Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कैबिनेट मंजूरीः अब महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की सुनवाई विशेष कोर्ट में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की सुनवाई के लिए अलग व्यवस्था करने की तैयारी कर ली है। आज सोमवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 33 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें बच्चों-महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर खास ध्यान दिया गया। बताते हैं कि इनसे जुड़े मामलों की सुनवाई अब विशेष अदालत में होगी। कैबिनेट की बैठक में मंजूरी लोकभवन में कैबिनेट की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने इन फैसलों के संबंध में जानकारी दी। बताया है कि कैबिनेट ने सोमवार को पाक्सो एक्स और रेप से जुड़े वादों के जल्द निस्तारण के लिए प्रदेश में 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया है। इनमें 144 कोर्ट रेप और 74 में पाक्सो एक्ट के मामले देखे जाएंगे। इतना ही ही नहीं इनके लि...
बांदा से लौटे मुख्यमंत्री योगी, मंडल में बड़ा फेरबदल संभव..

बांदा से लौटे मुख्यमंत्री योगी, मंडल में बड़ा फेरबदल संभव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांदा दौरे के कार्यक्रम में अंतिम क्षणों में हुए बदलाव के चलते वह दोपहर 2 बजे करीब तिंदवारी पहुंचे। सत्यनारायण इंटर कॉलेज के मैदान में उनका हेलीकाप्टर उतरा और वहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। कालेज मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सलामी भी ली गई वहां से सीएम सीधे कान्हा पशु आश्रय केंद्र पहुंचे। मंडल के अफसरों संग समीक्षा की वहां गायों को गुड़ खिलाया और व्यवस्थाएं देखीं। हालांकि, सीएम व्यवस्थाओं को लेकर बहुत संतुष्ट नजर नहीं आए। सूत्रों की माने तो सीएम योगी बांदा मंडल में नाखुश से दिखाई दिए। योजनाओं की स्थिति के अलावा गौशालाओं की स्थिति ने उनको परेशान किया। सूत्र बताते हैं कि सरकार के बड़े प्रयासों के बावजूद जमीनी धरातल पर हकीकत नजर नहीं आई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी का निरीक्षण क...
बांदा में मुख्यमंत्री के जाते ही कार्रवाईः 4 कोतवाल, 1 एसओ, 3 चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, 54 ओवरलोड पर..

बांदा में मुख्यमंत्री के जाते ही कार्रवाईः 4 कोतवाल, 1 एसओ, 3 चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, 54 ओवरलोड पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार दौरा काफी गहमा-गहमी भरा रहा। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ लौटते ही सभी महकमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाईयां कीं। पुलिस अधीक्षक ने जहां चार कोतवाली प्रभारियों, एक थानाध्यक्ष और तीन चौकी इंचार्जों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं पांच और थानेदारों का तबादला किया। ये सभी थानेदार खनन क्षेत्र के थानों और चौकियों पर तैनात थे। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई सीएम द्वारा पुलिस, खनिज और आरटीओ विभाग के प्रति नाराजगी प्रकट करने के बाद की गई है। आरटीओ-खनिज ने की कार्रवाई वहीं एआरटीओ आरटीओ विभाग और खनिज विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 54 ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ मटौंध थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। बताया जाता है कि एआरटीओ शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में खनिज विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दुरेड़ी-पहरा मार्ग...
बांदा के डा बृजेश को सर्बिया से मिली डी लिट की मानद उपाधि

बांदा के डा बृजेश को सर्बिया से मिली डी लिट की मानद उपाधि

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः उप्र गौरव सम्मान-2019 व गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स से सम्मानित एकलव्य महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय के विभागाध्यक्ष डा बृजेश कुमार गुप्ता 'मेवादेव' ने एक बार फिर बांदा जिले का नाम रोशन किया। अब उनको ‘द इंस्टीट्यूट आफ द यूरोपियन रोमा स्टडीज एंड रिसर्च इन टू काइम्स अगेंस्ट ह्यूमिनिटि एंड इंटरनेशन लॅा-बेलग्रेड (सर्बिया गणराज्य) से डाक्टर आफ लिटरेचर की उपाधि मिली है। इस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डा बजराम हलीती हैं। कर चुके हैं 5 पुस्तकों का लेखन बताते चलें कि डा बृजेश अब तक 5 पुस्तकों का लेखन भी कर चुके हैं। लगातार पुस्तकें लिख रहें हैं जिनमें काव्य संग्रह व कहानी संग्रह शामिल हैं। साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुस्तकों का संपादन भी कर रहे हैं। उनको फ्रेजल किंग अरविंद चैधरी राष्ट्रीय कवि-2018 का सम्मान भी मिल चुका है। इसके साथ ही इंटरनेशनल राइटर्स एसोसिएशन के मे...
दिल्ली के फिल्मीस्तान इलाके में अनाज मंडी में लगी आग में 43 लोगों की मौत, 25 गंभीर

दिल्ली के फिल्मीस्तान इलाके में अनाज मंडी में लगी आग में 43 लोगों की मौत, 25 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः रविवार सुबह आज देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के फ़िल्मिस्तान इलाके में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी में एक बैकरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में 43 लोगों की जलकर मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने 43 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 25 अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों को दिल्ली के सफदरजंग और एलएनजेपी अस्पतालों में इलाज को भर्ती कराया गया है। उधर, 24 घंटे से ज्यादा समय बाद भी बिल्डिंग से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। मौके पर 30 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर दमकल विभाग की 30 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर हैं। हालांकि, आग पर काबू पाया जा चुका है। बचाव कार्य जारी है। आज लगने की घटना सुबह 5 बजे हुई। आग की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल इलाके में रेसक्यू चल रहा है। बताया जाता है कि अबतक 56 लोग...
उन्नाव में अफसरों के आश्वासन पर हुआ गैंगरेप पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार

