Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के बाद अब वकील को भी एयर लिफ्ट के जरिए भेजा जा रहा दिल्ली एम्स

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के बाद अब वकील को भी एयर लिफ्ट के जरिए भेजा जा रहा दिल्ली एम्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को दिल्ली के एम्स अस्पताल में एयर लिफ्ट के जरिए शिफ्ट कर दिया गया है। अब उनके वकील महेंद्र सिंह को भी दिल्ली इलाज के लिए एयर लिफ्ट किया जा रहा है। दुष्कर्म पीड़िता को ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी सुरक्षा घेरे में सोमवार शाम केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर से से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मात्र 38 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचा दिया। सोमवार शाम को पीड़िता को भेजा गया था दिल्ली   सोमवार शाम 6.24 बजे करीब सीआरपीएफ और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के घेरे में पीड़िता को एंबुलेंस के जरिए निकाला गया। 7:02 बजे पीड़िता एयरपोर्ट पहुंची और वहां से एयर लिफ्ट करके पीड़ता को एम्स ट्रॉमा केयर, दिल्ली ले जाया गया। वहां उसका इलाज भी शुरू हो गया है। इसके बाद पीड़िता के अधिवक्ता महेंद्र सिंह को भी ट्रॅामा सेंटर से एयरपोर्ट ले जाया गया। उनको भी सीआरपीएफ की मौज...
बांदा शहर में युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक गए हत्यारे

बांदा शहर में युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक गए हत्यारे

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा शहर में शटरिंग का काम करने वाले एक युवक की घर से बुला ले जाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हत्या का आरोप उसी के साथियों पर लग रहा है। हत्या का कारण लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। शव को देखकर लग रहा है कि हत्या किसी धारदार हथियार से सिर पर प्रहार करके की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।बताया जाता है कि शहर के निम्निपार मुहल्ले का रहने वाला नारायण राजपूत (28) वर्ष पुत्र बच्ची लाल शटरिंग बनाने का काम करता था। घर से बुलाकर ले गए थे दो साथी    रविवार सुबह उसके साथी विजय और प्रकाश उसे घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बाद में उसका शव कच्चे तालाब के पास रेल पटरी के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके घर न लौटने पर परिवार वाले तलाश करने निकले, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात परिवार वालों को शव ...
बांदा में महिला हार्पर क्लब की सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम करके मनाई हरियाली तीज

बांदा में महिला हार्पर क्लब की सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम करके मनाई हरियाली तीज

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के एक होटल में महिला हार्पर क्लब ओल्ड की सदस्यों ने बड़ी ही धूमधाम के साथ हरियाली तीज मनाई। इस कार्यक्रम में क्लब की 125 से अधिक सदस्यों और पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एकल नृत्य, समूह नृत्य, गजल, भजन, लोकनृत्य, लोकगीत और कवि सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों के प्रस्तुतीकरण ने सबका मनमोह लिया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक की पत्नी कोमल साहा रहीं। संचालन सुनील कुमार सनी और निशा गुप्ता ने किया। महिला सदस्यों ने आयोजित किए रंगारंग कार्यक्रम   इनको महिला हार्पर क्लब की अध्यक्षा आशा सिंह व सचिव संतोष गुप्ता सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने सम्मानित भी किया। सावन तीज के दिन ही फ्रेडशिप-डे भी होने के कारण महिलाओं में दोगुना उत्साह देखने को मिला। ये सदस्या और अतिथि रहे मौजूद   इस दौरान नंदिता गोयल, मंजू बंसल, अर्चन...
कश्मीर का कलंक मिटा#370, हम कश्मीर के, कश्मीर हमारा..

