताल में ड्यूटी कर रही नर्स पर दो शोहदों ने अस्पताल में घुसकर एसिड अटैक कर दिया। इस दौरान नर्स ने अचानक हुए इस हमले में खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी उनका पैर और हाथ बुरी तरह से झुलस गए। बाद में दोनों शोहदे मौके से फरार हो गए। डाक्टर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एक दबंग समेत दो लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला हरदोई के एक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र से जुड़ा है। पुलिस कर रही दोनों आरोपियों की तलाश   बताता हैं कि वहां तैनात स्टाफ नर्स शुक्रवार रात नाइट ड्यूटी कर रही थीं। इसी दौरान काम समाप्त होने पर अपने चैंबर में बैठकर थोड़ी देर आराम करने लगीं। तभी शाहबाद कस्बा निवासी पप्पू दीक्षित (40) वहां एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ पहुंचा और नर्स पर तेजाब फेंक दिया। हालांकि खुद को बचाने का नर्स द्वारा पूरा प्रयास किया गया।...
कानपुर में पेरेंट्स मीटिंग में जाने को स्कूटी में पेट्रोल डलाने निकला छात्र, फिर मिली माथे पर गोली लगी लाश

कानपुर में पेरेंट्स मीटिंग में जाने को स्कूटी में पेट्रोल डलाने निकला छात्र, फिर मिली माथे पर गोली लगी लाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीतिन न्यूज, कानपुरः शहर के रतनलाल नगर में 12वीं के एक छात्र के माथे पर रिवाल्वर की गोली आरपार लगी। इसके बाद पुलिस ने उसकी लाश झाड़ियों में पड़ी देखी और पहचान करके परिवार वालों को जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि पास में ही मृतक छात्र के पिता का लाइसेंसी रिवाल्वर भी पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है, हालांकि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि गुजैनी K-73, निवासी योगेंद्र सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग में ठेकेदार हैं। उनका बेटा अंशुमान दबौली स्थित हरमिलाप स्कूल में इंटरमीडिएट में पढ़ता था।  दबौली के ठेकेदार का बेटा, रतनलाल नगर में मिली लाश   योगेंद्र सिंह की पत्नी यानि मृतक छात्र की मां का कहना है कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे बेटे के साथ उनको पेरेंट्स मीटिंग में जाना था, स्कूटी में पेट्रोल डलाने की बात कहकर वह घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसकी काफी त...
बांदा में एसपी-डीआईजी आवासों के चंद कदम दूरी पर पुलिस की नाक के नीचे से बाइक चोरी

बांदा में एसपी-डीआईजी आवासों के चंद कदम दूरी पर पुलिस की नाक के नीचे से बाइक चोरी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में बीते कुछ दिनों से पुलिस अधीक्षक-पुलिस उप महानिरीक्षक आवासों के साथ-साथ कमिश्नर आवास के इर्द-गिर्द कोतवाली पुलिस और यातायात प्रभारी की वाहन चेकिंग लगातार जारी है। ऐसा करके उच्चाधिकारियों को अपनी सक्रियता दिखाने वाली कोतवाली और यातायात पुलिस की सक्रियता की पोल शनिवार को खुल गई। जब पुलिस अधीक्षक और पुलिस उप महानिरीक्षक के आवासों से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ट्रामा सेंटर से एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। मरीज दिखाने आए व्यक्ति की पुलिस मौजूदगी में बाइक चोरी   बताते हैं कि यह व्यक्ति अपने मरीज को दिखाने अस्पताल आया था और कुछ देर में उसकी बाइक गायब मिली। अब पुलिस सीसीटीवी फुटैज के सहारे चोर को पकड़ने की कोशिश कर रही है। बताया जाता है कि शहर के छोटी बाजार में रहने वाले विनोद गुप्ता अपने किसी मरीज को लेकर आज सुबह जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहां बाइक खड...
..जब बांदा में दौड़ती स्कॅार्पियो में गूंजीं नन्हे फरिश्ते की किलकारियां

..जब बांदा में दौड़ती स्कॅार्पियो में गूंजीं नन्हे फरिश्ते की किलकारियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
विपुल सिंह, समरनीति न्यूज, डेस्कः बांदा जिले में शनिवार को एक चलती स्कार्पियों में नन्हे फरिश्ते की किलकारियां गूंज उठीं। इससे परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं गाड़ी वाले ने भी सुखद अनुभव किया। अब मां और उसका नवजात यानि जज्जा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ लाभ ले रहे हैं। वहीं घटना का असहज करने वाला पहलू भी है कि बुलावे के बावजूद एंबुलेंस सेवा का लाभ प्रसूता को नहीं मिल सका। कॅाल की गई, लेकिन एंबुलेंस वहां नहीं पहुंची। पड़ोसी की गाड़ी का मिला सहारा     दरअसल, देहात कोतवाली के पथरिया गांव के रहने वाले सुनील ने बताया कि उनकी पत्नी ममता (25) को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस सेवा 102 और 108 पर कॅाल की, लेकिन आश्वासन मिलने के बाद भी एंबुलेंस उनतक नहीं पहुंची। इसके बाद परिवार के लोगों ने गांव के एक व्यक्ति से अनुरोध क...
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सियासी दलों से कहा, अफवाहों ध्यान न दें-शांति बनाए रखें