उन्नाव में अफसरों के आश्वासन पर हुआ गैंगरेप पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः जिले में जिंदा जलाई गई सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिवार वालों ने रविवार सुबह उसके शव का अंतिम संस्कार करने से यह कहते हुए मना कर दिया कर दिया था कि जबतक खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके मिलने नहीं आएंगे, वे लोग शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि, शनिवार रात पीड़िता का शव दिल्ली से एंबुलेंस से उन्नाव स्थित उसके घर पहुंच गया था। रात में परिवार के लोगों द्वारा कहा गया था कि बड़ी बहन अभी नहीं पहुंची है, इसलिए रविवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज सुबह नया मोड़ आ गया। सीएम को बुलाने पर अड़े थे परिजन परिवार के लोगों ने सीएम को बुलाए जाने की मांग के साथ ही शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि, अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को राजी कर लिया और आखिरकार सभी शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। बताते हैं कि पीड़िता ...
बांदा में सीधे तिंदवारी में उतरा मुख्यमंत्री योगी का हेलीकाप्टर, निरीक्षण जारी

बांदा में सीधे तिंदवारी में उतरा मुख्यमंत्री योगी का हेलीकाप्टर, निरीक्षण जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीतित न्यूज, बांदाः अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे के पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत आज रविवार को झांसी से हेलीकाप्टर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांदा पहुंचे। हालांकि, बांदा में उनके स्वागत की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। यहां जिला मुख्यालय पर कृषि विश्वविद्यालय परिसर में उनका हेलीकाप्टर नहीं उतरा। आनन-फानन में तिंदवारी (बांदा) में हेलीकाप्टर के लिए हेलीपैड बनाया गया। सीधे वहीं मुख्यमंत्री योगी पहुंचे और वहां गोशाला का निरीक्षण आदि स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही इफको की प्रदर्शनी भी देखी। अंतिम मिनटो में बदला सीएम का कार्यक्रम बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी से सीधे जिला मुख्यालय बांदा न आकर तिंदवारी पहुंचे। वहां दोपहर 1:58 बजे उनका हेलीकाप्टर उतरा। सीएम योगी ने वहां कान्हा पशु आश्रय स्थल, थाना, ब्लाक, पीएचसी में करीब 25 मिनट तक निरीक्षण किया। बताया जा रहा ह...
बांदाःमहिला हिंसा पर गोष्ठी में सख्त कानून की पैरवी, छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि

बांदाःमहिला हिंसा पर गोष्ठी में सख्त कानून की पैरवी, छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला हिंसा रोकने विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कहा कि महिला हिंसा को रोकने के लिए एक सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व इकाई के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन हुआ।  इसे संबोधित करते हुए डाक्टर सबीहा रहमानी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में महिला हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है।   सख्त कानून पर रहा सभी का जोर इसको रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाए जाने की आवश्यकता है। छात्राओं ने महिला हिंसा के विरुद्ध सजगता के लिए कविता पाठ भी किया। डॉ जेबा खान ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। डॉक्टर अंकिता तिवारी ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर अपना वक्तव्य दिया। इस मौके पर सड़...
सीएम पहुंचे झांसी, कहा-पशुपालन करने वाले किसानों को देंगे गायें

सीएम पहुंचे झांसी, कहा-पशुपालन करने वाले किसानों को देंगे गायें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/झांसीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां आयुक्त सभागार में झांसी मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में अपार संभावनाएं हैं। अधिकारी जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, ताकि समय से पात्रों को लाभ मिल सके। इस दौरान मुख्यमंत्री पैरामेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल पहुंचे। वहां सीएम योगी ने कहा कि अगर कोई किसान पशुपालन करता है तो उसे चार गायें दी जाएंगी। कहा कि गाय के गोबर से धूपबत्ती बनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड में अब जल्द ही बड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे। नहरों की सफाई समय से पूरी करने के निर्देश इससे क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा और पलायन रुकेगा। मुख्यमंत्री योगी सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक का उद्घाटन भी करेंगे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी ने समीक्षा बैठक...
बांदा जिला अस्पताल में शिक्षकों ने बड़ी संख्या में किया रक्तदान

बांदा जिला अस्पताल में शिक्षकों ने बड़ी संख्या में किया रक्तदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिल अस्पताल ब्लड बैंक परिसर में अटेवा मंच बांदा इकाई द्वारा महारक्तदान शिविर का विशाल आयोजन किया गया। इसमें अटेवा के शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के साथ कुछ समाजसेवियों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सैकड़ों शिक्षकों ने रक्तदान किया। अटेवा के जिला संयोजक अनूप सिंह ने बताया कि आजादी के दिन तीन वर्ष पूर्व अटेवा के साथ रामाशीष सिंह को लखनऊ में पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन दौरान पुलिस लाठीचार्ज में शहादत प्राप्त हुई थी। उन्हीं की यादव में तथा सशस्त्र सेना दिवस के के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। अटेवा मंच के तत्वाधान में लगाया रक्तदान शिविर रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि रक्तदानी शिक्षकों को इस पुनीत कार्य के लिये बधाई है। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा एसएन मिश...