कश्मीर का कलंक मिटा#370, हम कश्मीर के, कश्मीर हमारा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतवर्ष के इतिहास में 5 अगस्त 2019 का दिन ऐतिहासिक बन गया। कश्मीर का कलंक यानि धारा 370 को मोदी सरकार ने हटा दिया। इसके साथ ही 'हम कश्मीर के और कश्मीर हमारा', की अवधारणा जीवंत हो उठी। देशभर में बधाईयों का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर लोग इस खबर को एक जश्म के रूप मे मना रहे हैं। दरअसल, आज राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित राज्य भी बना दिया गया। दूसरी खास बात यह है कि लद्दाक को कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित राज्य बना दिया गया है। राष्ट्रपति द्वारा इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है। देशभर में इस खबर को बड़ी खुशी के रूप में देखा जा रहा है। विपक्षी पार्टियां अपने-अपने ढंग से प्रतिक्रिया दे रही है। सोशलमीडिया पर बधाईयों का जबरदस्त दौर चला   वहीं सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस...
बांदा में लखनऊ के ओला कार चालक की सोते समय गोली मारकर हत्या से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस..

बांदा में लखनऊ के ओला कार चालक की सोते समय गोली मारकर हत्या से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में लखनऊ के एक ओला चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात बिसंडा के अलिहा गांव में उस वक्त की गई, जब चालक रात में घर के बाहर सो रहा था। चालक लखनऊ का रहने वाला था और कल ही एक सवारी को छोड़ने बांदा आया था। ऐसे में उसकी किसी से यहां कोई जान-पहचान भी नहीं थी, इसलिए घटना को लेकर रहस्य बना हुआ है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। उधर, थाना प्रभारी एमएच शुक्ला ने कहा कि मृतक ओला कैब का चालक है और हत्यारे अज्ञात हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लखनऊ से अधिवक्ता को लेकर आया था बांदा, सोते समय वारदात   बताया जाता है कि लखनऊ के कृष्णानगर का रहने वाला राजीव गुप्ता (32) पुत्र प्रभुदयाल ओला कंपनी से जुड़ी गाड़ी चलाता था। वह रविवार को अलीहा गांव के रह...
उन्नाव दुष्कर्म आरोपी विधायक सेंगर ने कहा, कोर्ट-सीबीआई व मीडिया पर भरोसा, पीड़िता के स्वस्थ होने की कामना, ले गई सीबीआई

उन्नाव दुष्कर्म आरोपी विधायक सेंगर ने कहा, कोर्ट-सीबीआई व मीडिया पर भरोसा, पीड़िता के स्वस्थ होने की कामना, ले गई सीबीआई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/सीतापुरः उन्नाव दुष्कर्म मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई टीम रविवार रात सीतापुर जेल से दिल्ली लेकर रवाना हो गई। इससे पहले सीबीआई ने विधायक से तीन-साढ़े तीन घंटे पूछताछ भी की। फिर देर शाम सेंगर और सह महिला आरोपी शशि सिंह को लेकर सीतापुर से दिल्ली रवाना हो गई। बताते चलें कि दोनों आरोपियों को सोमवार 5 अगस्त को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश करना है। कोर्ट ने विधायक सेंगर और शशि सिंह के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी कर रखा है। इसी सिलसिले में रविवार दोपहर करीब 1 बजे सीबीआई की टीम सीतापुर जेल पहुंची थी। वहां सीबीआई ने विधायक से पूछताछ करते हुए जेल में उनसे संबंधित रिकॅार्ड भी तलब किए। सीतापुर से देर शाम दिल्ली ले गई सीबीआई    दूसरी ओर सेंगर व सह आरोपी शशि सिंह को दिल्ली ले जाने की तैयारियां चलती रहीं। करीब पौने 3 घंटे पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम करीब साढ़...
बांदा में मनाया गया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन, पौधरोपण हुआ

बांदा में मनाया गया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन, पौधरोपण हुआ