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सियासी दलों से कहा, अफवाहों ध्यान न दें-शांति बनाए रखें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार द्वारा आतंकी हमले की खुफिया जानकारी के बाद सुरक्षा बढ़ाने के कदम को लेकर हलचल बढ़ी हुई है। मामले में विपक्षी पार्टी जहां कुछ बड़ा होने जैसी बातें कर रही हैं, वहीं राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कश्मीरि राजनीतिक दलों से कहा है कि शांति बनाए रखें और अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। दरअसल, शुक्रवार देर रात कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिलने पहुंचा था। इस प्रतिनिधि मंडल में पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के अलावा सज्जाद लोन, शाह फैजल जैसे नेता शामिल रहे। राज्यपाल ने इन सभी को आश्‍वस्‍त किया है कि अफवाहों पर कतई ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। राज्यपाल से शुक्रवार देर रात मिलने पहुंचा था प्रतिनिधिमंडल   राज्यपाल से मिले इस प्रतिनिधिमंडल की ओर से केंद्र सरकार द्वारा अमरनाथ यात्रियो...
बांदा में भीषण हादसाः ट्रक-टेंपो की टक्कर से महिला की मौत, 10 बच्चों समेत 17 लोग घायल

बांदा में भीषण हादसाः ट्रक-टेंपो की टक्कर से महिला की मौत, 10 बच्चों समेत 17 लोग घायल

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में शुक्रवार रात करीब सवा 9 बजे हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 10 बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा एक टेंपो में तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर मारने से हुआ। बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र में गोयरा मुंगली गांव के पास जा रहे टेंपो को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो पलट गया और उसमें बैठे लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में दो लोग कानपुर रेफर   घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायलों को संभाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां टेंपो सवार गोयरा मुंगली निवासी इजहार की पत्नी साबिया (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनिशा, नीजाम, अरशद, मरियम, तुफैल, तौसीफ, फैजान, आबाद, आरिफ, राजवीर, सुन...
बांदा में भाजपा नेता की खदान के पास अवैध बालू भंडारण पर कार्रवाई, खदान पर भी अवैध खनन मिला, एफआईआर

बांदा में भाजपा नेता की खदान के पास अवैध बालू भंडारण पर कार्रवाई, खदान पर भी अवैध खनन मिला, एफआईआर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीती शाम जिला प्रशासन ने एक बड़े भाजपा नेता की खदान के पास ट्रैक्टरों से कथिततौर पर अवैध रुप से किए जा रहे बालू भंडारण पर प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गई। बताते हैं कि जिलाधिकारी के निर्देश पर खनिज और राजस्व के अधिकारियों ने छापा मारकर मौके से एक पोकलेंड मशीन और बालू ढो रहे छह ट्रैक्टरों को पकड़ने की बात सामने आ रही है। हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जब खनिज निरीक्षक राजेश कुमार को शुक्रवार शाम, उनके मोबाइल नंबर पर कॅाल की गई, तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। देर रात प्रशासन ने कर दी कार्रवाई   हालांकि बाद में मीडिया को खान निरीक्षक ने बताया कि सुनील गुप्ता नाम के व्यक्ति का डंप है। इस डंप पर पास की गंछा खदान से अवैध रूप से खनन करके बालू लाया जा रहा था। कहा कि छह ट्रैक्टर चालक और पौकलेंड चालक को पकड़ा गया है जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। कहा कि ड...
इंस्पेक्टर के मोबाइल से अश्लील वीडियो वायरल, महकमे में मचा हड़कंप..

इंस्पेक्टर के मोबाइल से अश्लील वीडियो वायरल, महकमे में मचा हड़कंप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक इंस्पेक्टर का मोबाइल फोन चोरी हो गया। इसके बाद उसमें से कथित रूप से इंस्पेक्टर का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हो गया। वीडियो इतनी तेजी से फैला कि पुलिस अधीक्षक तक सुगबुगाहट पहुंच गई। एसपी डा सतीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच बैठा दी है। हालांकि, इस वीडियो में इंस्पेक्टर खुद नजर नहीं आ रहे हैं, बल्कि महिला ही दिखाई दे रही है। फिर भी आम चर्चा है कि यह वीडियो इंस्पेक्टर का ही, इसी को देखते हुए कार्रवाई की गई है। दरअसल, पूरा मामला उरई जिले का है। राजनीतिक दल से जुड़ी बताई जा रही महिला   बताया जाता है कि जिले कि सोशल मीडिया पर वायरल एक अश्लील वीडियो को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाएं तेज हो गईं। वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें कदौरा इंस्पेक्टर कामता प्रसाद महिला के साथ हैं, हांलाकि इंस्पेक्टर द...