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति, महिला पतंजलि योग समिति और युवा भारत के तत्वाधान में आज 4 अगस्त को आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन को बड़ी ही धूमधाम के साथ जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तिंदवारी स्थित मानस कुंज, बबेरू रोड पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सर्वप्रथम वहां की स्थाई योग कक्षा में सजल कुमार रेंडर, राज्य कार्यकारिणी सदस्य (भारत स्वाभिमान न्यास) ने सभी को योग कराया। हवन के साथ पौधरोपण भी किया  इसके बाद वैदिक यज्ञ करके आचार्य बालकृष्ण की लंबी उम्र की कामना की गई। फिर औषधीय पौधों का जीवन में महत्व पर चर्चा की गई। इसमें गिलोय, शतावर, भूमि आंवला, नीम, जामुन, शरीफा, एलोवेरा, अमरूद, पथर्चट्टा, पुनर्नवा, और अरंडी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। गिलोय का पौधा सभी को वितरण किया गया। इसके बाद शरी...
बांदा में 10 साल के मासूम की करंट लगने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में 10 साल के मासूम की करंट लगने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः देहात कोतवाली के लुकतरा गांव में रहने वाली माता जी का पुत्र अंशु वर्मा (10) रविवार सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गया था। रास्ते में टूटा पड़ा बिजली का तार हटाने के लिए अंशु ने उसे छू लिया। इससे करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो उसे किसी तरह से डंडे के सहारे करंट से अलग किया। अवैध रूप से ट्रांसफार्मर से जोड़े गए तार से हुआ हादसा  हालांकि, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता मातादीन ने गांव में रहने वाले पीआरडी जवान ने ट्रांसफार्मर से अपने घर तक अवैध रूप से बिजली का नंगा तार खींच रखा था, तार टूट कर खेतों की तरफ पड़ा हुआ था। उसी तार को हटाने के दौरान अंशू की मौत हो गई है। मृतक अंशु चार भाइयों में सबसे छोटा था। अचानक हुई इस घटना से परिवारिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ...
अवैध खनन मामले में गायत्री और 5 आईएएस अफसरों समेत 16 के खिलाफ एफआईआर

अवैध खनन मामले में गायत्री और 5 आईएएस अफसरों समेत 16 के खिलाफ एफआईआर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अवैध खनन मामले में ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति तथा 5 आईएएस अधिकारियों समेत कुल 16 रसूखदारों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए हैं। ये दोनों मुकदमें मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। ईडी की इस कार्रवाई से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। दरअसल, पूर्व खनन मंत्री प्रजापति और इन अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने 29 जून को एक मुकदमा दर्ज किया था। इसी को आधार बनाकर अब ईडी ने मुकदमा दर्ज किया है। इनमें पहला मुकदमा फतेहपुर जिले से संबंधित है जहां पर अवैध तरीके से खनन के पट्टे आवंटित किए गए थे। फतेहपुर का है अवैध खनन का पहला मामला, तत्कालीन डीएम भी हैं आरोपी   इस मामल में पूर्व खनन मंत्री प्रजापति के अलावा तत्कालीन फतेहपुर डीएम अभय कुमार, प्रमुख सचिव (खनन) जीवेश नंदन, तत्कालीन विशेष सचिव (खनन) संतोष राय, पूर्व अनु सचिव हरि मोहन झा तथा स...
बुलंदशहर के एसएसपी एन कोलांची निलंबित, संतोष कुमार सिंह बने नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

बुलंदशहर के एसएसपी एन कोलांची निलंबित, संतोष कुमार सिंह बने नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार ने शनिवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने एसएसपी बुलंदशहर एन कोलांची को थाना प्रभारियों की नियुक्ति में अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया है। अपने आप में यह काफी बड़ी कार्रवाई है। अब चंदौली के एसपी संतोष सिंह को बुलंदशहर का एसएसपी बनाया गया है। वहीं चंदौली के एसपी के तौर पर एसडीआरएफ में सेनानायक के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी हेमंत कुटियाल को तैनाती दी गई है। सीएम योगी ने की थी समीक्षा, थानेदारों की तैनाती में मिली गड़बड़ी   इस संबंध में राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने मीडिया को जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की थी, इस दौरान बुलंदशहर जिले में थाना प्रभारियों की तैनाती में अनियमितता की बात सामने आई। सीएम योगी ने डीजीपी मुख्यालय से मामले की जांच के आदे...